Easiest ways to boost immunity to protect ourselves from fatal diseases

A pocket friendly smartphone with a strong battery of 6000mAh and many special features
June 1, 2021
World Day Against Child labour 2021; Don’t snatch childhood from children rather give them freedom to dream
June 11, 2021

इम्यूनिटी:- इम्यूनिटी यानी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता जो कि हमें कई प्रकार की बीमारियों से बचा सकता हैं। हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत हैं, तो हमारा शरीर कई प्रकार की बीमारियों से लड़ सकता हैं।

इम्यूनिट सिस्टम हमारे शरीर में कैसे काम करता हैं, इसको हम एक उदाहरण से समझ सकते हैं जैसे हमारा लेपटॉप या कम्प्यूटर होता हैं, उसमें जो हम एंटीवायरस डालते हैं वो क्यों डालते हैं वो इसलिए डालते हैं, क्योंकि वो पेनड्राइव के द्वारा या किसी इंटरनेट के जरिए वायरस आते हैं, उससे वो एंटी वायरस उसकी सुरक्षा करता हैं। इसलिए वो एंटीवायरस को इंस्टॉल करते हैं। ठीक उसी तरह हमारे शरीर के अंदर भी एक इम्यून सिस्टम होता हैं, जो रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने के उपाय:-

  1. मेडिटेशन के साथ प्राणायाम:- मेडिटेशन के साथ प्राणायाम का अभ्यास करे। सुबह-शाम कम से कम 15-20 ऐसा करने से आपका आत्मबल बढ़ेगा, जिससे आपका मानसिक स्वास्थ स्वस्थ बना रहेगा।
  1. रोजाना सुबह नीम गिलोय की भाप ले और बीमारियों से बचे:- नीम व गिलोय की टहनी पत्तों समेत 100-100 ग्राम कूटकर 2 लीटर पानी डालकर उसकी भाप ले। 25 लंबे समय लेते-छोड़ते जाइए‌। यह भांप 2 मिनट तक ले रोजाना सुबह के समय ऐसा करेे|
  2. पिस्ता ले– अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पिस्ता ले। क्योंकि इनमें फाइबर, खनिज ओर अनसेचुरेटेड फैट होते हैं और इनसे कई लाभ होते हैं। जैसे:- ह्रदय रोग का खतरा कम, ब्लड शुगर नियंत्रण, ब्लड प्रेशर नियंत्रण, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण आदि।
  3. विटामिन सी ले:- विटामिन सी से भरपूर फल जैसे कि किन्नू , मौसमी, संतरा, नींबू और आंवला आदि खाए व इम्यूनिटी बढ़ाए।
  4. घरेलू प्रोटीन स्रोतों को शामिल करे:- छाछ, दाल, पनीर, पिस्ता, काले चने, दालें आदि लेने आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
  5. हफ्ते में एक या दो बार यह काढ़ा पीए और स्वस्थ रहे:–

काढ़ा बनाने की विधि:-

4 पत्ते नीम, 2 इलायची, 4 पत्ते तुलसी, 1-1 चुटकी हल्दी, मुलेठी, 10 ग्राम गिलोय ( पत्ते व टहनी ) , अजवाइन व सोंठ, 2 लोंग, 5 ग्राम जीरा।


इस सामग्री को 300 ग्राम पानी में डालकर 150 ग्राम होने तक उबाले। स्वादानुसार 20 ग्राम शहद या गुड़ मिला सकते हैं। फिर इसे चाय की तरह धीरे-धीरे पिए।


इस काढ़े को आप ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने में यह काढ़ा रामबाण का काम करता हैं।

दोस्तों यह थे, इम्यूनिटी बढ़ाने के कुछ सरल व घरेलू नुस्खे। जिसके द्वारा हम आसानी से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते है। ऐसा करके हम भयानक से भयानक बिमारियों से बच सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *