मोटापा एक ऐसी बीमारी है, जो किसी  को भी हो सकती हैं, फिर चाहे वो स्त्री, पुरूष या फिर बच्चा हो! 

मोटापे के कारण न केवल इंसान की सुंदरता नष्ट होती है, बल्कि कई बार उसे समाज में हंसी का पात्र बनना पड़ता हैं। अधिक मोटे इंसान के शरीर की ना केवल चर्बी ही बढ़ती है, बल्कि उसके शरीर का विकास भी नहीं हो पाता। मोटा इंसान कम age में भी ज्यादा उम्र का लगता है।  

हमारी बॉडी में सबसे ज्यादा और सबसे पहले चर्बी पेट और कमर  पर ही जमा होती है और पेट की चर्बी होने के कारण body की internal activity slow हो जाती हैं, जिससे  कई तरह की बीमारियाँ होने की सम्भावना भी बढ़ जाती है। जैसे -दिल संबंधी, blood pressure, Gas और Diabetes आदि।
?चर्बी शरीर के लिए जरूरी होती हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा यह हानिकारक होती हैं।चर्बी शरीर में cell बनाने के लिए जरूरी होती हैं। सामान्य शरीर के लिए प्रतिदिन 60 gm चर्बी जरूरी होती हैं।

मोटापे के कारण :

  • खान-पान सही न होना ।
  • ज्यादा देर तक बैठकर काम करना।
  • व्यायाम न करना।
  • परिश्रम न करना।
  • पूरी नींद न लेना।
  • Due to metabolism
  • रोग व दवाई के कारण।
  • कई बार मोटापा genetic भी होता हैं। अगर परिवार  में सभी लोग मोटे हैं, तो आने वाली संतान भी मोटी हो सकती हैं।

चर्बी बढ़ने का कारण खान-पान

आजकल ज्यादातर लोग green vegetables को छोड़कर fast food की तरफ ज्यादा  भागते है। जो मोटापा  बढ़ाने का मुख्य कारण बनता है।ज्यादा मात्रा में व असमय बार -बार भोजन करना चर्बी को बढ़ावा देता हैं। अक्सर मिठाई व अधिक सूखे, मसालेदार और तेल खाद्य पदार्थो  का बड़ी मात्रा में सेवन करने से यह पाचन तंत्र और वजन बढ़ाने को प्रभावित करता हैं, जिस से चर्बी बढ़ती हैं। 

लगातार बैठकर काम करना 

यह भी चर्बी बढ़ने का एक मुख्य कारण है। अक्सर इंसान सारा-सारा दिन office में बैठकर काम करते रहते हैं, जिस से उनका शारीरिक परिश्रम नहीं हो पाता और मोटापा बढ़ता हैं। 
व्यायाम  न करना

हर समय bed पर पड़े रहना, आपका वजन घटाने के लक्ष्य के लिए किसी भी तरीके से अच्छा नहीं हैं, और exercise न करना भी मोटापा बढ़ने के मुख्य कारण में से एक है। मनुष्य को अपना शरीर स्वस्थ रखने के लिए exercise करना बहुत जरूरी हैं।

परिश्रम न करना

दिन भर आराम करना व कोई काम न करना सिर्फ खाते रहना जिस से खाना हज़म नहीं होता, और वह एक ही जगह पड़ा रहता है, और digest नहीं हो पाता। तब शरीर में fat बनता है और चर्बी बढ़ने लगती है।

पूरी नींद न लेना

पूरी मात्रा में नींद न लेना या आवश्यकता से अधिक मात्रा में नींद लेना इंसान को मोटापे की तरफ ले जाता हैं। अगर मनुष्य 7-8 घंटे की नींद ना ले तो उसकी calories अच्छे  से burn नहीं हो पाती।

Due to Metabolism 

हर व्यक्ति में मेटाबोलिज्म दो तरीको से काम करता है। कुछ का metabolism  कुशल और  तेजी से काम करने वाला होता है। जो फैट को जमा नहीं होने देता।जबकि  कुछ का मेटाबोलिज्म धीमी गति से काम करने वाला होता हैं, जो वजन बढ़ाने की ओर ले जाता है, जिस से मोटापा बढ़ता है।

रोग व दवाई के कारण

कई बार कोई इंसान एक निश्चित रोग से पीड़ित होता हैं, जिसका बुरा प्रभाव मोटापे को बढ़ावा देता हैं। कुछ दवाइयाँ भी मोटापा बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाती हैं।

आइए जानते हैं मोटापे को कम कैसे करे..?

Proper Nutrients और सही exercise के तालमेल  से fat burning अच्छे से की जा सकती हैं।

आज हम आप को कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जिस के लगातार अभ्यास से तेजी से वजन घटने लगता हैं :-

सूर्य नमस्कार

यह एक ऐसा आसन है, जिसे अगर सही तरीके से किया जाए तो किसी दूसरे आसन को करने की जरूरत नहीं पड़ती। सूर्य नमस्कार आसन में सूर्य देव को नमस्कार किया जाता है। नियमित तौर पर सूर्य नमस्कार आसन करने से शरीर स्वस्थ व मन शांत रहता हैं। इसके अलावा इस को करने से पेट की अतिरिक्त चर्बी भी धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।

पश्चिमोतानासन –

पश्चिमोतानासन बैठ कर किया जाने वाला आसन है। पेट बढ़े होने के कारण यह अच्छे से नहीं हो पाता। परंतु जितना हो सके करने का प्रयत्न करना चाहिए।इस आसन के result जल्दी ही आने लगते है और आपके पेट पर जमा extra fat कम होने लगता हैं। 

बालासन –

यह आसन आप बहुत Easily कर सकते हैं। इस आसन को करने से हमारे पेट की चर्बी अत्यधिक कम होती चली जाती हैं।

नौकासन –

नौकासन आसन का सबसे अधिक प्रभाव पाचन तंत्र पर होता है। इस आसन को प्रतिदिन करने से पेट से सम्बंधित सभी बीमारियाँ ठीक होने लगती है, और साथ ही पेट का extra fat भी कम होने लगता है। यदि आप पेट के लिए कोई ऐसा आसन चाहते है, जो पेट की चर्बी के साथ-साथ पाचन तंत्र भी ठीक करें तो वह नौकासन है। 

कपाल भाति प्राणायाम –

कपाल भाति प्राणायाम शरीर का वजन कम करने के लिए सबसे अधिक प्रभावशाली सिद्ध हुआ है। कपाल भाति से शरीर में नई उर्जा का संचार होता है। पूरे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है। वर्तमान समय में कुछ शोधकर्ताओं द्वारा तो यह दावा भी किया गया है कि कपालभाती प्राणायाम से शरीर की 70 से 80% बिमारियों को ठीक किया जा सकता है। किन्तु इसमें कोई दो राय नहीं कि पेट की चर्बी कम करने में कपाल भाति प्राणायाम से अधिक प्रभावशाली कोई और दूसरा योगासन नहीं है।

Write A Comment