Choose your summer destination to travel within India

How & why Instagram post go viral in a short while..
June 17, 2021
E. Sridharan, the real hero of the country who became the lifeline for millions of people
June 17, 2021

Best Summer Destinations-

गर्मियों का मौसम आते ही चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए सभी को अक्सर प्रकृति के अद्भुत नजारों की याद सताने लगती है। ऐसा लगता है मानो पहाड़ उसे बुला रहे हैं। ठंडी-ठंडी हवाएं, बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल, नदियां, झरने, शांत माहौल उसे मानो आवाज दे रहा है। टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जून के महीने में जाना सबसे बेहतर है।

कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के बारे में आज हम चर्चा कर रहे हैं।

कुफरी-

पहाड़ों पर बर्फीले ढलानों की वजह से स्काईंग का लुफ्त उठाने के लिए कुफरी बेहतरीन जगह है। आप महासू पर्वत की चोटी पर स्काईंग का लुत्फ उठा सकते हैं।यहां स्थित हिमालय नेशनल पार्क में आप जानवरों की विभिन्न प्रजातियों को देख पाएंगे। जैसे ब्राउन भालू , पहाड़ी बकरा,
तेंदुआ आदि खास जानवर है।

लद्दाख-

लद्दाख पर्यटकों के बीच लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहा है। लद्दाख जाने के लिए बेस्ट सीजन अप्रैल से अगस्त तक होता है। मौसम का तापमान कम होने की वजह से लोग गर्मियों में लद्दाख घूमना पसंद करते हैं। कुछ लोग विंटर में भी लद्दाख जाते हैं।
विंटर में यहां की नदियां चादर ट्रेक में बदल जाती हैं।

कुन्नूर-

अगर आप दक्षिण भारत के साथ-साथ नीलगिरी के पर्वतों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ऊटी की जगह कुन्नूर का प्लान बनाइए। शांत वातावरण और पर्वतों की नुकीली चोटियां यहां की आकर्षण का केंद्र है। यहां स्थित चाय के बागान और रहस्यमय घाटियां आपको जरूर आकर्षित करेंगी।

रूपकुंड-

अगर आप दिल्ली यश के नजदीक के इलाकों में रहते हैं और कम समय में अच्छी जगह घूम कर आना चाहते हैं, तो रूपकुंड एक शानदार जगह है। रूपकुंड की रहस्यमई झील और उसके पास कैंपिंग का खूबसूरत नजारा आपको बहुत पसंद आएगा।

मेघालय-

मेघालय प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अत्यंत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों में मेघालय की बात ही कुछ अलग है। मेघालय की खूबसूरत बारिश का नजारा पर्यटकों को खासतौर पर आकर्षित करता है, एशिया का सबसे साफ सुथरा गांव mawlynnong और पृथ्वी का सबसे गिला रहने वाला इलाका मासिनराम भी इसी जगह पर स्थित है।

औली-

यह भारत की सबसे ज्यादा ठंडी जगहों में से एक है। सूरज की किरणों के साथ यहां की हरियाली किसी का भी मन खुश कर देगी। औली का मौसम हमेशा ठंडा रहता है और सितंबर से फरवरी के बीच यहां किसी भी वक्त स्नोफॉल हो जाती हैं।

दार्जिलिंग-

यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है ।दार्जिलिंग चाय के बागानों के लिए मशहूर है। दार्जिलिंग की असली खूबसूरती सुबह के नजारों में है। यहां पर आप कई मठों को भी देख सकते हैं।

कुर्ग-

कर्नाटक में बसा हुआ यह इलाका अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। यहां की घाटियों के नजारे आपको बहुत रहात देंगे। यहां पर आप जंगल और पहाड़ों के नजारे भी देख सकते हैं।

कश्मीर-

जब गर्मियों की राहत पाने की बात हो तो कश्मीर को नहीं भूला जा सकता। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर के पहाड़, गार्डन और कई तरह की झीलें इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। यहां की प्राकृतिक छटा देखते ही बनती हैं, डल झील यहां की सबसे प्रसिद्ध झील है।

मनाली-

मनाली बहुत ही हरा-भरा और पहाड़ों से घिरा हुआ इलाका है ।यहां की साफ हवा आपकी थकान दूर कर देगी। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग बाइकिंग, राफ्टिंग का आनंद उठा सकते हैं।

शिमला-

शिमला बहुत ही जाना माना हिल स्टेशन है। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर है। मई-जून की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए शिमला बहुत ही आकर्षक जगह है।

यहां पर हमने सिर्फ कुछ ही जगहों का जिक्र किया है। भारत तो प्राकृतिक नजारों से भरा पड़ा है। जगह-जगह पर प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है। सभी प्रदेशों में बहुत से आकर्षक पर्यटन स्थल है। बस आप ढूंढिए और और घूमने का मन बनाइए आपको बहुत ही खूबसूरत जगह मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *