World Heart Day प्रत्येक वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है।
हृदय हमारे शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक हैं। अगर हमारा हृदय सही है, तो चेहरे पर अलग ही मुस्कान देखने को मिलती है। लेकिन समय के साथ बदलती जीवन शैली का सबसे अधिक प्रभाव हमारे हृदय फर पड़ रहा है। यही कारण है कि आज के समय में हृदय की देखभाल पर अहम जोर दिया जा रहा है।
सारे संसार यानी विश्व भर में लोगो को हृदय रोगो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र ने साल 2004 में 29 सितंबर के दिन को प्रत्येक वर्ष World Heart Day के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया था। आपको बता दें अब तक विश्व हृदय दिवस सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया जाता था। लेकिन वर्ष 2014 से इसके लिए 29 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। WHO की भागीदारी से स्वयंसेवक संगठन World Heart Federation प्रत्येक वर्ष World Heart Day मनाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ उन्हें धूम्रपान छोड़ने, व्यास करने व अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आज के समय में छोटी उम्र से लेकर बुजुर्ग तक हृदय रोग से पीड़ित पाए जाने है। हृदय रोग आज विश्व भर में एक गंभीर बिमारी का रुप ले चुका है। भारत में हर 5वां व्यक्ति हृदय रोगी है। World Heart Federation के अनुसार दिल संबंधी बीमारियों से प्रत्येक वर्ष लगभग 18 मिलियन लोगों की मौत हो जाती हैं। यह वैश्विक मृत्यु दर का 31 फीसदी हिस्सा हैं। ऐसे में प्रत्येक वर्ष विश्व हृदय दिवस के द्वारा पूरे world में लोगों में जागरूकता फैलायी जाती है।

इस बार World Heart Day 2020 की थीम है यूज हार्ट टू बीट कार्डीयोवस्कुलर डिवीज़न हैं। हृदय का काम शरीर के सभी अंगों को अॉक्सीजन की मात्रा पूरी करने के लिए पूरे शरीर में रक्त पंप करना है और जब ऐसा करने में विफल रहता है तो इसे Heart Failure के रूप में माना जाता है।
अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपना खानपान सही करना होगा, तनाव से बचना होगा, योगा को अपने जीवन में शामिल करना होगा। इसके साथ ही अगर आप चाहे तो आप अपने कुकिंग ऑयल में भी बदलाव कर सकते हैं। अगर आप इन ऑयल को अपने खाने में शामिल करते हैं, तो यह आपके दिल के लिए सेहतमंद है।
इस वर्ष वर्ल्ड हार्ट डे पर प्रतिज्ञा ले कि आप अपने खानपान को लेकर सतर्क रहेंगे। खाने में पोषक तत्व वाली चीजें जैसे की ताजे फल, हरी सब्जियां और बादाम आदि का अपनी दिनचर्या में सेवन करेंगे व अनहेल्दी जंक फूड से परहेज करेंगे। अगर आप अपने खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करेंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे।
अपने LDL यानी Bad Cholesterol के स्तर को लेकर अधिक सावधान रहे। जिसकी मदद से आप अपने दिल की अच्छी सेहत के लिए समय रहते बदलाव कर सकें। इसके लिए अधिक saturated fat वाले आहार का सेवन कम करें। इसकी बजाय बदाम और फलों का सेवन करें।

विशेषज्ञों की सलाह लेकर अपनी दिनचर्या में कुछ Exercises को शामिल करे और एक्टिव रहन सहन आपनाए। आप चाहे तो हल्की exercise, jogging या योगा कर सकते हैं। यकिन मानिए यह आपके दिल को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतर विकल्प है।
पेट पर बढ़ा फैट आमतौर पर बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल, उच्च रक्तचाप आदि से होता है। जो हृदय रोगों को बढ़ाने के कारण है। ऐसे में आप अपने परिवार व अपने वजन को लेकर सावधान रहें। माना जाता है कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए वजन पर नियंत्रण होना बहुत जरूरी है। एक शोध से पता चला है कि प्रतिदिन 42 ग्राम बदाम खाने से LDL कोलेस्ट्रोल में बहुत सुधार आता है। पेट की चर्बी भी कम होती है।

आपको बता दें हाल ही में एक सर्वे के अनुसार 86% के वैश्विक औसत की तुलना में करीब 89% भारतीय तनाव का सामना कर रहे हैं, जो हृदय रोगो का मुख्य कारण है। इसको दूर करने के लिए आप मेडिटेशन करें, अपने परिवार व दोस्तों के साथ समय व्यतीत करे।
धूम्रपान करने से दिल की बीमारियां होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। क्योंकि इसके धुएं में मौजूद रसायन Heart Blood Vessels Wall को नुकसान पहुंचाती है। जिस से Heart Attack का खतरा बना रहता है। उच्च रक्तचाप के बाद धूम्रपान दिल की बीमारी का सबसे बड़ा कारण है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप धूम्रपान का सेवन ना करें तो 5 साल के भीतर आपको दिल की बीमारी होने का खतरा 39% कम हो सकता है।