कही आप भी तो डायबिटीज के शिकार नही?

Sarso Ke Tel Ke Fayde Exclusive Samachar
क्या है सरसों के तेल के बेमिसाल फायदे?
September 19, 2018
सफलता का सूचक – गुरूमंत्र
September 21, 2018

Glucose meter with result of measurement sugar level, healthy food, dumbbells for fitness and tape measure, concept of diabetes, slimming, healthy lifestyle

कही आप भी तो डायबिटीज के शिकार नही?

डायबिटीज जिसे  मधुमेह  भी  कहा जाता  है एक गंभीर बीमारी है जिसे धीमी मौत (साइलेंट किलर ) भी कहा जाता है। संसार भर में मधुमेह रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है विशेष रूप से भारत में। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ब्लड शुगर को कन्ट्रोल करने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके बताने जा रहे है…

शरीर मे शुगर लेवल बढ़ने पर मिलते है ये संकेत

शरीर मे शुगर लेवल का बढ़ना या कम होना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। शुगर लेवल के अनकंटरोल होने पर शरीर के कई आॅगनस ड़ैमेज भी हो सकते है। इसलिए शरीर मे शुगर लेवल का सही होना बहुत जरूरी होता है।

▶ड़ायबिटीज के मरीजो को फाइबर रिच से भरपूर चीजे जरूर खानी चाहिए।

अगर आप हेल्दी रहना चाहते है तो आप आपनी ड़ेली ड़ाइट मे फाइबर खाना शुरू कर दे। फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने मे मदद करता है ।

इन चीजो को खाने से कंट्रोल मे रहेगी ब्लड शुगर:-

✅ मेथी :- मेथी के बीज और पत्तियां दोनो ही ड़ायबिटीज से लड़ने मे मददगार है,भरपूर मात्रा मे फाइबर होने से पाचन क्रिया धीमी होती है।ये शरीर मे खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते है ।

✅ दाले :- दालें प्रोटीन के साथ-2 फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत होती है। दालों मे पाई जाने वाली कार्बोहाइड्रेट का कुल 40% फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को कम करने मे मददगार होता है ।

✅ अमरूद:- अमरूद मे भी खूब फाइबर होता है,  इससे कब्ज से लड़ने मे मदद मिलती है । ड़ायबिटीज के मरीजो को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। यह एक बढ़िया स्नैक्स साबित हो सकता है ।

▶ इसके अलावा पपीता, चेरीज, तरबूज, हरी पत्तेदार सब्जियां, टमाटर, कदू के बीज भी ड़ायबिटीज के मरीजो को खाने चाहिए ; इसके अलावा रोजाना एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।

ड़ायबिटीज के लक्षण

1.) अत्यधिक भूख:- आपको इसलिए भूख महसूस होती है क्योंकि आपका शरीर उस ऊर्जा का प्रयोग नही कर पाता जितनी वह कर सकता है। इसके बजाए ज्यादातर कैलोरी यूरिन के द्वारा निकाल जाती है ।

2.) वजन घटना:- ऐसा शरीर मे पानी की कमी की वजह से होता है । शरीर का पानी भी कम हो जाता है ।शरीर के पानी और अन्य तत्व यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाते है ।

3.) थकान:- आपको थकावट और भूख दोनो महसूस होगी। आपका शरीर उस कैलोरी को नही पचा पाता जिसे शरीर ग्रहण करता है । वही आपके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी मिल जाती है ।

4.) चिड़चिड़ापन या व्यवहार परिवर्तन:- ड़ायबिटीज होने का यह भी संकेत है, जब व्यवहार परिवर्तन होने लगे और चिड़चिड़ापन होने लगे तो यह ठीक नही है ।

5.) सांसो से फलों की गंध का आना:- ड़ायबिटीज के लक्षणों मे यह भी है कि, इस अवस्था मे सांसो मे फलों के जैसी गंध भी आती है यानी आपकी सांसो मे एक तरह का स्मेल आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *