Bank Holidays List Declared By RBI – August 2020

Now iPhone 11 Will Be Made In India, Production Starts In India, Price May Be Lower
July 27, 2020
बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने सुनारिया से अपनी माँ और डेरा अनुयायियों को एक बार फिर से भेजी चिट्ठी
July 29, 2020

अनलॉक की प्रक्रिया के चलते अगस्त में बैंक की छुट्टियां पूरे देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बैंक, दुकानें, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड आदि निश्चित नियम आधीन खुल चुके हैं।
बैंकों में सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। इसीलिए ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए Bank Holiday List की घोषणा की गई है। यह सूचि त्योहारों व अन्य छुट्टियों के आधार पर RBI द्वारा घोषित की गई है।

दोस्तों, आपको बता दें कि अगस्त में बैंक कुल 13 दिन बंद रहने वाले हैं। जिसमें 6 छुट्टियां त्योहारों के कारण होंगी। शेष 7 अवकाश RBI  के दिशनिर्देशों के तहत होंगे। RBI (Reserve Bank Of India) द्वारा वर्ष 2015 में महीने के second एंड Forth Saturday को बैंक में छुट्टी घोषित की गई। Sunday तथा National Holidays को छोड़कर शेष सभी कार्य दिवस रहने का ऐलान किया।

अगस्त के पहले 15 दिनों में 7 छुट्टियां तथा अगले 15 दिनों में 6 छुट्टियां रहेंगी। 

Bank Holidays List - August 2020 - Exclusive Samachar

यदि बात करें 1 से 15 अगस्त के बारे में:- मास आरंभ में 1 अगस्त को Bakri Id (Id-ul-zuha) के कारण बैंक बंद रहेंगे। दिनांक 2 को रविवार तथा 3 को रक्षाबंधन के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी। Second Saturday की वजह से 8 अगस्त को बैंकों में अवकाश रहेगा। अगले दिन रविवार को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में 11 अगस्त को बैंक नहीं खुलेंगे। 15 अगस्त को प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंक बंद रहते हैं। इस साल भी ऐसा ही होगा।

आइए अब जानते हैं कि 15 अगस्त के बाद बैंक किस दिन बंद रहेंगे:-15 अगस्त के अगले दिन रविवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी।  तीज (हरितालिका) के मद्देनजर 21 को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। 22 अगस्त को Forth Saturday तथा गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में बैंक नहीं खुलेंगे। दिनांक 23 तथा 30 को रविवार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। महीने के आखिरी दिन 31 अगस्त को Onam (Thiruvonam) के कारण आखिरी छुट्टी होगी।

दोस्तों आपको बता दें कि प्रत्येक राज्यों में विभिन्न प्रांतीय त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *