

पिता एक ऐसा शब्द है, जो हर इंसान की जिंदगी से जुड़ा है। पिता के बिना जीवन अधूरा है। जन्म से लेकर जब तक बच्चा खुद पर निर्भर नहीं हो जाता, एक पिता अपने बच्चों का साथ निभाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी आता है जब बच्चे बेशक बाप का साथ नहीं चाहते, पर पिता फिर भी अंत तक साथ निभाता है। पिता के बिना जीवन की कल्पना अधूरी होती है।
फादर्स डे की शुरुआत 20वीं सदी में हुई थी। पहली बार फादर्स डे 19 जून 1910 को वाशिंगटन के स्पोकेन में मनाया गया था। इस दिन को सोनौरा स्मार्ट डोड ने अपने पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट को सम्मानित करने के लिए चुना था। विलियम जैक्सन स्मार्ट एक गृहयुद्ध के अनुभवी थे और 6 बच्चों का अकेले पालन-पोषण करते थे। सोनौरा ने अपने पिता के समर्पण और त्याग को मान्यता दिलाने के लिए यह दिन चुना।
1924 में राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज ने पिता को सम्मानित करने के उद्देश्य का समर्थन किया। इसके बाद 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने फादर्स डे को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी। तभी से हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है।
फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। यह दिन पिता के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। पिता की अहमियत हर रिश्ते से ऊपर है, पिता के बराबर कोई नहीं। एक पिता अपने बच्चों के लिए जो कुछ करता है, वह अनमोल होता है। पिता अपने परिवार के प्रति सभी फर्ज बखूबी निभाते हैं, समाज में अपने बच्चों को हर अधिकार दिलाते हैं, और बच्चों को अच्छे संस्कार देकर एक अच्छे इंसान बनाते हैं।
फादर्स डे का हर इंसान बेसब्री से इंतजार करता है। वैसे तो हर दिन ही पिता के सम्मान में मनाना चाहिए, लेकिन
इस तरह से आप इस फादर्स डे को बहुत ही खास बना सकते हैं। पिता के लिए जितना भी करें, हमेशा कम ही होगा। क्योंकि पिता जो अपने बच्चों के लिए करता है, उसका कोई मूल्य नहीं होता।
पिता के महत्व को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। फादर्स डे पिता के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का दिन है। यह दिन खास बनाने के लिए अपने पिता के साथ समय बिताएं, उन्हें खुश रखें और उनके प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त करें। हर दिन पिता का सम्मान करें और उन्हें यह महसूस कराएं कि वे आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं।
We use cookies to keep the site working, understand how it is used and improve your experience. You can accept all cookies or allow only essential ones. Read our Privacy Policy.