हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर दिया महिलाओं को बड़ा तोहफा, 10 नए महिला महाविद्यालय खोलने के लिए CM मनोहर लाल खट्टर ने दिखाई हरी झंडी

Yummy ‘Aloo Ki Kadhi’ Recipe for Navratri
August 1, 2020
Raksha Bandhan 2020 | रक्षा-बन्धन का शुभ महूर्त व राखी बांधने का सही तरीका | जानें इस अटूट रिश्ते की धार्मिक मान्यता
August 3, 2020

10 New Women College In Haryana 

जी हां, हरियाणा सरकार की ओर से इस वर्ष रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर महिला कर्मचारियों व उच्च शिक्षा ग्रहण करने की चाह रखने वाली छात्राओं को बेहतरीन उपहार दिया हैं ।एक ओर मुख्यमंत्री जी ने महिला कर्मचारियों को Online स्थानांतरण नीति में स्टेशन का विकल्प चुनने में राहत दी है इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 10 नए महाविद्यालय खोलने की मांग की हैं।हरियाणा की खट्टर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा, कि राज्य के सभी कॉलेजों की मैपिंग के बाद तय किया गया कि कम से कम 10 Km के दायरे में एक महिला महाविद्यालय को होना आवश्यक हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया, खट्टर जी ने नए 10 महिला महाविद्यालय खोलने की मंजूरी दे दी हैं।मुख्यमंत्री जी Video Confrence के माध्यम से 3 अगस्त (रक्षाबंधन) के दिन पंचकूला के सेक्टर1 में स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से इन महाविद्यालयों का एक साथ शिलान्यास कर लड़कियों को रक्षाबंधन का विशेष उपहार देंगे।इस शिलान्यास में  ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि व गांव के अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित होंगें।

प्रवक्ता का कहना है, कि नए सक्षणिक स्तर से इन महिला महाविद्यालयों में शिक्षा की सुरुआत हो जाएंगी।जब तक ये महाविद्यालय बन कर तैयार नहीं होते तब तक कक्षाएं स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लगाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *