24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है “दिल बेचारा”

Guru Purnima Kab Hai 2020 – गुरु पूर्णिमा कब है और इसका महत्व
July 5, 2020
Prime Minister Narendra Modi Praised Palwal Village In Mann Ki Baat And Also Appreciate On Twitter
July 8, 2020

सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी फिल्म के जरिए दी जाएगी श्रद्धांजलि|

दोस्तों आपको बता दें कि ‘दिल बेचारा’ फिल्म का ट्रेलर आखिरकार यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। यूट्यूब पर इस ट्रेलर ने धूम मचाई हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में संजना सांघी के साथ नजर आएंगे।24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी।सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है ‘दिल बेचारा’|

dil bechara trailer - Exclusive Samachar

14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे। तभी से उनके फैंस उनको परदे पर देखने के लिए पूरी तरह बेताब थे। इसी वजह से ‘दिल बेचारा’ फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सुशांत एक जांबाज व्यक्ति के रोल में नजर आ रहे हैं। जो जिंदगी में अपने हर क्षण को खुशी से जीना चाहते हैं। ‘दिल बेचारा’ फिल्म 24 जुलाई, 2020 को ओटीटी प्लेटफार्म हॉटस्टार डिज़्नी पर रिलीज होगी। सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देने के लिए यह फिल्म सबके लिए उपलब्ध होगी भले ही सब्सक्रिप्शन हो या ना हो। यह फिल्म “द फॉल्ट इन आउर स्टार्स” उपन्यास पर आधारित है जो के “जॉन ग्रीन” द्वारा लिखित है। यह फिल्म दो कैंसर पेशेंट्स की जिंदगी पर आधारित है। फैंस में इस फिल्म के लिए उत्साह बहुत ही जबरदस्त है।

story is based on "fault in our stars" - Exclusive Samachar

अगर बात करें सुशांत सिंह राजपूत की तो दिल्ली से अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर 2002 में मुंबई आ गए थे। ज़ी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली. उसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरा। लोगों ने उनके अभिनय को खूब सराहा। सुशांत ने Kai Po Che, एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ, शुद्ध देसी रोमांस, राब्ता, सोनचिड़िया आदि कई हिट फिल्में दी। उनकी आखिरी फिल्म ड्राइव को नेट फिक्स पर ही रिलीज कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *