किसी रामबाण से कम नही है अलोवेरा, जानिए इसके फायदे

आँखों में लेंस लगाकर सोने से हो सकता है ‘केराटाइटिस’ का खतरा
October 28, 2018
उत्सवों की श्रृंखला मे एक उत्सव ‘धनतेरस’
November 4, 2018
आजकल एलोवेरा अपने गुणों के कारण काफी प्रसिद्ध है पर कई लोग इसके बारे में नहीं जानते। लेकिन आज हम आपको इसी गुणों के बारे में बताएंगे।यह एक औषधिवर्धक गुणकारी पौधा है इसको धृतकुमारी नाम से भी जाना जाता है। इसका इस्तेमाल औषधियों को बनाने में किया जाता है जैसे आजकल बाजार में भी एलोवीरा ज्यूस के कई तरह के स्वाद अनुसार फ्लेवर आते हैं जिनका आसानी से सेवन किया जा सकता है। एलोवेरा में 12 प्रकार के विटामिन, मिनरलस, एमिनो एसिड उपलब्ध है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वह रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है इसका रोजाना सेवन करने से पुराने रोग जैसे जोड़ों के दर्द बवासीर आदि में लाभ मिलता है। एलोवेरा पेट दर्द , गैस, तेजाब, कब्ज दूर कर शरीर की पाचन क्रिया को मजबूत करता है। इतना ही नही एलोवेरा सभी रोगों में फायदेमंद है जैसे माइग्रेन, ब्लड प्रेशर ,एलर्जी ,जोड़ों के दर्द, साइटिका बाय,गठिया बाय ,गुर्दे की पथरी आदि अनेक रोगों में लाभकारी है।
बालों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है, साथ मे आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है त्वचा संबंधी रोगों हेतु भी यह बहुत ही लाभदायक है। खून साफ कर करता है त्वचा कोमल मुलायम बनाता है कील मुंहासे ,एलर्जी आदि चर्म रोगों में भी काफी लाभदायक है। एलोवेरा जेल एलर्जी ,जलने- कटने में धूप से बचाव करता है और एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से चेहरे में निखार भी आता है।
एलोवेरा का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करने से यह अत्यधिक लाभ करता है जिससे धरण जैसी बीमारियां भी दूर हो जाती है इसलिए इसका सेवन लगातार करना चाहिए। यह कई रोगों में फायदेमंद है। यह घुटनों के दर्द में भी मॉयल का काम करता है।
एलोवेरा का पौधा हमें आसानी से उपलब्ध हो जाता है ।एलोवेरा की खेती किसी भी प्रकार की मिट्टी में की जा सकती है। चाहे तो आप एलोवेरा के पौधे को घर में भी एक गमले में लगा सकते हैं और उसका रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं ।इसका एक टुकड़ा लेकर उसके गुदे को जो कि प्राकृतिक जेल का काम करती है को हम चेहरे पर रोजाना लगाएं तो हमारे चेहरे में निखार आता है और जो दाग धब्बे साफ होते जाते हैं।बहुत ही गुणकारी पोधा है एलोवेरा। शरीर को स्वस्थ ,तंदरुस्त व सुंदर बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *