दिल्ली का खान मार्किट (Khan Market in Delhi) बना दुनिया का 20 वां सबसे महंगा मार्किट और भारत का सबसे महंगा बाजार।
देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी सड़क का बाजार जो देश की सबसे महँगी मार्किट है, और पूरी दुनियां में 20 वें नंबर पर सबसे महंगी है और ये मार्किट है ” दिल्लीकीखानमार्किट“।
1951 में ये मार्किट स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल जब्बार खान के सम्मान में स्थापित की गई, और इसका नाम खान मार्किट पड़ा। 2019 में एक रियल एस्टेट फर्म द्वारा इस मार्किट को पूरी दुनिया की 20 वीं सबसे महंगी मार्किट घोषित कर दिया गया है।
खान मार्किट में दुकान लेने का सालाना औसत किराया 243 डॉलर (17,445) रुपये प्रति वर्ग फुटहै।
तो आइए जानते है देश की सबसे महंगी खान मार्किट की लोकेशन!!!
खान मार्किट रविन्द्र नगर, नई दिल्ली क्षेत्र में है, दक्षिणी दिल्ली में स्थापित ये मार्किट दिल्ली के कनॉट पैलेस को पीछे छोड़ गया है।
क्यों कि विश्व के सबसे महंगे मार्किट की सूचीमें शामिल होना और उस सूची में भी 20 वेंस्थान पर आना, यह अपने आपही सभी काध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है।
Things to do in Khan Market in New Delhi
दिल्ली के पॉश इलाके में ये खान मार्किट जहां पर mostly सभी ब्रांडेड शोरूम, मॉल, खाने की दुकान और बहुत सारे खरीदारी केंद्र हैं।
खान मार्किट न केवल महंगा है, बल्कि यहां पर आश्चर्यजनक चीजें भी देखने को हैं, यहां पर जो भी हम देखते हैं उनमें से काफी चीज़ें हमें घर ले जाने की इच्छा होती है | इस मार्किट को न केवल दिल्ली के प्रभावशाली लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, बल्कि पर्यटकों चाहे वो अपने देश के हो या विदेश से आये हों सभी को ये बाजार अपनी और आकर्षित करता है ।
“खान मार्किट” में ऐसा क्या है जो इसे सबसे अलग और आकर्षक बनाता है।
जिन लोगों को stationary का समान पसन्द हैं उनके लिए जगह – जगह हस्तनिर्मित कागज, कागज के गहने और अन्य उत्सव की तैयारी हेतु सजावट का समान उपलब्ध है।
इसके अलावा top malls हैं, दिनचर्या का सामान, Lifestyle Store खान मार्किट में सब उपलब्ध है।
खान बाजार भारत का सबसे महंगा बाजार क्यों है?
एक रिपोर्ट में ये सामने आया है कि इंडिया में अच्छे मॉल और ब्रांडेड मार्केट न होने की वजह से किसी विशेष जगह का डिमांड तेजी से बढ़ रहा है और भारत में ऐसे नाम मात्र ही जगह है जहां विश्व के नामी ब्रांडेड शोरूम हो लेकिन पिछले कुछ सालों से खान मार्केट इस तर्ज पर थोड़ा तेजी से बढ़ा है।यही कारण है कि खान मार्किट अब Indians और बाहर से आने वाले tourists का मन मोहने लग गया है |
दिल्ली के खान मार्किट में जाएं तो इसके बिना वापिस नही आएं
खान बाजार में जाएं और खान चाचा के टिक्के ना खाएं तो यात्रा और घूमना अधूरा ही रहेगा, इसलिए ध्यान रखिये जब भी दिल्ली के खान मार्किट में जाएं तो खान चाचा के टिक्के जरूर खाएं । दिल्ली निवासी इन टिक्कों के लिये तरसते देखें गए हैं |