How to lose weight with the help of Meethi Tulsi (Stevia)

Winter Destinations
Winter Destinations
December 5, 2023
Farmer's Day
Celebrating Farmers’ Day: Honoring the Backbone of Our Nation’s Prosperity
December 24, 2023
How to lose weight with the help of Meethi Tulsi (Stevia)

वजन कम करने में रामबाण है मीठी तुलसी (Stevia)-

आज के समय में बढ़ता वजन और मोटापा हर दूसरे से तीसरे इंसान के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है। हर इंसान चाहता है कि वह स्वस्थ रहे। लेकिन बढ़ते वजन/मोटापे के कारण शरीर बीमारियों का घर बन जाता है।
वजन बढ़ने से इंसान को बहुत सी बीमारियां आकर घेरती है।

वजन बढ़ना तो आसान है लेकिन इसे कम करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन एक तरीका है जिससे इंसान अपना वजन कम कर सकता है।
“मीठी तुलसी” जिसे Stevia भी कहते हैं। इसका सेवन करने से बढ़ता वजन ही कम नहीं होता बल्कि और भी बहुत सी बीमारियों में राहत मिलती है।

आखिर क्या है मीठी तुलसी (Stevia)-

‘Stevia’ यानी मीठी तुलसी, सूरजमुखी परिवार (एस्टरेसिया) के झाड़ी और जड़ी बूटी के लगभग 240 प्रजातियों में पाया जाने वाला एक जीन्स है। यह पश्चिमी उत्तर अमेरिका से लेकर दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। यह तालाबों अथवा नालों के किनारों पर प्राकृतिक रूप से उगता है।

यह जीरो कैलोरी वाला पौधा सैकड़ों वर्षों से नेचुरल शूगर के ऑप्शन और स्वाद बढ़ाने वाले घटक के रूप में उपयोग किया जाता है। जो लोग बढ़ते वजन या मोटापे के कारण मीठे का सेवन नहीं कर सकते, वो इस मीठी तुसली के सेवन से अपना मीठे का शोंख पूरा कर सकते हैं।

Stevia/मीठी तुसली के अन्य फायदे –

मीठी तुलसी यानी Stevia में केवल बढ़ते वजन को कम करने का ही गुण नहीं पाया जाता बल्कि यह और भी अन्य समस्याओं में राहत प्रदान करती है ।
मीठी तुलसी में शुगर नहीं होता अर्थात इसमें कैलोरी की मात्रा जीरो होती है।
इसलिए यह वजन कम करने में रामबाण का काम करती है। मीठी तुलसी वजन कम करने के अलावा और भी अन्य बीमारियों में फायदेमंद है।

बढ़ते शुगर लेवल को करती है कंट्रोल –

मीठी तुलसी में औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद नॉन ग्लाइसेमिक स्वीटनर बढ़ते शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है।

इसका सेवन करने से ब्लड शुगर और इन्सुलिन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसलिए अगर आप शुगर के मरीज हैं और मीठा खाने के चाहवान हैं, तो आप मीठी तुलसी का सेवन कर सकते है।

मीठी तुलसी बढ़ते रक्तचाप को नियंत्रित में सहायक-

ब्लड प्रेशर आज आम समस्या बनी हुई है। मीठी तुलसी के इस्तेमाल से बढ़ते रक्तचाप को भी नियंत्रित किया जा सकता है।
मीठी तुलसी के रस में विद्यमान ग्लाइकोसाइड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने की ताकत रखते हैं। जो सोडियम उत्पादन और उत्तर उत्सर्जन को भी बढ़ा देते हैं।

एक अध्ययन के अनुसार मीठी तुलसी (Stevia) के पौधे में विद्यमान कार्डियोटोनिक क्रियाएं बढ़ते रक्तचाप को कम करते हुए दिल की धड़कन को नियंत्रित करने में सहायक है।
इस तरह से आप मीठी तुलसी के सेवन से अपने बढ़ते वजन और मोटापे को कम करने के साथ अन्य समस्याओं से भी निजात पा सकते हैं।

निष्कर्ष-

जहां मीठी तुलसी बहुत सी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है, वहीं इसका ज्यादा मात्रा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। यह किडनी, प्रजनन हृदय प्रणाली को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए मीठी तुलसी/Stevia का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह अनुसार ही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *