

हर रिश्ते की अहमियत है इस संसार में। लेकिन कुछ रिश्ते बहुत ही खास होते हैं। एक मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे अहम और अनमोल रिश्ता है। इस रिश्ते की तुलना किसी से भी नहीं। अगर तुलना है तो मां को रब का दर्जा दिया जाता है।
मां का नाम सुनते ही हर चेहरे पर रौनक और खुशी का आना लाजमी है। अभी Mother’s Day आ रहा है। हर इंसान सोचता है कि अपनी मां के लिए कुछ खास करें ताकि मेरी वजह से मां के चेहरे पर मुस्कान आ जाए।
वैसे तो हर कोई अपनी-अपनी तैयारी करता है कि मां के लिए यह करें, वो करें, ऐसे करें, वैसे करें और पता नहीं क्या-क्या।
आईए जानते हैं कुछ ऐसे Mother’s Day celebration ideas जो आप अपनाकर मां के साथ कुछ खास पल सहेज कर रख सकते हैं।
दुनिया के हर कोने में मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day मनाया जा रहा है।
क्या सिर्फ एक दिन ही है समर्पित हमारी मां के लिए?
नहीं, एक दिन में हम मां का ख्याल रखकर या उसे खुश करके Mother’s Day नहीं मना सकते। यह सिर्फ साल का एक ऐसा दिन है, जिस दिन मां के प्रति यह जताया जाए कि वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि भगवान का भेजा हुआ कोई फरिश्ता है।
हर दिन हम मां के साए में खुश रह सकें, यही कामना की जाती है इस दिन।
सबसे पहले Mother’s Day को मनाने की शुरुआत ऐना जार्विस ने 1908 में की। तत्पश्चात राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने 1914 में इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया।
ऐना जार्विस की मां के सम्मान में:
मई का दूसरा रविवार ऐना जार्विस की मां की पुण्यतिथि के आसपास पड़ता था और उसी दिन उन्होंने अपनी मां के लिए सबसे पहले स्मारक सेवा आयोजित की थी।
राष्ट्रपति वुडरो विल्सन की घोषणा:
सन 1914 में राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day के लिए चुना और इसे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया।
मां हमारे जीवन में भगवान का दिया हुआ वह नायाब तोहफा है जिसकी कोई कीमत नहीं है। मां वह फरिश्ता है जिसने हमें खुश करने के लिए पता नहीं क्या-क्या किया है।
“माँ हमारे लिए है सबसे ख़ास” — (Mother’s Day poem in Hindi)
माँ हमारे लिए है सबसे ख़ास
क्योंकि वही हमें बिना किसी स्वार्थ के प्यार करती है।
हमारी पहली गुरु, पहली दोस्त और पहली दुनिया होती है।
उसकी ममता, दुआएं और त्याग को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
माँ हमारे लिए है सबसे ख़ास
उसके बिना अधूरी है हर बात, हर एहसास।
नींद में भी जो रखे ध्यान हमारा,
हमसे औलाद का छुपा है जिसे सारा।
हर दुख को चुपचाप सह जाती है,
हमारे चेहरे का मुस्कान बन जाती है।
माँ न थके कभी और न करती कभी कोई शिकायत,
उसका प्यार बरसता है हर पल हर ओर।
जो ना कहे कभी भी “मैं थक गई”,
फिर भी हर सुबह में नई ताक़त से उठती रही।
माँ वो इंसान है, जो जन्मों से सहे है,
माँ रख लेता है तोहफ़ा, जो हर ख़ुशी से भरे हैं।
Mother’s Day पर मां को कुछ विशेष Emotional gifts for mom देने और मां को खुश करने की खास योजनाएं:
इस Mother’s Day पर मां के लिए इस दिन को इस तरह से बनाएं खास,
कि देखने वाला हर कोई पूछे आपके लिए मां क्यों है इतनी खास।
सुबह-सुबह सरप्राइज ब्रेकफास्ट (Homemade surprises for Mother’s Day)
मां के पसंद का नाश्ता बनाएं और उन्हें आराम से बैठकर खाने का मौका दें।
ट्रे पर फूल, एक छोटा सा नोट और उनकी पसंदीदा चीज जरूर रखें।
स्पेशल स्पा या आरामदायक दिन बनाएं
घर पर ही एक छोटा सा “होम स्पा” तैयार करें – फेस पैक, तेल मालिश, आरामदायक संगीत और हर्बल चाय।
या किसी अच्छे स्पा में अपॉइंटमेंट लेकर मां को विश्राम का अनुभव दें।
मां के लिए एक वीडियो या स्लाइड शो बनाएं
इसमें बचपन की तस्वीरें, पुरानी यादें और परिवार के सदस्यों के संदेश जोड़ें।
इसे टीवी या लैपटॉप पर दिखाकर सरप्राइज दें।
पारिवारिक लंच या डिनर प्लान करें
मां को किसी पसंदीदा रेस्टोरेंट में ले जाएं या घर पर ही सभी का मिलकर बनाया गया खाना परोसें।
एक दिन के लिए सभी काम से छुट्टी दें
मां को कहें कि आज वो सिर्फ आराम करें – सफाई, खाना, बर्तन सब आप और परिवार के सदस्य मिलकर करें।
किसी पसंदीदा स्थान पर घूमने जाएं
अगर मां को घूमना पसंद है तो किसी ठंडे इलाके जैसे शिमला, मनाली आदि जगह पर मां को घुमाने ले जाएं।
पिकनिक की योजना बनाएं
मां को किसी सुंदर जगह पर कुछ नई चीज़ों का आनंद लेने के लिए ले जाएं।
मां की पसंदीदा चीज़ें जैसे सैंडविच, कुकीज़ और सॉफ्ट ड्रिंक एक टोकरी में पैक करें।
हैंडमेड गिफ्ट
Mother’s Day पर मां के लिए कार्ड, स्क्रैपबुक, जर्नल या कोई आर्ट जो आपने खुद बनाया हो।
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट
मां के लिए फोटो फ्रेम, कुशन या मग जिसमें “Best Mother” लिखा हो या मां की तस्वीर हो।
पसंदीदा किताब या धार्मिक ग्रंथ
अगर मां को पढ़ना पसंद है, तो उनकी पसंद की नई किताब या धार्मिक पुस्तक उपहार में दें।
प्लांट्स या गार्डनिंग किट
अगर मां को बागवानी पसंद है, तो एक सुंदर इनडोर प्लांट या गार्डनिंग टूल्स दें।
सोने या चांदी का छोटा आभूषण
मां को गहने पहनने का शौक है तो एक प्यारा सा लॉकेट, अंगूठी या ब्रेसलेट गिफ्ट करें।
एक खत लिखें, जिसमें आप अपने दिल की बात कहें कि मां ने आपके जीवन में क्या भूमिका निभाई है।
उनके साथ समय बिताएं – यह सबसे बड़ा तोहफा होता है।
इस खास दिन पर, हम हर जगह माताओं की अविश्वसनीय शक्ति, प्रेम और बलिदान का सम्मान और जश्न मनाते हैं।
चाहे जन्म से, पसंद से, या भूमिका से, माताएँ हमारे जीवन को अनगिनत तरीकों से आकार देती हैं – अटूट समर्थन, असीम करुणा और शांत लचीलेपन के साथ।
आइए हम इस पल का उपयोग न केवल “धन्यवाद” कहने के लिए करें, बल्कि प्यार, सम्मान और कृतज्ञता के माध्यम से अपनी प्रशंसा भी दिखाएं।
दुनिया को अपने दिल से पोषित करने वाली सभी अद्भुत महिलाओं को Best Mother’s Day 2025 की शुभकामनाएं। 💐