Yummy ‘Aloo Ki Kadhi’ Recipe for Navratri

शिक्षा में बड़े बदलाव लेकर आ रही है New Education Policy 2020 | स्कूलिंग से लेकर ग्रेजुएशन समेत बोर्ड एग्जाम प्रणाली में भी आएंगे बदलाव।
August 1, 2020
हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर दिया महिलाओं को बड़ा तोहफा, 10 नए महिला महाविद्यालय खोलने के लिए CM मनोहर लाल खट्टर ने दिखाई हरी झंडी
August 3, 2020

झटपट बनाए नवरात्रि स्पेशल “आलू की कढ़ी”

भारत एक ऐसा देश है जहां पूरे साल में विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें से एक है नवरात्रि। भारत में हिंदू वर्ग की संख्या अधिक होने के कारण नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।नवरात्रों में आजकल तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। परंतु सीमित सामग्री ही इसके लिए प्रयोग की जाती है। तो आज हम आपके लिए इसी सीमित सामग्री द्वारा बनाई जाने वाली special recipe लेकर आए हैं। इस recipe का नाम है Aloo Ki Kadhi।

आलू की कढ़ी एक हल्की recipe है। इसलिए उपवास में खाने के लिए उचित है। आलू की कढ़ी लगभग आधे घंटे में ही तैयार हो जाती है। स्वाद में बहुत ही लजीज है। इसे आप व्रत के चावलों के साथ परोस सकते हैं।

आइए अब आपको बताते हैं इसे बनाने की सामग्री, समय और विधि के बारे में।

aloo ki kadhi recipe

Aloo Ki Kadhi तैयार करने के लिए सामग्री

दोस्तों चार व्यक्तियों के अनुसार आपको निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होगी

  • आधा किलो उबले आलू
  • आधा कप सिंघाड़े का आटा
  • दो चम्मच सेंधा नमक
  • एक छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • आधा चम्मच जीरा
  • आधा चम्मच राई (इच्छा अनुसार)
  • दो साबुत लाल मिर्च
  • आधा कप खट्टा दही
  • करी पत्ता
  • एक चम्मच हरी मिर्च कटी हुई
  • एक चम्मच अदरक कटा हुआ
  • तेल तलने के लिए
  • बारीक कटा हरा धनिया garnish के लिए

Time

  • बनाने में समय =10 मिनट
  • पकाने में समय =30 मिनट
  • परोसने को तैयार =40 मिनट
aloo ki kadhi recipe - Exclusive Samachar

पकाने की विधि

आइए अब जानते हैं आलू की कढ़ी पकाने की विधि

  • दोस्तों सबसे पहले आप उबले हुए आलू लें। उसको अच्छी तरह मसल लें। उसमें सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर तथा सिंघाड़े के आटे को मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • तैयार मिश्रण के आटे से पकौड़ी बना ले। अब कढ़ाई में अच्छे से तेल गर्म कर लें। पकौड़ी को उस गर्म तेल में तल लें।
  • अब कड़ी के मिश्रण में दही और थोड़ा सा पानी डालकर तरल कर लें।
  • अब कढ़ाई में तेल डालें। फिर उसमें साबुत लाल मिर्च, जीरा और कड़ी पत्ते डाल दें। थोड़ी देर के लिए उसे भूने। कुछ सेकंड के बाद उसमें बारीक कटी अदरक, हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालें।
  • 1 मिनट के पश्चात उस में दही का घोल डालकर कुछ देर उबलने दें। कम से कम 15 मिनट तक इसे उबलने दें। तत्पश्चात उसमें पकौड़ी भी डालकर 10 मिनट तक चलाएं। 

दोस्तों अब आपकी आलू की कढ़ी पूरी तरह तैयार है। धनिया से इसे गार्निश करके परोसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *