Whatsapp Web को मिला Facebook के Messenger Room का Support |
जानिये कैसे कर सकते हैं अब Whatsapp Web से 50 लोगों से Video Call.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रचलित एप्प व्हाट्सऐप को अब Facebook के Messenger Room का Support मिल गया है। जिसका मतलब है कि जो लोग पर्सनल कम्प्यूटर या लैपटॉप में Whatsapp Web का इस्तेमाल करते हैं, वें अब Facebook Room ऑप्शन का इस्तेमाल करके एक समय पर 50 लोगों से वीडियो कॉल कर सकते हैं।


फेसबुक के मैसेंजर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को इंटीग्रेट करने की तैयारी,मार्क जुकरबर्ग ने की खबर की पुष्टि।
खबर के मुताबिक मैसेंजर , व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को इंटीग्रेट करने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत व्हाट्सऐप वेब को Messenger Room का Support मिला है।
फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Jukerberg) ने भी इस बारे में कहा है कि Room के जरिये की जाने वाली वीडियो काॅल की कोई समय सीमा नहीं हैं और इससे अधिकतम 50 लोगो से एक समय पर एक साथ बात की जा सकती है। आप इसका इस्तेमाल जल्दी ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ओर फेसबुक पर कर सकेंगे।