Category

Sports

Category

IPL 2025 की शानदार शुरुआत

IPL 2025 जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था, उसका धमाकेदार आगाज हो चुका है। IPL 2025 के 18वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च 2025 को हो गई है। 25 मई 2025 को होगा IPL 2025 का फाइनल मुकाबला।


IPL 2025 Highlights

  • IPL 2025 में इस बार 10 टीमें ले रही हिस्सा।
  • मैच की ओपनिंग कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता के इंडियन गार्डन में हुई।
  • IPL दिग्गज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा इस सीजन का तीसरा मैच।
  • 13 अलग-अलग जगहों पर होने वाला है IPL 2025। 65 दिन तक चलने वाले इस सीजन में 12 डबल हेडर मुकाबलों के साथ होंगे कुल 74 मैच।
  • मैचों का समय: दोपहर 3:30 बजे और रात 7:30 पर होंगे शुरू।
  • टॉप प्लेऑफ में पहुंचेंगी 4 शानदार टीमें।

IPL आज का मैच (IPL Today’s Match)

PBKS vs RCB Playing 11, IPL 2025

पंजाब किंग्स शुक्रवार (18 अप्रैल) को मोहाली में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कर चुकी है।

PBKS ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए RCB को 5 विकेट से हराया।

मैच सारांश:

  • RCB: 96 रन (20 ओवर)
  • PBKS: 100/5 (13.3 ओवर)
  • मुख्य खिलाड़ी: नेहल वढेरा (33* रन), जोश हेज़लवुड (3 विकेट)

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (17 अप्रैल 2025)

  • परिणाम: मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
  • SRH स्कोर: 162/5
  • MI स्कोर: 166/6 (18.1 ओवर)
  • मुख्य खिलाड़ी: विल जैक्स (36 रन और 2 विकेट)

दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (16 अप्रैल 2025)

सुपर ओवर विजेता: दिल्ली कैपिटल्स

परिणाम: मैच टाई रहा, सुपर ओवर में DC ने जीत दर्ज की।

DC स्कोर: 188/5 (20 ओवर)
RR स्कोर: 188/4 (20 ओवर)

दिल्ली और राजस्थान के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें अब तक RR 15-14 से मामूली बढ़त पर है और 2022 से अब तक हुए मुकाबलों में DC पर एक मैच की बढ़त बनाए हुए है।

  • DC के प्रभावशाली खिलाड़ी: मुकेश कुमार
  • RR के प्रभावशाली खिलाड़ी: कुमार कार्तिकेय

आज के होने वाले मैच में देखते हैं आख़िर कौन बनेगा हीरो, DC या RR?

आपके अनुसार कौन होगा मेन ऑफ द मैच?


IPL 2025 के शीर्ष शानदार खिलाड़ी (IPL 2025 Top Fabulous Players)

IPL 2025 के शीर्ष शानदार खिलाड़ी (IPL 2025 Top Fabulous Players)

शीर्ष बल्लेबाज़ (Orange Cap)

स्थान खिलाड़ी टीम रन
1 निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स 357
2 साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 329
3 मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स 295

शीर्ष गेंदबाज़ (Purple Cap)

स्थान खिलाड़ी टीम विकेट
1 नूर अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 12
2 कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स 11
3 खलील अहमद चेन्नई सुपर किंग्स 11

विशेष प्रदर्शन खिलाड़ी (Special Performance Players)

  • अभिषेक शर्मा (SRH): पंजाब किंग्स के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन बनाकर इस सीज़न का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया।
  • प्रियांश आर्य (PBKS): चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 42 गेंदों में 103 रन बनाकर दूसरा सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया।
  • नूर अहमद (CSK): अब तक 12 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे।

IPL 2025 मैच सारांश (IPL Match Summary)

हालिया मैच सारांश

  1. पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (15 अप्रैल 2025)
    • परिणाम: पंजाब किंग्स ने 16 रन से जीत दर्ज की
    • पंजाब की पारी: 111 रन (15.3 ओवर)
    • कोलकाता की पारी: 95 रन (15.1 ओवर)
    • मुख्य खिलाड़ी:
      • युजवेंद्र चहल: 4 विकेट, 28 रन देकर
      • मार्को यानसेन: 3 विकेट, 17 रन देकर
    • IPL के इतिहास में सबसे कम स्कोर का सफल बचाव।
  2. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (14 अप्रैल 2025)
    • परिणाम: चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की
    • मुख्य खिलाड़ी: एमएस धोनी: 11 गेंदों में नाबाद 26 रन
    • रणनीतिक चूक: लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने धोनी के खिलाफ स्पिनर रवि बिश्नोई का उपयोग नहीं किया, जो आलोचना का विषय बना।
  3. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स (12 अप्रैल 2025)
    • परिणाम: सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से दर्ज की शानदार जीत
    • पंजाब की पारी: 245/6
    • हैदराबाद की पारी: 246/2 (18.3 ओवर)
    • मुख्य खिलाड़ी:
      • अभिषेक शर्मा: 55 गेंदों में 141 रन (10 छक्के, 14 चौके)
      • ट्रैविस हेड: 37 गेंदों में 66 रन
    • विशेष: IPL इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज।

निष्कर्ष

आज आपने जाना हाल ही में हुए IPL 2025 के कुछ मैचों का विवरण। अब तक के हुए मैचों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर काबिज़ हैं और प्लेऑफ की दौड़ में सबसे आगे हैं।

देखते हैं कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में और कौन होगा मेन ऑफ द मैच?
कौन सी टीम दिखाएगी फाइनल में अपना जलवा?
आपके अनुसार कौन हो सकता है?

Cricket World Cup 2023: Did India lose the World Cup because of the Law of averages?

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम(Indian team) जैसे ही ऑस्ट्रेलिया टीम से हारी, वहाँ पर उपस्थित तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स और सांख्यिकीविद् (Statistician) इसके लिए Law of Average को जिम्मेदार ठहराने लगे। जब टीम इंडिया लीग मैच के आखिरी पड़ाव पर थी, तब भी कुछ एक्सपर्ट्स का कहना था कि बेहतर होता कि नॉक आउट में पहुँचने से पहले भारतीय टीम एक या दो लीग में हार जाती।

विश्व कप में टीम इंडिया के हारने का क्या है असली कारण? क्या लॉ ऑफ एवरेज है इसका असल कारण? जानिए टीम इंडिया के हारने की क्या है असली कहानी?

ICC विश्व कप का आयोजन कब, कहां किसके बीच-

ICC विश्व कप का मैच 5 अक्टूबर को शुरू हुआ था और गत 19 नवंबर को इसका फाइनल मैच हुआ। यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम ने मैच में जीत हासिल की।

इस बार विश्व कप में 10 टीमों ने भाग लिया। अबकी बार क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ की पूरे क्रिकेट विश्व कप का आयोजन भारत में हुआ। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ।

विश्व कप में भारत की सेमी फाइनल में जीत –

भारत ने सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए 10 मैच लगातार जीते। सेमी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी जगह निश्चित की। अब सभी भारतवासियों की उम्मीद भारत को फाइनल विश्व कप में जीतता हुआ देखने की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में शानदार जीत हासिल की।

भारत के फाइनल मुक़ाबले में हारने के कईं कारण सामने रख रहे हैं। कुछ का मानना है कि भारत लॉ ऑफ एवरेज के कारण ये मैच हार गया है। लेकिन असली कारण आखिर क्या है जिससे भारत इस बार विश्व कप में जीत हासिल नहीं कर पाया?

क्या है लॉ ऑफ एवरेज का नियम –

कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ फाइनल विश्व कप में भारत की हार का कारण लॉ ऑफ एवरेज यानी “ओसत का नियम ” बताया जा रहा है।

आखिर ये नियम क्या है ?

क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार कोई भी टीम लगातार जीत हासिल नहीं कर सकती। भारत लगातार 10 मैच जीत चुका था। तो इस लॉ ऑफ एवरेज नियम के अनुसार संखियिकीविदों का मानना था कि देर सवेर भारत को हराना ही था। क्या भारत की हार का ये असली कारण है ? अगर ऐसा है तो ऑस्ट्रेलिया टीम भी लगातार 11 मैच जीतकर फाइनल में शामिल हुई है।

यह केवल एक अवधारणा है। इसका भारत की हार से कोई लेना देना नहीं है। भारत की विश्व कप में हार का असल कारण कुछ और ही है।