Try some home remedies to make the skin soft & shiny in winter

New Year Celebration 2021
January 2, 2021
Earth’s fast rotation become a matter of concern for all, which doesn’t happened in past 50 years
January 9, 2021

सर्दियों में कैसे रखें अपनी त्वचा को कोमल 

हमारी खूबसूरती का सबसे अनमोल तोहफा हमारी सेहतमंद त्वचा है। ठंड से बचने के लिए सर्दी के मौसम में हम गर्म कपड़े पहनकर खुद को तो बचा लेते हैं, लेकिन सर्द हवाओं से हमारी त्वचा सुखी व बेजान हो जाती है।ऐसे में हम कई तरह के Products का इस्तेमाल करते हैं। जो हमारी त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक साबित होते है।

रूखी त्वचा

सर्दियों में हर व्यक्ति की त्वचा रूखी व बेजान हो जाती है। जिसके कारण हमारी खूबसूरती गायब होने लगती है। उसको ही रूखी त्वचा कहा जाता है।

सर्दी के मौसम में Rough Skin होने के कारण

1. नहाने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करना।
2. ज्यादा समय तक सूर्य के संपर्क में रहना।
3. लम्बे समय से बीमार व्यक्ति द्वारा एलोपैथिक दवाओं का सेवन करने से।
4. अधिक समय तक स्वीमिंग पूल में तैरने से व्यक्ति की त्वचा की नमी खो जाती है। क्योंकि इस पानी में क्लोरीन युक्त होता है।
5. रूखी त्वचा का एक कारण बढ़ती हुई उम्र भी हो सकती है।
6. हाइपोथाॅयराडिज्म नामक बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की त्वचा  रूखी रहती है।

सर्दी में रूखी त्वचा से बचने के उपाय :- 

आज हर व्यक्ति सर्दी में रूखी त्वचा से परेशान हैं। इन रूखी व बेजान त्वचा की परेशानी से बचने के लिए हमें घरेलू नुस्खों के साथ- साथ अपनी जीवनशैली और आहार में बदलाव लाना होगा।सूखी व बेजान त्वचा से छुटकारा पाने और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आजमाएं ये बहुत ही आसान घरेलू नुस्खे।

पुरातन महिलाओं के साधारण घरेलू नुस्खें अपनाएं और पाएं खूबसूरत व कोमल त्वचा

ठंड से बचने के लिए बाजारों में मिलने वाले अधिकतर काॅस्मैटिक्स में खतरनाक उत्पादन होते हैं। जिसके नियमित इस्तेमाल से हम को त्वचा संबंधी कई परेशानियां आ सकती हैं। पुरातन समय में महिलाएं अपना रूप निखारने के लिए कुदरती तरीकों पर आधारित रहा करती थी। लेकिन आज के दौर में हम घरेलू नुस्खों को भूल चुके हैं। लेकिन वास्तव में इनका प्रभाव बहुत अधिक व लम्बें समय तक रहता है। सब से सुखद पहलू यह है कि इन चीजों का कोई साइड इफ़ेक्ट जा नुकसान नहीं होता।

शहद एक घरेलू फेस पैक

शहद पूरी तरह से प्राकृतिक है।त्वचा की कई तरह की बीमारियों से राहत पाने के लिए शहद बहुत ही कारगर उपाय है। जैसे जलन से राहत पाने के लिए और सूखी त्वचा को नम रखने के लिए। झाइयां दूर करने के लिए शहद और नींबू का पेस्ट बना कर लगाएं।

मुल्तानी मिट्टी, शहद व पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। 15-20‌ मिनट बाद गुनगुने पानी से धो दें। सप्ताह में दो बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे सीधा भी त्वचा पर लगाया जा सकता है।

नर्म व मुलायम त्वचा पाने का राज़ नारियल का तेल

नारियल के तेल में सेचुरेटेड फैटी एसिड्स होते हैं। जो त्वचा को नर्म व मुलायम बनाते हैं। इसलिए रोज सोते समय नारियल का तेल अपनी त्वचा पर लगाएं। नहाने से पहले या नहाने के बाद भी आप तेल लगा सकते हैं।

रुखी त्वचा में रौनक लाने मे सहायक दूध मलाई

थोड़ी सी दूध मलाई में एक चम्मच तिल मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाने से आपका चेहरा चांद की तरह चमकने लगेगा।

खूबसूरती बढाएं, एलोवेरा लगाएं

जिन लोगों की हाथों और पैरों की त्वचा सूखती है व पिम्पल्स की समस्या है ऐसे में राहत पाने के लिए दिन में तीन बार एलोवेरा Gel लगाएं जिससे  बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।

चेहरे को अच्छी तरह धोएं, फिर टाॅवल से चेहरा हल्के से सुखाने के बाद Gel की मोटी परत लगाएं, कुछ ही दिनों में फर्क आप खुद महसूस करेंगे।

त्वचा को निखारे दूध और बादाम

दूध का इस्तेमाल हमारी त्वचा को हाइड्रेट तो करता ही है, इसके साथ ही दाग और धब्बों को भी दूर करता है। दूध हमारी त्वचा के लिए ब्लीचिंग का काम करता है। बादाम त्वचा में नमी बनाएं रखने के लिए एक प्रकृति एमोलिएंट होता है।

प्रयोग की विधि

दोनों के मिश्रण को एक कटोरी में मिलाकर रूई के साथ लेकर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

अच्छा आहार लें और दिखे खूबसूरत और जवां

घरेलू नुस्खों के साथ-साथ हमारे आहार का हमारे रूप पर गहरा प्रभाव पड़ता है। एक स्वस्थ डाइट न केवल हमारी सेहत, बल्कि हमारा रूप- सौन्दर्य निखारने में भी अहम भूमिका अदा करती है। फाइबर-युक्त फल, हरी सब्जियां और एण्टी आॅकि्सडैंट्स हमारी त्वचा के लिए बहुत जरूरी है। याद रखिए, यदि हमारा आहार सही न हो तो किसी भी प्रकार का काॅस्मैटिक हमारी त्वचा को निखार नहीं सकते।

अच्छी नींद लें और पाएं स्वस्थ त्वचा :- 

नुस्खों व आहार के बीच नींद को कभी नहीं भूलना चाहिए। क्योंकि अच्छी नींद सेहत का आधार होती है। हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारी त्वचा के लिए रोजाना 5 से 8 घंटे की नींद जरूरी होती है। जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है।

व्यायाम :- 

जो फायदा हमें व्यायाम से मिलता है, उसकी तुलना कोई क्रीम या जैल से नहीं की जा सकती है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि व्यायाम के दौरान शरीर से जो पसीना निकलता है, उस से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं।

Conclusion:

हम फालतू का फिजूल खर्च न करके इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर खूबसूरत और रूखी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए थोड़ी मेहनत करें और घरेलू नुस्खों को अपने जीवन में अपनाएं और दिखे लम्बे समय तक जवां।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *