World Heart Day 2020: अपनी दिनचर्या में करे यह बदलाव | इतिहास, उद्देश्य, Theme
September 29, 2020
World Sight Day 2020: विश्व दृष्टि दिवस 2020
October 8, 2020

विश्व शाकाहार दिवस 2020: प्रत्येक वर्ष विश्व भर में अक्टूबर माह के पहले दिन यानि 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहार दिवस के रुप में मनाया जाता है। आपको बता दें विश्व भर में शाकाहारी भोजन की धीरे-धीरे वापसी हो रही हैं।लोग धीरे-धीरे माँसाहार को छोड़कर शाकाहार को अपना रहे हैं। शाकाहारी भोजन मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहार दिवस के रुप में मनाया जाता है। 

शुरूआत 

विश्व शाकाहार दिवस मनाने की शुरुआत 1 अक्टूबर 1977 में उत्तरी अमेरिकी शाकाहार समाज द्वारा कि गई थी और वर्ष 1978 में अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ द्वारा शाकाहार से जीवन वृद्धि की समस्याओं को बढ़ावा देने के लिए इसका सहयोग किया गया था। लोगों में शाकाहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  World Vegetarian Day  को प्रत्येक वर्ष मनाने की घोषणा की गई थी।

World Vegetarian Day 2020 - Exclusive Samachar

उद्देश्य 

इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में शाकाहार के प्रति जागरूकता फैलाना है। शाकाहारी भोजन मानव शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। 

शोध में पाया गया आदि मानव शाकाहारी होते थे | हमारे समाज में शुरू से ही शाकाहार और माँसाहार को लेकर विवाद होते आ रहे हैं। लोग यह मानते हैं की शाकाहार की  तुलना में माँसाहार में ज्यादा ताकत होती हैं। लेकिन यह गलत है, धर्मों में पाया गया है कि आदि मानव शाकाहारी होते थे और आज साइंस भी मान रही हैं We are pure vegetarian

आपको बता दें हमारा शरीर शाकाहारी भोजन के लिए ही बना है। क्योंकि जो जानवर मांस खाते है, उनके दोनों जबड़े हिलते है व उनके दांत नुकीले होते हैं। जबकि दूसरी ओर जो जीव शाकाहारी होते हैं उनका केवल एक ही जबड़ा हिलता है और उनके केवल दो ही दांत नुकीले होते हैं। 

शाकाहारी भोजन के फायदे 

आज  World Vegetarian Day  के मौके पर हम आपको शाकाहारी भी के फायदे बताएंगे।  तो आइए जानते हैं

benefits of vegetarian diet in hindi - Exclusive Samachar

1. हृदय के लिए फायदेमंद 

शाकाहारी भोजन का सेवन से दिल की बिमारी होने का खतरा कम रहता है। शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेशन करने वाले लोगों में हृदय रोग होने की सम्भावना 30% तक कम हो जाती हैं। शाकाहारी भोजन में आप हरी सब्जियां, फल व दाले आदि ले सकते हैं। 

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

विशेषज्ञों का मानना है कि शाकाहारी भोजन खाने में हल्का होता है और जल्दी पच जाता है। जबकि मांसाहार हमारे मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है, उसे मानव शरीर में पचने के लिए काफी समय लगता है और जब वह पचता नहीं तो बहुत सी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। इसलिए हमें मांसाहार का त्याग कर शाकाहार को अपनी जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।

3. उच्च रक्तचाप में फायदेमंद 

रिसर्च में यह पाया गया कि शाकाहारी भोजन का सेवन करने वाले लोगों में उच्च रक्तचाप की समस्या काफी हद तक कम रहती है। क्योंकि शाकाहारी भोजन में कॉम्लेक्स कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए खाने में शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देना चाहिए।

4. कैंसर के खतरे को कम करता है 

अध्ययन में पाया गया है कि शाकाहारी भोजन का सेवन करने वाले लोगों को कैंसर होने का खतरा कम रहता है। इसलिए शाकाहार को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

5. हड्डियों के लिए फायदेमंद 

शाकाहारी भोजन का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। शाकाहारी आहार में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसके लिए दूध आदि का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में कैल्सियम मिलता है।

6. वजन को नियंत्रित करने में सहायक 

शाकाहारी भोजन से वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है। अगर रोजाना दिन भर में तीन से चार बार फल, सब्जियां व सूखे मेवे सीमित मात्रा में सेवन करते हैं। तो इसकी मदद से कुछ ही दिनों में बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

आपको बता दें कई लोग मानते हैं कि मांसाहार में ज्यादा ताकत होती है। उसमें ज्यादा प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स पाए जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है उससे ज्यादा प्रोटीन कैल्शियम हमें शाकाहारी भोजन में मिल जाते हैं। जैसे: दाले, पनीर, दूध, फल, सब्जियां  में विटामिन, मिनरलस, प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद है।

vegetarian diet in hindi - Exclusive Samachar

दुनिया भर में कितनी आबादी शाकाहारी है 

आपको बता दें कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आज यही कारण है कि शाकाहारी आहार का सेवन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एनरिच बोल फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 37.5 करोड़ आबादी शाकाहारी है। जिसमें 

  • भारतीय  31%
  • अमेरिकन 7%
  • यूरोपिय 10%  

संदेश

शाकाहारी भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। तो आप सभी भी अपनी दिनचर्या में मांसाहार को त्यागकर शाकाहार को अपनाएं और अपने देश व समाज को समृद्ध बनाएं व एक स्वच्छ भारत का निर्माण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *