Update your Telegram and enjoy its new excellent features

Continuously decreasing the number of followers is the biggest concern for Twitter users
June 17, 2021
How & why Instagram post go viral in a short while..
June 17, 2021

नया अपडेट करने पर टेलीग्राम ऐप दे रहा है, आपको शानदार फ़ीचर

आज कल हर एप में हमें थोड़े समय के बाद कुछ न कुछ नए फ़ीचर देखने को मिलते है। इसी कड़ी के‌ तहत टेलीग्राम ने भी अपने यूज़र्स के लिए कुछ नए फीचर्स लांच किए है।
आईए जानते है, इन नए फीचर्स के बारे में।

बिना चैट से वापस जाकर कर सकते है, प्रोफाइल पिक और बायो एडिट-

अब यूज़र्स को अगर अपनी प्रोफाइल पिक या बायो में कुछ बदलाव करने हैं, तो उन्हें चैट से वापस जाने की जरूरत नहीं, चैट के दौरान भी हम इन्हें एडिट कर सकते है।

पेमेंट की ऑप्शन-

इस ऑप्शन की विशेषता यह है कि पेमेंट के लिए टेलीग्राम कोई कमीशन नहीं लेगा और न ही पेमेंट की डिटेल सेव होगी। इस ऐप से पेमेंट करना सुरक्षित भी होगा।

वेब एप्प-

इस के तहत 2 नए वेब एप्प लॉच किए गए है, जिन में एनिमेटेड स्टिकर्स, डार्क मोड इत्यादि विशेषताएं हैं।

अब वॉइस चैट को कर पाएंगे सशेड्यूल-

टेलीग्राम एप्प में अब ग्रुप एडमिन अपनी सुविधा के हिसाब से वॉइस चैट को तारीख और समय के साथ शेड्यूल कर सकते है। यह फीचर कम्युनिटी मेंबर्स को अपने दोस्तों का पता लगाने और कॉल करने का समय देता है।

उम्मीद है आपको ये शानदार फीचर्स पंसद आए होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *