Don’t lose your hope, just lose weight with these Sweet recipe

बाबा राम रहीम की पैरोल
Gurmeet Ram Rahim Singh coming out on Parole again: Know the mysteries related to His Life
November 20, 2023
Cricket World Cup 2023
Cricket World Cup 2023: Did India lose the World Cup because of the Law of averages?
November 22, 2023
Weight Lose

वजन बढ़ने के डर को खत्म करें और लो कैलरी मिठाइयां बनाकर खाएँ

हर किसी को मिठाई बहुत पसंद होती है, लेकिन वजन बढ़ने के डर से बहुत से लोग मिठाई खाने से वंचित रह जाते हैं। आइए आज हम सिखेंगे लो-कैलरी मिठाइयां जिसको आप खुद भी खाएं और परिवार को भी खिलाएं।

1. गाजर हलवा रेसिपी

गाजर के हलवे को बनाने के लिए गाजर और चुकंदर का उपयोग करें। जो भोजन में प्राकृतिक मिठास लाते हैं। इस प्रकार यह कृत्रिम चीनी के उपयोग को कम कर देते हैं। गाजर के हलवे में कम कैलरी युक्त सामग्री का उपयोग करके आप इसका सेवन कर सकते हैं। गाजर आवश्यक विटामिन का एक अच्छा स्रोत है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छे हैं।

आवश्यक सामग्री –

👉3 छोटे चम्मच घी
👉1/3 कप कम वसा वाला कसा हुआ खोया
👉1/4 कप कद्दूकस किया हुआ गाजर
👉3/4 कप कद्दूकस किया हुआ चुकंदर
👉3/4 कप दूध
👉1/3 कप चीनी
👉1/4 छोटे चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की विधि –

सबसे पहले गहरे पैन या कढ़ाई में एक छोटा चम्मच घी डालकर उसे गर्म करें। उसमें मावा डाल कर 2 से 3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर भूनें और अलग रख दें।
अब उसी बर्तन में शेष 2 चम्मच घी और गाजर डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें, जब तक यह आधा ना पक जाए। यदि आवश्यकता हो तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं।
अब इसमें दूध, चीनी, मावा और इलायची पाउडर को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 10 से 12 मिनट या पानी सूखने तक पकाएं। अब आप इसे गर्म गर्म परोसें।

2. ओट्स और ड्राई फ्रूट बर्फी

ओट्स और ड्राई फ्रूट से बनी यह बर्फी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक पौष्टिक और लो कैलरी वाली मिठाई का एक बढ़िया विकल्प है। इसे बनाने के लिए यह विधि अपनाएं।

आवशयक सामग्री-

👉1 कप ओट्स
👉1/2 कप बारीक कटे मिक्स ड्राई फ्रूट्स
👉1/2 कप लो फैट मिल्क
👉1/4 कप शहद या ऐपल सिरप
👉1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
👉एक चुटकी केसर (वैकल्पिक)

बनाने की विधि –

सबसे पहले ओट्स को पैन या कढ़ाई में हल्का सुनहरा और ख़ुशबूदार होने तक सूखा भून लें।
फिर दूसरे पैन में लो फैट मिल्क को गर्म करें और उसमें शहद, इलायची पाउडर और केसर डालकर मिलाएं।
इसके बाद भुने हुए ओट्स डालें और तब तक मिलाए जब तक कि मिश्रण गाढ़ा ना हो जाए और पैन के किनारे न छोड़ने लगे।
अब इसे आंच से उतार लें और बारीक कटे सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें।
इस मिश्रण को एक ग्रीस की गई प्लेट में निकाल लें और इसे समान रूप से दबाकर बर्फी बना लें।
कुछ देर इसे ठंडा और सेट होने दें। फिर चकोर टुकड़ों में काट लें।

इस तरह से आप घर पर ही खुद की बनाई लो कैलरी की मिठाइयों का आनंद ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *