History of celebrating New Year and how to celebrate New Year

Christmas Festival
Why, when, and how is the Christmas festival celebrated? Know the history of its celebration and its importance for people of Christian religion.
December 25, 2023
Lohri Festival
Lohri Festival
January 16, 2024
New Year

(History of celebrating New Year and how to celebrate New Year )नए साल मनाने का इतिहास और नए साल को किस तरीके से मनाए –

आप सभी को जानकर बहुत ख़ुशी होगी कि आख़िर वह लम्हा आ गया, जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतज़ार था। जी हाँ, नया साल आ गया है। आप सभी को नव वर्ष (New Year 2024)2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल(New Year) हम सभी के लिए नई-नई खुशियां लेकर आए। सभी को बहुत शौक़ होता है कि हम ऐसा इस नए साल में क्या करें, जिससे हमारा नया साल स्पेशल बन जाए। हर कोई नए साल के लिए अपनी अपनी तरफ से प्लानिंग करता है कि हम नए साल को इस तरह से मनाए, यह करे, इसे इस तरह से मनाएं। आइए जानते हैं नए साल से जुड़ी कुछ बातें।

नए साल(New Year) को हम 1 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं-

नया साल(New Year) एक जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि यह ग्रीगोरियन कैलेंडर के अनुसार साल का पहला दिन होता है। इसके पीछे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कारण हैं। ग्रीगोरियन कैलेंडर को पृथ्वीवासियों के सामंजस्यपूर्ण समय को संगत बनाने के लिए 16वीं सदी में पूरी दुनिया में लागू किया गया था, जिसके अनुसार साल 365 दिनों का होता है और हर चौथे साल  में एक दिन अधिक होता है। नया साल(New Year) नई उम्मीदों की शुरुआत का प्रतीक होता है और लोग इसे परिवार और दोस्तों के साथ खुशी और आत्मविश्वास के साथ मनाते हैं।

आईए जानते हैं कि हम नए साल(New Year) को बहुत कैसे बना सकते हैं –

नए साल को हर कोई अपने-अपने तरीके से प्लान करता है।
हर कोई इस अवसर को बहुत खास बनाना चाहता है।
आइए हम जानें कि नए साल को खास कैसे बनाए।

नए साल(New Year) के दिन करें यह कार्य –

  • परिवार के साथ घूमने कहीं बाहर जाए –
नए साल के शुभ अवसर पर आप परिवार के साथ कहीं घूमने बाहर जा सकते हैं। सर्दी के मौसम में बाहर घूमने का अलग ही आनंद होता है। दूसरा आप परिवार को समय से दे। इस साल आप शिमला, मनाली, कुल्लू या राजस्थान आदि में कहीं घूमने का प्लान बना सकते है, ताकि ये साल परिवार वालों के लिए बहुत खास बन जाए।
घर में पूजा-पाठ करें –
नया साल सभी की जिंदगी में खुशियां ही खुशियां लेकर आए इसकी कामना करते हुए हम नए साल(New Year)के दिन घर में पूजा का आयोजन भी कर सकते हैं, ताकि भगवान की याद के साथ नए साल का स्वागत हो।
  • नए लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लें –
नए साल(New Year) में आपके हर कार्य में तरक्की हो, इसके लिए पुराने साल में जो कमियां थी। उनको सुधार कर अपने लक्ष्य पर फ़ोकस करते हुए, अपने लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लें। ये नया साल आपकी तरक्की लेकर आए, इसके लिए कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने का प्रण लें।
  • नए साल के अवसर पर करें मानवता भलाई के कार्य –
आप नए साल को और भी ज्यादा स्पेशल मनाने के लिए इस दिन मानवता के कार्य कर सकते हैं। जैसे कि सर्दी में कांप रहे लोगों को सर्दी के कपड़े पहनाएं, भूखों को खाना खिलाएं, पेड़ लगाएं, रक्तदान करें आदि। इस तरह मानवता के कार्यों के साथ आपका नया साल बहुत खास बनाया जा सकता है।
  • पुराने साल की नफरत को छोड़, सभी के साथ प्यार से रहने का संकल्प लें-
पुराने साल में अगर आपकी किसी के साथ दुश्मनी या झगड़ा था, तो उसे इस नव वर्ष में खत्म कर प्यार से एक नई शुरुआत करें। नफरत को भुला सभी के लिए प्यार को दिल में लेकर आएं, इस तरह से नए साल(New Year) का उत्सव मनाएं।
  • अपनी बुरी आदतों से करें तोबा और अच्छी आदतों को अपनाएं –
आपके अंदर अगर कोई बुरी आदत है, तो उसे इस नव वर्ष में छोड़ने का और अच्छी आदतों को अपनाने का प्रण करें। अच्छी आदतों से इंसान हर जगह इज्जत हासिल करता है। इसलिए इस नए साल में आप खुद को अच्छाई के राह पर अग्रसर करें।
निष्कर्ष-
तो इस तरह से आप अलग अलग और विभिन्न तरीके से इस नए साल को खास मना सकते हैं।
नया साल आप सभी के लिए खुशियों भरा हो, हम इसकी कामना करते हैं और आप सभी को नव वर्ष की बहुत-बहुत बधाई देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *