NTA द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही नीट 2020 एंव जेईई 2020 परीक्षाओं को आयोजित किया जाएगा। बड़ी ही कड़ी सुरक्षा और Covid-19 को देखते हुए बड़ी सतर्कता से ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।1 सितंबर 2020 से जेईई मेन्स के लिए एग्जाम शुरू हो गए हैं।
जेईई मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र पर कोविड-19 से संबंधित स्वघोषणा पत्र देना होगा। और हर परीक्षार्थी के temperature की जांच के बाद उसे तीन लेयर वाला मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

80 प्रतिशत विद्यार्थी डाउनलोड कर चुके हैं एडमिट कार्ड शिक्षा मंत्री के बयान के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी अब तक NTA JEE Mains 2020 एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।।कुल रजिस्टर्ड 8.58 लाख छात्रों मे से लगभग 7.25 लाख छात्रों ने जेईई मेन्स 2020 परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं।
इन कड़ी सुरक्षाओं के बीच करवाई जाएगी परीक्षाएं, NTA ने तैयार कियें 10 लाख मास्क, लगभग 13 करोड़ के खर्चे से हुई इन exams को करवाने की तैयारी :-
परीक्षा में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने लगभग 10 लाख मास्क और लगभग 6 हजार लीटर से भी ज्यादा सेनेटाइजर तैयार करके रखा है।परीक्षाएं पूरी सावधानी से आयोजित करवाई जाएंगी। COVID-19 को ध्यान में रखते हुए ये मास्क और सेनेटाइजर परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऐसे इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंव डिग्री कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया हैं जहां पर हर टेक्निकल सुविधा हो, मतलाब जहां पर कंप्यूटर बहुतायत में हैं, कंप्यूटर लैब्स काफी बड़ें हैं। परीक्षार्थियों को मास्क, ग्लव्स, सेनेटाइजर ये सब तो एग्जाम सेंटर पर उपलब्ध होगा।लेकिन एक बात जो ध्यान रखने वाली है वो ये की पानी पारदर्शी बोतल में परीक्षार्थी को खुद लेकर जाना होगा, एग्जाम सेंटर से पानी नही मिलेगा। तो इस बात का परीक्षार्थी पूरा-पूरा ख्याल रखें ।इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी मेटल डिटेक्टर से बिना छुए जांच की जाएगी, ताकि कोई भी परीक्षार्थी नकल को अंजाम नही दे पाए ।