खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार- नवाबी पनीरपनीर को अलग ही तरीके से आकृषित रूप में प्रस्तुत करने का सबसे बढ़िया और आसान सा आहार है नवाबी पनीर । नवाबी पनीर का रिच क्रीमी फ्लेवर सचमें एक बहुत ही अच्छा पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। कुछ ही मिनटों में बनने वाली यह डिश को कैसे बनाएं,आइए जानते हैं |
नवाबी पनीर बनाने का तरीका
काजू और नारियल के मिश्रण के लिए
सामान
मात्रा
भिगोए हुए काजू
1/2 कप
हरी मिर्च
3
लौंग
3-4
दालचीनी की छाल
2
हरी इलायची के बीज
1/4 (छोटा चम्मच)
पनीर तलने के लिए
तेल
1 बड़ा चम्मच
तिकोने आकार के पनीर
250 ग्राम
ग्रेवी बनाने के लिए
मक्खन
1 बडा चम्मच
तेज पत्ता
1
अदरक लहसुन पेस्ट
1 बडा चम्मच
हरे मटर
1/2 कप
कटी (लाल/पीली) मिर्च
1/2 कप
नारियल पानी
1कप
नमक
स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले काजू और नारियल तेल के मिश्रण की सारी सामग्री को मिक्सी में डालें और पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में तेल लें और गर्म करके उसमें पनीर के टुकड़ों को दोनों तरफ से सुनहरे होने तक तलें।
अब ग्रेवी बनाने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा सा मक्खन लें और उसमें तेज पत्ता और प्याज डालें और फिर उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालकर दो मिनट के लिए पकाएं।
इसके बाद उसमें लाल पीली मिर्च अौर हरे मटर डालें और दो मिनट तक पकाते रहें। ध्यान रहे आग तीव्र गति में हो।
अब इसमें काजू पेस्ट और नारियल का दूध डालें और उबाल आने तक पकाएं।
3-4 मिनट पकाने के बाद स्वादानुसार नमक डालें और आधा कप पीसी हुई चीनी डालें। 1 मिनट पकाने के बाद इसे कटोरी में निकालें और हरे धनिए और चिली आइल से गार्निश करें।
लीजिए आपका नवाबी पनीर बनके तैयार है गरमागरम चावल के साथ परोसें ।
We use cookies to keep the site working, understand how it is used and improve your experience.
You can accept all cookies or allow only essential ones.
Read our Privacy Policy.