Cricket World Cup 2023: Did India lose the World Cup because of the Law of averages?

Weight Lose
Don’t lose your hope, just lose weight with these Sweet recipe
November 21, 2023
Winter Destinations
Winter Destinations
December 5, 2023
Cricket World Cup 2023

Cricket World Cup 2023: Did India lose the World Cup because of the Law of averages?

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम(Indian team) जैसे ही ऑस्ट्रेलिया टीम से हारी, वहाँ पर उपस्थित तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स और सांख्यिकीविद् (Statistician) इसके लिए Law of Average को जिम्मेदार ठहराने लगे। जब टीम इंडिया लीग मैच के आखिरी पड़ाव पर थी, तब भी कुछ एक्सपर्ट्स का कहना था कि बेहतर होता कि नॉक आउट में पहुँचने से पहले भारतीय टीम एक या दो लीग में हार जाती।

विश्व कप में टीम इंडिया के हारने का क्या है असली कारण? क्या लॉ ऑफ एवरेज है इसका असल कारण? जानिए टीम इंडिया के हारने की क्या है असली कहानी?

ICC विश्व कप का आयोजन कब, कहां किसके बीच-

ICC विश्व कप का मैच 5 अक्टूबर को शुरू हुआ था और गत 19 नवंबर को इसका फाइनल मैच हुआ। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच में जीत हासिल की।

इस बार विश्व कप में 10 टीमों ने भाग लिया। अबकी बार क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की पूरे क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत में हुआ। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ।

विश्व कप में भारत की सेमी फाइनल में जीत –

भारत ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए 10 मैच लगातार जीते। सेमी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी जगह निश्चित की। अब सभी भारतवासियों की उम्मीद भारत को फाइनल विश्व कप में जीतता हुआ देखने की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।

भारत के फाइनल मुक़ाबले में हारने के कईं कारण सामने रख रहे हैं। कुछ का मानना है कि भारत लॉ ऑफ एवरेज के कारण ये मैच हार गया है। लेकिन असली कारण आखिर क्या है जिससे भारत इस बार विश्व कप में जीत हासिल नहीं कर पाया?

क्या है लॉ ऑफ एवरेज का नियम –

कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ फाइनल विश्व कप में भारत की हार का कारण लॉ ऑफ एवरेज यानी “ओसत का नियम ” बताया जा रहा है।

आखिर ये नियम क्या है ?

क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार कोई भी टीम लगातार जीत हासिल नहीं कर सकती। भारत लगातार 10 मैच जीत चुका था। तो इस लॉ ऑफ एवरेज नियम के अनुसार संखियिकीविदों का मानना था कि देर सवेर भारत को हराना ही था। क्या भारत की हार का ये असली कारण है ? अगर ऐसा है तो ऑस्ट्रेलिया टीम भी लगातार 11 मैच जीतकर फाइनल में शामिल हुई है।

यह केवल एक अवधारणा है। इसका भारत की हार से कोई लेना देना नहीं है। भारत की विश्व कप में हार का असल कारण कुछ और ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *