New Year Celebration 2021

World Students Day: 2020
October 14, 2020
Try some home remedies to make the skin soft & shiny in winter
January 7, 2021

आमतौर पर सभी लोग अपने जीवन में देखते हैं की हर रोज सूरज उगता है और ढल जाता है। इसी नियम में वर्ष के 365 दिन कब बीत जाते है, हमें पता भी नहीं चलता और न ही कभी हम मे से किसी ने भी सूरज के उगने का इंतजार किया और ना ही इस बात से कोई वास्ता रखा है। परंतु जैसे ही वर्ष के कुछ शेष दिन रह बचते हैं, तो हमें जनवरी के सूरज उगने की एक कसक सी लग जाती है। जमाने भर में उत्सव का माहौल हो जाता है। विश्व भर एक सरूर, एक जुनून में खोया-खोया लगता है। महफिल जमने लगती है, खुशियां जैसे आसमान से उतरने लगती है। यह नजारा जनवरी के लिए ही देखा जाता है।

आपको बता दे, 31 दिसंबर की रात जैसे ही घड़ी में 12:00 बजते हैं, साथ ही साथ विश्व भर में खुशी की लहर होती है। पटाखों व आतिशबाजियों के साथ नए वर्ष का स्वागत किया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित कई शहरों में लोगों ने महामारी के दौरान की गई जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए नए वर्ष का स्वागत किया व जश्न मनाया। दिल्ली सहित कई प्रभावित शहरों में covid-19 को देखते हुए रात को कर्फ्यू लगाया गया।

आपको बता दे, Covid-19 के कारण इस बार भले ही हम अपने दोस्तो व सगे- संबधियों से मिल न पाए, लेकिन उनके चेहरे पर मुस्काकुराहट लाने के लिए उन्हें New Year से जुडे़ संदेश व चुटकुले सांझा कर सकते हैं।

नए साल को विश्व भर में कैसे मनाया जाता है

जैसे ही नया साल आता है, लोगों में खुशी की लहर होती है। विश्व हर में लोग नाचने-गाने के साथ स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठाते हैं। विदेशों में तो New Year को किसी त्यौहार से कम नहीं माना जाता है। नए साल के दिन लोग एक-दूसरे से मिलने उनके घर जाते हैं। बहुत से लोग यह मानते हैं कि वर्ष का पहला दिन जैसा गुजरता है, पूरा साल वैसे ही बीतता है। इसलिए ज्यादातर लोग इस दिन हंसी-ठिठोली करते हैं। नए साल को लेकर बहुत जगहों पर शेरों-शायरियां की जाती हैं। जो इस प्रकार है:

फूल खिलेगें गुलशन में उनकी
खूबसूरती सभी को नज़र आएगी,
बीते साल की कुछ
खट्टी-मीठी यादें आपके साथ रह जाएगी,
आओ मिलकर सभी जश्न मनाएं
नए साल का हंसी-खुशी से,
नए साल की पहली सुबह आपके जीवन में खुशियां बेशुमार लाएगी।।

जीना इतना कि जिंदगी भी कम पड़ जाए,
हंसना इतना कि रोना भी मुश्किल हो जाए,
किसी मुकाम को पाना तो किस्मत की बात है,
मगर कोशिश इतनी करो कि
खुदा भी देने पर मजबूर हो जाए।
आप सभी को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *