Paytm का उपयोग करते समय क्या करें और क्या न करें?

एक ऐसा अनोखा पेड़ जिसपे लगते है 40 अलग तरह के फल
November 25, 2019
FASTag is Necessary From 1st December 2019
November 29, 2019

Paytm Ka Use Kaise Kare?

Paytm फ्रॉड से बचना चाहते है तो इन बातो का रखे ख्याल।

आज की इस भागदौड़ की ज़िंदगी में हर व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र तक सीमित होकर रह गया है, किसी के पास शायद इतना भी वक्त नही है पैसे का लेनदेन व्यक्ति-विशेष के पास जाकर किया जाए।
तो ऐसे समय में कुछ इसी प्रकार की समस्याओं को सुलझाने के लिए Technology को Broadly विकसित किया गया अतः जेब में पड़े पैसो का स्थान PhonePe, Google Pay, Paytm Wallet आदि ने ले लिया है या दूसरे शब्दों में हमारी ज़िंदगी को काफी हद तक सरल कर दिया है ।परंतु , जिस प्रकार एक सिक्के के दो पहलू होते हैं ,उसी प्रकार इन अप्प्लिकेशन्स को उपयोग करना भी खतरे से खाली नही है । आवश्यकता है तो सावधानी बरतने की।

क्या है Paytm?

Paytm, जिसका पूरा नाम “Pay Through Mobile” है । यह एक Indian Electronic Payment Company है ,जिसके संस्थापक ‘Mr. Vijay Shekhar Sharma’ है ।

Paytm(पेटीएम) को “One97 Communication Limited ” द्वारा अगस्त 2010 को एक Online Mobile Recharge Website के रूप में प्रक्षेपण किया गया था,लेकिन समय के आगे बढ़ने से आज Paytm,Paytm Bank बनकर रह गया है ।Paytm द्वारा Paytm wallet की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है जिसके द्वारा आप
  • Mobile Recharge
  • Paytm से पैसे bank में भेजना
  • Online Shopping
  • Ticket Booking
आदि को बड़ी आसानी से कर सकते हैं । 

Paytm में आपका पैसा कितना सुरक्षित है?

Paytm के अब तक के 23 करोड़ से भी अधिक कस्टमर्स है,जिन्हें RBI ने मंजूरी दी है इससे किसी भी तरह का लेनदेन पूर्णतया सुरक्षित है ,पर इसका इस्तेमाल करते वक्त कुछ ख़ास बातो का ध्यान रखना चाहिए, जैसे की
  • अपने Paytm wallet को रिचार्ज करते समय Credit Card , Debit Card या अन्य विवरण को कभी भी सेव न करके रखें ।
  • एक बार लॉगिन करने के बाद लॉगआउट करना न भूलें ।
  • ज्यादा पैसा अपने Paytm wallet में न रखें ।
  • अपना Paytm से संबंधित डेटा किसी से share नहीं करें ।
अतः, इन्ही Do’s and Don’ts को ध्यान में रखते हुए आप अपने Paytm एकाउंट को प्रयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *