4 Results

mother day

Search

ममता की मूरत मां: इस mother’s day आप क्या कर रहे हैं मां के लिए?

क्या अहम रिश्ता है मां का हमारी जिंदगी में?

हम क्यों मनाएं Mother’s Day?

हर रिश्ते की अहमियत है इस संसार में। लेकिन कुछ रिश्ते बहुत ही खास होते हैं। एक मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अहम और अनमोल रिश्ता है। इस रिश्ते की तुलना किसी से भी नहीं। अगर तुलना है तो मां को रब का दर्जा दिया जाता है।

मां का नाम सुनते ही हर चेहरे पर रौनक और खुशी का आना लाजमी है। अभी Mother’s Day आ रहा है। हर इंसान सोचता है कि अपनी मां के लिए कुछ खास करें ताकि मेरी वजह से मां के चेहरे पर मुस्कान आ जाए।

वैसे तो हर कोई अपनी-अपनी तैयारी करता है कि मां के लिए यह करें, वो करें, ऐसे करें, वैसे करें और पता नहीं क्या-क्या।

आईए जानते हैं कुछ ऐसे Mother’s Day celebration ideas जो आप अपनाकर मां के साथ कुछ खास पल सहेज कर रख सकते हैं।


Mother’s Day को समर्पित: 11 May

दुनिया के हर कोने में मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाया जा रहा है।

क्या सिर्फ एक दिन ही है समर्पित हमारी मां के लिए?

नहीं, एक दिन में हम मां का ख्याल रखकर या उसे खुश करके Mother’s Day नहीं मना सकते। यह सिर्फ साल का एक ऐसा दिन है, जिस दिन मां के प्रति यह जताया जाए कि वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि भगवान का भेजा हुआ कोई फरिश्ता है।

हर दिन हम मां के साए में खुश रह सकें, यही कामना की जाती है इस दिन।


ऐतिहासिक परिणाम: आखिर मई के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाएं Mother’s Day?

सबसे पहले Mother’s Day को मनाने की शुरुआत ऐना जार्विस ने 1908 में की। तत्पश्चात राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 1914 में इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया।

  1. ऐना जार्विस की मां के सम्मान में:
    मई का दूसरा रविवार ऐना जार्विस की मां की पुण्यतिथि के आसपास पड़ता था और उसी दिन उन्होंने अपनी मां के लिए सबसे पहले स्मारक सेवा आयोजित की थी।

  2. राष्ट्रपति वुडरो विल्सन की घोषणा:
    सन 1914 में राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day के लिए चुना और इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया।


मां है दुनिया में सबसे खास

मां हमारे जीवन में भगवान का दिया हुआ वह नायाब तोहफा है जिसकी कोई कीमत नहीं है। मां वह फरिश्ता है जिसने हमें खुश करने के लिए पता नहीं क्या-क्या किया है।

“माँ हमारे लिए है सबसे ख़ास” — (Mother’s Day poem in Hindi)

माँ हमारे लिए है सबसे ख़ास

क्योंकि वही हमें बिना किसी स्वार्थ के प्यार करती है।
हमारी पहली गुरु, पहली दोस्त और पहली दुनिया होती है।
उसकी ममता, दुआएं और त्याग को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

माँ हमारे लिए है सबसे ख़ास
उसके बिना अधूरी है हर बात, हर एहसास।
नींद में भी जो रखे ध्यान हमारा,
हमसे औलाद का छुपा है जिसे सारा।

हर दुख को चुपचाप सह जाती है,
हमारे चेहरे का मुस्कान बन जाती है।
माँ न थके कभी और न करती कभी कोई शिकायत,
उसका प्यार बरसता है हर पल हर ओर।

जो ना कहे कभी भी “मैं थक गई”,
फिर भी हर सुबह में नई ताक़त से उठती रही।
माँ वो इंसान है, जो जन्मों से सहे है,
माँ रख लेता है तोहफ़ा, जो हर ख़ुशी से भरे हैं।


मां के लिए विशेष उपहार:

Mother’s Day पर मां को कुछ विशेष Emotional gifts for mom देने और मां को खुश करने की खास योजनाएं:

इस Mother’s Day पर मां के लिए इस दिन को इस तरह से बनाएं खास,
कि देखने वाला हर कोई पूछे आपके लिए मां क्यों है इतनी खास।


Mother’s Day पर मां को खुश करने की योजनाएं:

  1. सुबह-सुबह सरप्राइज ब्रेकफास्ट (Homemade surprises for Mother’s Day)

    • मां के पसंद का नाश्ता बनाएं और उन्हें आराम से बैठकर खाने का मौका दें।

    • ट्रे पर फूल, एक छोटा सा नोट और उनकी पसंदीदा चीज जरूर रखें।

  2. स्पेशल स्पा या आरामदायक दिन बनाएं

    • घर पर ही एक छोटा सा “होम स्पा” तैयार करें – फेस पैक, तेल मालिश, आरामदायक संगीत और हर्बल चाय।

    • या किसी अच्छे स्पा में अपॉइंटमेंट लेकर मां को विश्राम का अनुभव दें।

  3. मां के लिए एक वीडियो या स्लाइड शो बनाएं

    • इसमें बचपन की तस्वीरें, पुरानी यादें और परिवार के सदस्यों के संदेश जोड़ें।

    • इसे टीवी या लैपटॉप पर दिखाकर सरप्राइज दें।

  4. पारिवारिक लंच या डिनर प्लान करें

    • मां को किसी पसंदीदा रेस्टोरेंट में ले जाएं या घर पर ही सभी का मिलकर बनाया गया खाना परोसें।

  5. एक दिन के लिए सभी काम से छुट्टी दें

    • मां को कहें कि आज वो सिर्फ आराम करें – सफाई, खाना, बर्तन सब आप और परिवार के सदस्य मिलकर करें।

  6. किसी पसंदीदा स्थान पर घूमने जाएं

    • अगर मां को घूमना पसंद है तो किसी ठंडे इलाके जैसे शिमला, मनाली आदि जगह पर मां को घुमाने ले जाएं।

  7. पिकनिक की योजना बनाएं

    • मां को किसी सुंदर जगह पर कुछ नई चीज़ों का आनंद लेने के लिए ले जाएं।

    • मां की पसंदीदा चीज़ें जैसे सैंडविच, कुकीज़ और सॉफ्ट ड्रिंक एक टोकरी में पैक करें।


मां के लिए चुनें इनमें से कुछ खास उपहार:

  1. हैंडमेड गिफ्ट

    • Mother’s Day पर मां के लिए कार्ड, स्क्रैपबुक, जर्नल या कोई आर्ट जो आपने खुद बनाया हो।

  2. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

    • मां के लिए फोटो फ्रेम, कुशन या मग जिसमें “Best Mother” लिखा हो या मां की तस्वीर हो।

  3. पसंदीदा किताब या धार्मिक ग्रंथ

    • अगर मां को पढ़ना पसंद है, तो उनकी पसंद की नई किताब या धार्मिक पुस्तक उपहार में दें।

  4. प्लांट्स या गार्डनिंग किट

    • अगर मां को बागवानी पसंद है, तो एक सुंदर इनडोर प्लांट या गार्डनिंग टूल्स दें।

  5. सोने या चांदी का छोटा आभूषण

    • मां को गहने पहनने का शौक है तो एक प्यारा सा लॉकेट, अंगूठी या ब्रेसलेट गिफ्ट करें।


मां को दिए उपहार में भावनात्मक स्पर्श:

  • एक खत लिखें, जिसमें आप अपने दिल की बात कहें कि मां ने आपके जीवन में क्या भूमिका निभाई है।

  • उनके साथ समय बिताएं – यह सबसे बड़ा तोहफा होता है।


अंत में:

इस खास दिन पर, हम हर जगह माताओं की अविश्वसनीय शक्ति, प्रेम और बलिदान का सम्मान और जश्न मनाते हैं।

चाहे जन्म से, पसंद से, या भूमिका से, माताएँ हमारे जीवन को अनगिनत तरीकों से आकार देती हैं – अटूट समर्थन, असीम करुणा और शांत लचीलेपन के साथ।

आइए हम इस पल का उपयोग न केवल “धन्यवाद” कहने के लिए करें, बल्कि प्यार, सम्मान और कृतज्ञता के माध्यम से अपनी प्रशंसा भी दिखाएं।

दुनिया को अपने दिल से पोषित करने वाली सभी अद्भुत महिलाओं को Best Mother’s Day 2025 की शुभकामनाएं। 💐

मांँ – शब्द एक ऐसा शब्द है, जिसे बोलने से हृदय खुशी और प्यार से भर जाता हैं। भरे भी क्यों न क्योंकि मांँ इसके काबिल हैं। मांँ ममता की मुर्त हैं जो बिना किसी स्वार्थ, बिना किसी शर्त के बच्चों को प्यार करती हैं। हमारे समाज में माँ को भगवान के समान दर्जा दिया गया है। इसलिए तो दुनिया में भगवान के बाद दूसरा नाम मांँ का लिया जाता हैं।

त्याग और प्रेम की मूरत है – मांँ

कहाँ से शुरू करूँ और कहाँ पर ख़त्म करूँ…. ममता, प्रेम और त्याग की मुर्ति है – मांँ… दया का समुद्र है – मांँ…..
मां अपने बच्चे की आहट दूर से ही पहचान लेती हैं। क्योंकि दुनिया से 9 महीने ज्यादा जानती हैं हमें मांँ!!
वो मांँ ही है, जो हमें सभी परेशानियों से बचाती है और अपने आंचल में छुपा लेती हैं। जो अपने बच्चें के पीछे भागती कभी थकती नहीं।

Happy Mother's Day 2021 - Exclusive Samachar

इस दिन का इतिहास

मदर्स डे की शुरूआत 9 मई 1914 को अमेरिका से शुरू हुई। जिसका श्रैय अमेरिका के ही ऐना एम. जारविस को जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि अमेरिकन एक्टिविस्ट एना जार्विस अपनी माँ से बहुत प्यार व ममता मिलने के कारण उसने शादी नहीं की। माँ के गुजर जाने के बाद उन्हें प्यार जताने के लिए मदर्स-डे को मनाना शुरू किया। जिसके बाद 9 मई 1914 को अमेरिका प्रेसिडेंट विल्सन द्वारा इसे एक कानून के तौर पर पास किया गया। जिसमें लिखा था कि मई के दूसरे रविवार को मदर्स-डे मनाया जाएगा चाहे तारीख कौन सी भी हो तब से इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है।

▪️कुछ लोगों का मानना है कि मातृ पूजा की रिवाज़ पुराने ग्रीस से उत्पन्न हुई जोकि स्य्बेले गरीकू देवताओं की माँ थी। जिनके सम्मान में मातृ दिवस मनाया जाता है। एशिया माइनर के आस-पास और रोम में भी वसंत विषुव के आस-पास यह त्यौहार इदेस आॅफ़ (15 मार्च) से 18 तक मनाया जाता है।

▪️मातृ दिवस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में कई देशों द्वारा 8 मार्च को भी मनाया जाता है।

▪️ब्रिटेन और यूरोप देशों में मदरिंग संडे मनाने की परम्परा है। मतलब वह रविवार को माताओं का सम्मान उपहार देकर करते हैं और घर के सभी काम माँ को छोड़कर घर के बाकी सदस्य करते है।

मदर्स डे मनाने का उद्देश्य

मदर्स डे मनाने का मूल उद्देश्य माताओं को सम्मान देना और प्रेम को प्रदर्शित करना भी होता है। क्योंकि माँ के आंचल के बिना ये दुनियां अधूरी है। 1941 में वकील वुडरो विल्सन और अमेरिकी राजनेता ने माँओं को सम्मानित करने और उनके मातृत्व के प्रभाव को बढ़ाने के लिए मई के दूसरे रविवार को मदर्स-डे मनाने की घोषणा करने के लिए हस्ताक्षर किए बच्चों को माँ के प्यार के महत्व को बताने के लिए मातृ दिवस मनाया जाता है।

Mother's Day

मदर्स डे मनाने का मुख्य कारण

मदर्स डे मनाने की मुख्य वजह 27 मई 1812 की क्रांति है। जिसमें बाॅलीविन महिलाओं की नृसंश हत्या स्पेन की सेना द्वारा की गई जोकि अपनी आजादी के लिए लड़ी। 27 मई को बाॅलीविन की उन महिलाओं को सम्मान देने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है।

बच्चे के लिए माँ का महत्व

माँ के बिना दुनियां की हर चीज़ अधूरी है। कहते हैं न जिसके पास जो चीज़ नहीं होती, उस चीज़ की कीमत उन्हें पता होती हैं और दुनिया में जिनके पास मांँ नहीं है, मांँ की कमी वहीं समझ सकते हैं।
एक माँ ही हैं जिसके पास बच्चा अधिक समय रहता है। माँ बच्चे में अच्छे संस्कार व नैतिक मूल्य भरती है। माँ बच्चे की अच्छी दोस्त होती है, बच्चे की प्रत्येक जरूरत का ध्यान माँ ही तो रखती है। जो आप खुद गिल्ली जगह पर सोती है और बच्चे को सुखी जगह डालती हैं। अपने बच्चे लिए सारी दुनियां से लड़ जाती है माँ। जो भूमिका माँ की बच्चें के जीवन में होती है वो कोई भी नहीं लें सकता। ये गीत सत्य ही है।

“लख होवन चाचियां ताईयां
माँवा माँवा हुदिआ ने”

कैसे मनाए

कोरोना महामारी के चलते Covid-19 के नियमों का पालन करते हुए मदर्स डे को मनाएं। घर के बने पकवान ही खाएं और अपनी माँ के साथ समय बिताकर जीवन को खुशियों से भरें।

आज माँ को क्या उपहार दें

माँ की ममता और बलिदान को हम शब्दों में ब्यान नहीं कर सकते। मदर्स-डे वर्ष में एक दिन नहीं रोज़ सेलिब्रिट हो ताकि हम मां को वो सम्मान दें सके जिसकी वो हकदार हैं। वैसे तो आप अपनी जिंदगी में उलझे रहते हैं, लेकिन साल में एक इस दिन को खास बना सकतें है-

  • आप इस स्पेशल दिन को मांँ को कुछ स्पेशल महसूस करवाएं।
  • घर पर ही मांँ के लिए कुछ स्पेशल बनाएं।
  • माँ को आपने हाथ से बनाकर कार्ड व गिफ्ट दें।
  • मां के साथ वक्त बिताए।
  • आपकी थोड़ी-सी कोशिश माँ को बहुत खुशी दे सकती है।

माँ का ऋण कैसे चुकाए

हम 100 जन्म लेकर भी माँ का ऋण नहीं चुका सकते। अगर आप अपनी माँ का ऋण चुकाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक अच्छा इंसान बनके दिखाएं। कभी भी कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे माँ के हृदय को ठेस पहुंचे। माँ ने जो आपके लिए सपना देखा है उसे पूरा करें। जब आप छोटे थे तो माँ ने आपका ध्यान रखा। अब आप मां -बाप का सहारा बनें। आपकी वजह से मां -बाप की आंखों में कभी आंसू न आएं। नेक कार्य करें। कोई माँ नहीं चाहती की उसका बेटा चोर, डाकू, शराबी व देशद्रोही बनें। आप अच्छे इंसान बन कर माँ का कर्ज़ चुका सकते है। जिस से माँ गर्व से कहे ये मेरा बेटा/बेटी हैं।

निष्कर्ष

मदर्स- डे दुनिया भर में धूमधाम से मनाया जाता है। लाखों लोग इस दिन अपनी माँ को उनके बलिदान के लिए धन्यवाद करते हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते घर पर रह के ही इस दिन को सेलिब्रेट करें। घर से बाहर ना जाएं। घर पर बना हुआ खाना ही प्यार से माँ को खिलाएं और खाएं। सभी माताओं को अपनी मांँ के समान सम्मान दें। माँ के लिए लाॅकडाउन में कुछ योजना बनाना चाहते हैं तो माँ के साथ समय बिताएं।

नेशनल पेरेंट्स डे ( National Parents’ Day ) इस साल 26 जुलाई को मनाया जाएगा।  हर साल इसे जुलाई के चौथे रविवार को मनाया जाता है।

 माता पिता के सम्मान में मनाया जाने वाला यह दिन हमें हमारे जीवन मे उनकी भूमिका की समझ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रखता है ।जिंदगी के बहुत से सबक हमें माँ-बाप ही सिखाते है।
जन्म से लेकर बड़े होने तक ही नहीं सफल होने तक के सफ़र में माँ-बाप ऐसी शख्सियतें हैं जिनके साये में संतान महफ़ूज आगे बढ़ती है।संतान की सुरक्षा,जीवन के निर्माण ओर सपनों के लिए माँ-बाप के त्याग और संयम को बयां कर पाना मुश्किल है ।

पेरेंट्स से मिल रहे प्यार,अपनेपन एवं त्याग के लिए शुक्रिया जरूर कहें ।

बच्चे के पहले शिक्षक माँ-बाप ही होते हैं।माँ-बाप शिक्षित-अशिक्षित ,अमीर या गरीब हों  लेकिन उनका भाव अपनी संतान को हर क्षेत्र में खुद से आगे और अधिक सफल देखना ही होता है ।

जिंदगी का ये सफर आसान बनाने के लिए माँ-बाप का शुक्रिया करना तो बनता है क्योंकि भावनाओं का इज़हार करने से रिश्ते नई पकड़ बना लेते हैं। 

इस Parents Day उन्हें शब्दों में ,उपहार देकर या उनके लिए कुछ खास करके जरूर बताइए कि वह आपके लिए क्या स्थान रखते हैं ।

happy national parents day 2020 - Exclusive Samachar

कुछ ऐसे हो सकते हैं उपहार ओर मनाने के तरीके।

1. चूंकि किसी भी उपहार से ज्यादा अपनों के बीच मौजूदगी सबसे बड़ा उपहार है ,इसलिए सम्भव हो तो ये दिन अपने अभिभावकों के साथ ही गुजारें। 

2. इस महामारी के समय में यदि बाहर जाना संभव नहीं हो तो आप घर पर ही माता-पिता के लिए कुछ स्वादिष्ट एवं पसंदीदा व्यंजन बना सकते हैं।उनके साथ खाना पकाकर भी आप खुशनुमा यादें व अच्छे संबंध बना सकते हैं।

3. माता-पिता के साथ समय व्यतीत करें। उनके साथ बैठे व बातें करें। इस प्रकार आप उनके प्रति अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति कर सकते हैं।

4. यदि उपहार देने का सोच रहें है तो उनकी जरूरत के मुताबिक कोई उपहार भेंट करें। यह उन्हें पसंद आएगा । यह जरूरत की वस्तु घड़ी,कॉफी मेकर,पर्स, कॉफी मग ,परफ्यूम,बुक या कपड़े कुछ भी हो सकती है।

5. कोरोना वायरस ने सभी की दिनचर्या प्रभावित की है जिसकी वजह से शायद आपके माता-पिता भी उत्साह की कमी महसूस कर रहें हो , इस पेरेंट्स डे पर आप फैमिली के साथ घर पर कोई अच्छी फिल्म देखने का प्लान भी बना सकते हैं या कोई प्रेरणादायक कहानी भी उनके साथ शेयर कर सकते हैं।

6. यदि आप जुबानी अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचाते है तो आप अपने माता-पिता के लिए कोई लेख,कविता या कुछ पक्तियां लिखकर , चित्रकारी या पेंटिंग बनाकर भी जिंदगी में उनकी अहमियत उन्हें दर्शा सकतें हैं।

We have different type of happy parents day in our website. You can download free version and different type resolution. It will share facebook, whatsapp, twitter, google plus, pinterest.

7. यदि आप युवा या शादीशुदा हैं तो माँ-बाप के कोमल बुजुर्ग हाथों व पैरों को स्पर्श करके भी उनके प्रति आदर ,प्यार व सत्कार जाहिर कर सकते हैं। इसी के साथ ही आप उनकी गोद मे सिर रखकर ढ़ेरो बातें करके ओर पुरानी तस्वीरों को देखकर मीठी यादों को ताजा कर सकतें हैं।

8. अपने हाथों से कोई कार्ड बनाकर, पुरानी तस्वीरों को जोड़कर कोई कलाकृति बनाकर भी आप इस दिन को यादगार बना सकते हैं।सच मानिए , ऐसा कार्ड पाकर आपके माता-पिता फूले नहीं समायेंगे।

9. बहन-भाई के साथ मिलकर indoor games ,मजेदार चुटकुले सुनाने जैसा भी कुछ प्लान कर सकते हैं । एक साथ हंसना परिवार को करीब लाने का अच्छा जरिया होता है।

10. अपनी किसी बुरी आदत को छोड़कर भी आप अपने माता-पिता को खुश कर सकते हैं।यदि कोई गलती की क्षमा मांगना चाहते हैं तो यह भी अच्छा तरीका है। भविष्य में वो आदत कभी न दोहराने का प्रण ले जो आपके माता-पिता को पसंद न हो ।

क्यों और कैसे हुई शुरुआत , आइए जानें :

मदर्स डे (Mother’s Day) व फादर्स डे (Father’s Day) 19वीं शताब्दी से ही मनाए जाते हैं। मगर पेरेंट्स डे (Parent’s Day) 1994 से अस्तित्व में आया जब राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (President Bill Clinton) ने अमेरिका की कांग्रेस द्वारा अभिभावकों ओर बच्चों के संबंध सुधारने हेतु पेश किए गए बिल पर हस्ताक्षर किए।

happy father's day - Exclusive Samachar

Father’s Day 21 जून 2020

मां और बाप दोनो जिंदगी के अनमोल तोहफे हैं। मां बाप हर बच्चे के पहले गुरु होते हैं। बच्चा जैसे ही गर्भ में आता है तो माँ बाप को उसकी बहुत परवाह होती है, मां बाप सपने संजोते हैं, और जैसे ही बच्चा पैदा होता है तो फिर तो माँ की ममता और बाप का प्यार पूरी तरह से अपने बच्चे के लिए छा जाता है।मां को भगवान का दर्जा दिया गया है हमारे धर्मों में। मां हमें जन्म देती है ओर पिता पालनहार होता है। जिस तरह दुनिया मां के सम्मान में mother’s day मनाती है , उसी तरह पिता के सम्मान में father’s Day मनाया जाता है।हर वर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को Father’s Day मनाया जाता है।

कैसा होना चाहिए एक पिता को अपने बच्चों के लिए

How a father should be? - Exclusive Samachar

मां और बाप दोनो का प्यार और उनकी सही सलाह बच्चे के लिए सबसे बड़ा सहयोग होती है, क्योंकि हम बात कर रहे हैं father’s day पर तो एक पिता को अपने बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रहना चाहिए ,ताकिआपके बच्चे आपके साथ हर छोटी छोटी बात करें।क्योंकि शुरू से ही अगर आपके बच्चे आपके साथ हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात शेयर करेंगे तो आपको उनके बारे में सब पता होगा, उनके friend circle का ज्ञान होगा। अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा गलत संगत में पड़ रहा है , तो आप उसे समझाकर अच्छे नेक रास्ते पर लेकर जाएंगे।क्योंकि वो बच्चा आपका खून है और मां बाप कभी भी अपने बच्चे को गलत रास्ते पर नही लेकर जाएंगे।आपका बच्चा कभी भी अकेलापन महसूस नही करेगा।

चाहे बेटा है या बेटी आप उसे अच्छे नेक संस्कार दे ताकि वो हर अच्छे नेक क्षेत्र में आपका नाम रोशन कर दे

इसके लिए fathers को एक छोटा सा काम करना होगा।आप राक्षश पिता मत बनिये बल्कि बहुत cool और एक best friend की तरह अपने बेटे और बेटी के साथ रहिए।हां, अगर आपका बच्चा कोई गलती करता है तो उसे प्यार से समझाइए की नही बेटा, ये सही है और ये गलत ।

Father’s Day Kaise Manaye Jata Hai?

अपने पिता के लिए जो प्यार एक बेटा या बेटी का होता है वो वाकई बयान नही किया जा सकता।
आप अपनी तरफ से अपने father को बहुत सारे गिफ्ट दे सकते हैं। अपने पिता का हमेशा सम्मान कीजिये।Fathers Day को Cake काटकर,  अच्छे-2 Gifts देकर , Greetings देकर मनाया जाए तो कहना ही क्या है और इसके साथ ही ये प्रण किया जाए कि पिता का सम्मान हमेशा करेंगे तो फिर कहना ही क्या।

कोरोना काल में कैसे मनाये Father’s Day

इस कोरोना काल में बाहर न निकलना ही अच्छा है ।इसलिए बेहद जरूरी है कि आप घर पर रहकर ही 21 जून के दिन Celebrate करें।घर पर Cake बना सकते हैं जैसे मिल्क केक काफी अच्छा Option है।इसके अलावा अपना समय अपने  पिता के साथ बिताएं, अगर कभी कुछ गलत बोला गया हो तो उसके लिए अपने पिता से माफी मांगे।हर ऐसा नेक कार्य करें जिससे आपके पिता को बेहद खुशी हो और आप पर गर्व हो ।