National Friendship Day
This Year on National Friendship Day, Here’s How to Celebrate with Your Best Friend
August 3, 2024
International Youth Day
Our Young Leaders are Our Inspiration Who Have Sacrificed for Our Nation – International Youth Day Special
August 11, 2024
Haryali Teej 2024:

Haryali Teej: The Special Festival of Shiva-Parvati Worship

हमारे देश में बहुत से त्योहार मनाए जाते हैं। प्रत्येक त्योहार का अपना महत्व होता है, उन्हीं त्योहारों में से एक है तीज का त्योहार, जिसमें प्राचीन समय से महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं।

हरियाली तीज: शिव और पार्वती के पुनर्मिलन का विशेष पर्व

माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन हुआ था। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, माता पार्वती ने 108 जन्म लिए थे और अंततः 108वें जन्म में उनका भगवान शिव से विवाह संपन्न हुआ था। इसी उद्देश्य से महिलाएं और लड़कियां इस तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं।

तीज त्योहार का अर्थ

तीज शब्द संस्कृत के ‘तीज’ से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘तीसरा’, जोकि हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अमावस्या के बाद तीसरे दिन को दर्शाता है। यह त्योहार हिंदू देवी-देवताओं, विशेषकर देवी पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। तीज का व्रत विवाहित महिलाओं और अविवाहित लड़कियों द्वारा अपने पति या भावी पति की दीर्घ आयु की कामना के लिए रखा जाता है। गायन, प्रार्थना, झूलों और मानसून के मौसम के आगमन का स्वागत करने के लिए तीज का त्योहार मनाया जाता है।

“सखियों आया रे तीज का त्योहार, संग लाया खुशियां और बहुत सारा प्यार। हरियाली तीज की शुभकामनाएं!”

तीज क्यों मनाते हैं?

तीज के त्योहार के पीछे प्राचीन मान्यता है। माना जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तप किया और माता पार्वती के कठोर तप को देखकर भोलेनाथ प्रसन्न हुए। हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसलिए सभी महिलाएं इस दिन अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।

तीज पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व

तीज पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। महिलाएं विभिन्न प्रकार से अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। तीज के त्योहार पर मेहंदी लगाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है।

“तीज के त्योहार पर, आज सखियों हो जाओ तैयार। मेहंदी हाथों में रचाकर कर लो सोलह श्रृंगार। सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं!”

तिथि और मुहूर्त – हरियाली तीज 2024

वर्ष 2024 में हरियाली तीज का त्योहार 7 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह त्योहार श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 6 अगस्त की शाम 7:52 बजे से शुरू होगा।

हरियाली तीज की विशेषताएँ

हरियाली तीज एक शुभ हिंदू त्योहार है जिसमें महिलाएं अपने पति की दीर्घ आयु व खुशहाली के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। शाम को महिलाएं सजती हैं और पूजा करती हैं। इस अवसर पर सोलह श्रृंगार को महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसमें मेहंदी एक महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है, क्योंकि मेहंदी लगाने से महिलाओं की सजावट दोगुनी हो जाती है।

निष्कर्ष

तीज के त्योहार पर नए-नए तरह के पकवान बनाए जाते हैं और झूले झूले जाते हैं। यदि आप भी तीज का त्योहार मनाना चाहते हैं, तो अपने पति की दीर्घ आयु के लिए उपवास रखें, कथाएं सुनें और पार्वती पूजन करें।

“सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं!“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *