अब पैन कार्ड बनवाना हुआ 10 मिनट का खेल || घर बैठे पाए पैन कार्ड ।

World Humanitarian Day 2020
August 19, 2020
Latest Government Jobs
August 20, 2020

पैन कार्ड बनवाने के लिए अब किसी साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं रही । यदि आप नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसे घर बैठे भी अप्लाई कर सकते हैं और अपना पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं ।

पैन कार्ड जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है क्योंकि बैंक में नया खाता खोलना हो  , लोन लेना हो या इनकम टैक्स भरना हो ,आप से हर जगह पैन कार्ड की मांग की जाती है । और यदि पैन कार्ड नहीं है तो आपके काम लटक सकते हैं इसलिए लगभग सभी के लिए ही पैन कार्ड बनवाना अनिवार्य हो गया है ।

असल में पैन कार्ड में 10 डिजिट का एक unique नम्बर होता है जिसे इनकम टैक्स विभाग ( Income Tax Department )  जारी करता है ।

get instant pan using aadhaar - exclusive samachar

आईये जानें नए पैन कार्ड को अप्लाई करने से लेकर प्राप्त करने तक की प्रक्रिया क्या है – 

1. सबसे पहले दिए गए लिंक पर जाना होगा https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/e-PAN/ 

2. इसके बाद आपको homepage पर जाना होगा जिसके लिंक नीचे दिया गया है –https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home

3. होमपेज पर पहुंचकर आपको बाईं तरफ Instant Pan Through Aadhar का ऑप्शन नजर आएगा , इस पर क्लिक कीजिए ।

4. इसके बाद एक नया पेज आपके सामने खुल जायेगा , जहां आपको Get New Pan का एक ऑप्शन नजर आ रहा होगा , इस पर क्लिक कीजिए ।

get pan card in just 10 minutes - exclusive samachar

5. अब नया पेज खुलेगा जिस पर आपसे आधार कार्ड का नम्बर भरने को कहा जायेगा , वहाँ आधार कार्ड का नम्बर भरकर ‘ I Confirm ‘ पर क्लिक कर दीजिए ।

6. आपके आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP आएगा , इसे साइट पर भरकर वेरिवाई कीजिये।

7. वेरिफिकेशन होने के तुरंत बाद ही आपको e-pan जारी कर दिया जाएगा।

8. e-pan में आपको pdf फॉर्मेट में पैन कार्ड की एक कॉपी मिलती है , जिसपर QR कोड होता है, इसी QR कोड में आवेदक या यूं कहें कि आपकी डेमोग्राफिक डिटेल व फोटो होती है ।

इस तरह आप मात्र 10 मिनट में नया पैन कार्ड  बिना किसी असुविधा के आसानी से प्राप्त कर सकते हैं । इस नई सुविधा का लाभ उठाते हुए अब तक कुल 6.7 लाख लोगों ने नया पैन कार्ड प्राप्त किया है । 

यदि आप भी नया पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो घर बैठे इस प्रक्रिया से अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *