Continuously decreasing the number of followers is the biggest concern for Twitter users

Vitamin B12: Intake vitamin B12 in sufficient amount to end up the deficiency from body
June 17, 2021
Update your Telegram and enjoy its new excellent features
June 17, 2021

ट्विटर यूजर्स के लिए सबसे बड़ी चिंता,निरंतर कम क्यों हो रही फॉलोअर्स की संख्या?

ये देखा गया है ट्विटर पर अकसर आरोपों का सिलसिला लगा ही रहता है। लेकिन इस बार एक अलग ही तरह का आरोप देखने को मिल रहा है कि अचानक ट्विटर यूजर्स के फॉलोअर्स कम होना?

एक वर्ष पहले भी ट्विटर यूजर्स ने अपने फॉलोअर्स कम होने का आरोप लगाया था और *ट्विटर फॉलोअर्स घटाना बंद कर इस हैशटैग ने भारत ट्रेंड में 16वे नंबर पर ट्रेंड किया था। इस हैशटैग पर आठ हजार से अधिक ट्वीट हुए थे।

अचानक ट्विटर यूजर्स के कम हो रहे है फॉलोअर्स-

अब सबसे बड़ी बात ये निकल के सामने आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर 36 घंटे के भीतर उनके 80 हज़ार फ्लॉवर्स कम हो गए है। अनुपम खेर के अलावा रिचा अनिरुद्ध और कई लोगों के द्वारा भी इस बात का खुलासा किया गया है।

यूजर्स के अचानक से ही फॉलोअर्स कम होने की शिकायत से इस बार ट्विटर ने अपनी सफाई दी और बताया है कि किस वजह से उसको परेशानी हुई तो आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे बड़ी वजह ?

ट्विटर स्पैम प्रोफाइल को हटा रहा है-

संभवतः ट्विटर का कहना है कि इसके पीछे वजह स्पैम प्रोफाइल को ट्विटर से हटाना है। एक पोस्ट द्वारा ट्विटर का बताना है कि कंपनी सबसे अधिक मनमाने ढंग से अपनी वैरिफाई करने के लिए कहती है। जैसे कि फोन नंबर या पासवर्ड नंबर से। इस तरह कंपनी द्वारा बताया गया कि “हम ऐसे स्पैम को रोकने और सभी खातों को सुरक्षित रखने में मदद के लिए नियमित रूप से ऐसा कर रहे हैं। जिसका अनिवार्य रूप से मतलब है कि जो प्लेटफॉर्म होता है वो उन खातों की जांच करता है जो अस्थायी रूप से ईमेल आईडी के साथ बनाएं गए। ट्रोल खातों के रूप में काम व ऑफलाइन व्यवहार द्वारा प्रोजेक्ट किये जाते है, अगर ट्विटर का कोई भी अकाउंट फर्जी या निष्क्रिया पाया जाए तो उस ट्विटर अकाउंट को लाक कर दिया जाता है। ऐसे यूजर्स दूसरों के फाॅलोअर्स लिस्ट में दिखाई नहीं देते।

Twitter द्वारा via SMS service को बंद करना भी हो सकती है इसकी एक वजह-

जैसे कि हम जानते ही हैं कि पिछले वर्ष ट्विटर द्वारा अधिकांश देशों में एसएमएस सेवा के माध्यम से ट्विटर को बंद करने का फैसला किया था। एसएमएस सेवा के साथ-साथ कंपनी ने कमजोरियों के बाद यूजर्स के ट्विटर खाते को सुरक्षित रखने का निर्णय लिया था। ट्विटर ने दावा किया था कि इस सेवा को हटाने के कारण, कुछ यूजर्स को अपने ट्विटर पर कुछ फाॅलोअर्स की संख्या में गिरावट देखने को मिल सकती है। कंपनी ने बताया कि इन निष्क्रिय खातों को हटाने के बाद उपयोगकर्ताओं के ट्विटर प्रोफाइल अधिक सक्रिय व प्रामाणिक फाॅलोअर सुनिश्चित होंगे।

एक्टिव अकाउंट न होने पर उनको हटा देना भी बन रहा है, इसकी एक वजह-
‌‌
ट्विटर ने बताया है कि निष्क्रिय व लगातार रिपोर्ट किए जा रहे अकाउंट को प्लेटफार्म से हटा दिया जाता है। जिसका असर यूजर्स के फाॅलोअर्स के कम होने पर देखने को मिलता है। ट्विटर ने यह भी बताया है कि उनके प्लेट फार्म द्वारा झूठी बातों को फैलाने से रोकने के लिए नया साॅलयूशन लाया गया है। जो ये फीचर बर्डवाॅच के नाम से लाया है।

अब सबसे ज्यादा यह विषय चर्चा में है, ट्विटर पर निरंतर फॉलोअर्स का घटना। इस तरह यूजर्स के द्वारा ट्विटर के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं और शिकायतों का सिलसिला निरंतर जारी है। ट्विटर ने अपनी तरफ से सफाई भी दें दी है। क्या यूजर्स उनकी बात मानेंगे? अब देखना है कि इसके बारे में ट्विटर का अगला कदम क्या होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *