Haryana government takes important decision to extend school holidays till June 15…

Why Black Fungus spreading only in India? Let us know the opinion of experts-
June 1, 2021
A pocket friendly smartphone with a strong battery of 6000mAh and many special features
June 1, 2021

हरियाणा सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ाने का लिया अहम फैसला-

आपकी जानकारी के लिए बता दें, हरियाणा में निरंतर बढ़ रहे हैं कोरोना के केस। परन्तु फिर भी सरकार ने वैक्सीनेशन और कोरोना लाॅकडाउन में ढील देने के साथ-साथ लाॅकडाउन में ऑड-ईवश की तर्ज पर सभी दुकानें खोलने की छूट दे दी है। लेकिन जब बात बच्चों के भविष्य की आई, तो सरकार द्वारा स्कूलों की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ा दी गई है। जबकि पहले 9वीं-12वीं तक की कक्षाएं जून में खोले जाने की योजनाएं तैयार की गई थी।

राज्य के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पहले से 31 मई तक घोषित कर दी गई थी।
1 जून 2021 से स्कूल खुलने वाले थे, परंतु प्रदेश के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ने के कारण सरकार स्कूलों को खोलने का रिस्क नहीं उठा सकती। हाल ही में शिक्षामंत्री ने बताया कि कोरोना केसों में कुछ हद तक कमी आई हैं, परंतु फिर भी जब तक कोरोना पूरी तरह से नियंत्रित नहीं होता, तब तक स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था को नए तरीके से कराने की तैयारी की जा रही हैं। शिक्षा निर्देशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर भेजा हैं। जिसमे विद्यार्थियों, स्कूलों में बैंच, कमरों की संख्या तथा स्कूलों के अनुसार डाटा भेजने के आदेश दिए हैं।

कोरोना महामारी के कारण गत वर्ष मार्च महीने से देशभर के स्कूलों को बंद कर दिया गया था।
विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं, परन्तु अब फिर से स्कूल खोलने की चर्चा हो रही हैं।

सरकार के निर्देशों के अनुसार दो गज की दूरी, एक बैंच पर एक ही छात्र को बैठाना तथा साथ ही मास्क ओर सेनेटाइजर का‌ उपयोग करना अनिवार्य हैं।

बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए 8 लाख टैबलेट्स बांटने का फैसला हरियाणा सरकार के द्वारा किया गया है। बहुत जल्दी ही टैबलेट्स पहुंचाए जाएंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई खराब ना हो। हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इस बात पर पूरा ध्यान दिया जाएगा कि इस मुश्किल समय में खास ध्यान रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *