Vitamin B12: Intake vitamin B12 in sufficient amount to end up the deficiency from body

Let’s make some changes in daily life during lockdown to burst your stress of work from home
June 17, 2021
Continuously decreasing the number of followers is the biggest concern for Twitter users
June 17, 2021

हमारे शरीर के स्वास्थ्य और संतुलित कार्य प्रणाली के लिए बहुत से विटामिन आवश्यक हैं। विटामिन बी 12 भी शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। विटामिन b12 को कोबालमीन भी कहा जाता है। यह इकलौता ऐसा विटामिन है। जिसमें कोबाल्ट धातु पाया जाता है। मेटाबॉलिज्म से लेकर डीएनए सिंथेसिस और रेड ब्लड सेल्स के गठन में विटामिन बी 12 की जरूरत पड़ती है। नर्वस सिस्टम की हेल्थ के लिए भी बी12 अत्यंत आवश्यक है।

विटामिन बी12 की कमी से दिखने वाले लक्षण-

बी 12 की कमी के कारण शरीर में कई तरह के लक्षण और विकार दिखने लगते हैं। बढ़ती उम्र या पोषण तत्व या पेट की सर्जरी की वजह से विटामिन b12 की कमी हो सकती है। इस कमी को पूरा करने के लिए विटामिन b12 सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं। परंतु सबसे पहले विटामिन b12 की कमी के लक्षणों को पहचानना आवश्यक है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार इसकी चार प्रकार के प्रमुख लक्षण होते हैं। इसमें स्किन हाइपरपिगमेंटेशन, विटिलिगो, एंगुलर चेलाइटिस और बालों में बदलाव शामिल है।

हाइपरपिगमेंटेशन-

यह एक ऐसा रोग है जिसमें त्वचा पर दाग धब्बे, पेट या शरीर की दूसरी त्वचा से रंग गहरा हो जाता है। यह डार्क पेज चेहरे के अलावा शरीर के किसी भी हिस्से पर दिखाई दे सकते हैं।

अमेरिकन ओस्टियोपेथिक कॉलेज ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार हाइपरपिगमेंटेशन तब होता है, जब त्वचा ज्यादा मात्रा में मेलेनिन नामक पिगमेंट का उत्पादन करने लगती है। यह पिगमेंट त्वचा के रंग से काला रंग प्राप्त होता है। बढ़ती उम्र के लोगों में यह ज्यादा धूप में रहने वालों में ज्यादा होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सूर्य की यूवी किरणों से अपनी रक्षा करने के लिए त्वचा मेलेनिन का ज्यादा मात्रा में उत्पादन करने लगती है। इसी कारण से त्वचा पर पैच आ जाते हैं।

विटिलिगो-

यह एक आम तौर पर देखी जाने वाली बीमारी है। इसे सफेद दाग भी कहा जाता है। यह हाइपरपिगमेंटेशन के विपरीत है क्योंकि इसमें मेलेनिन की कमी हो जाती है। जिसके कारण सफेद पैच हो जाते हैं। शरीर पर सफेद दाग या पैच की स्थिति को विटिलिगो कहते हैं। यह उन अंगों पर होती है जो सूर्य के सीधे संपर्क में आते हैं। चेहरा, गर्दन और हाथ के हिस्से में यह आम तौर पर होती है।

एंगुलर चेलाइटिस-

यह एक ऐसा रोग है। जिसमें मुंह के कोनो पर लालिमा और सूजन आ जाती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार लालिमा और सूजन के अलावा दरारों में दर्द होना ट्रस्टिंग पोजिंग और खून निकलने की समस्या भी होती है।

बालों का झड़ना-

विटामिन b12 की कमी से बालों की समस्या भी उत्पन्न होती है। बालों में विकास के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन b12 का होना आवश्यक है और विटामिन b12 की कमी से ही बाल झड़ने लगते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं विटामिन b12 की कमी के अन्य लक्षण है।
त्वचा का रंग हल्का पीला होना, जीव का रंग पीला या लाल होना, मुंह में छाले, त्वचा में सुई चुभना, चलने के तरीके में बदलाव,धुंधली दृष्टि, चिड़चिड़ापन, डिप्रेशन, सोचने व महसूस करने के तरीकों में बदलाव आना, मानसिक क्षमताओं में गिरावट जैसे स्मृति, समझ और निर्णय लेने में असमर्थ होना।

विटामिन b12 को हम कैसे पूरा कर सकते हैं-

विटामिन b12 दूध, दही, पनीर वह चीज के सेवन से पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है। अगर आप भी इन समस्याओं से बचना और सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो इन सब का सेवन अवश्य करें। इनमें से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *