“द कपिल शर्मा शो” में सुनील ग्रोवर की वापसी की खबर के बारे में जब नवजोत सिंह सिद्दू से पूछा गया तो जानिए उन्होंने क्या कहा

स्वामी विवेकानंद की प्रेरक जीवनी
January 15, 2019
संगत का असर- जैसा संग वैसा रंग
January 23, 2019

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बीच हुए झगड़े से हर कोई परिचित है इस विवाद के बाद अगर कोई चर्चित विवाद रहा है तो वह कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुआ विवाद है जो कि मार्च 2017 में हुआ था जिसकी वजह से सुनील ग्रोवर ने “द कपिल शर्मा शो” को छोड़ा था

लेकिन 1 साल के बाद कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच दोस्ती की खबर आई और दोनों ने फिर से टीवी शो पर वापसी की लेकिन एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग शो में।

जहां कपिल शर्मा ने द कपिल शर्मा सीजन टू शो के साथ तो वही सुनील ग्रोवर ने कानपुर वाले खुरानाज़ शो के साथ वापसी की।

कानपुर वाले खुरानाज़ शो खत्म होने जा रहा है और यह खबर मिली है कि सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के साथ फिर से द कपिल शर्मा शो करने के लिए तैयार हैं जबकि इस खबर के बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।

वही कानपुर वाले खुरानाज़ शो की मेकर्स प्रीति सिमोज़ ने इस खबर को गलत बताया और कहा कि सुनील ग्रोवर पहले से ही बहुत व्यस्त है सलमान खान की भारत फिल्म की शूटिंग मे व्यस्त हैं उनके पास किसी और प्रोजेक्ट के लिए समय नहीं है।

हाल ही में जगबानी टीवी से बातचीत के समय नवजोत सिंह सिद्धू से सुनील ग्रोवर की वापसी की खबर के बारे में पूछा गया।

उन्होंने इस जानकारी की कोई पुष्टि तो नहीं की लेकिन यह कहा कि वह और कपिल दोनों सुनील ग्रोवर का दिल से स्वागत करते हैं अगर वह इस शो में वापसी करना चाहते हैं । उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा शो ईश्वर के बनाए गुलदस्ते की तरह है जिसे कोई भी जोड़ और तोड़ नहीं सकता है। सुनील ग्रोवर शो को छोड़कर गए थे , लेकिन आज भी वह इस फैमिली का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *