Category

Trending News

Category

केवल भारत देश में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में व्हाट्सएप बहुत मशहूर ऐप है। इस ऐप को अरबों लोग इस्तेमाल में लाते हैं। यह app ना केवल परिवार, दोस्तों और सगे संबंधियों को आपस में जोड़े रखता, बल्कि व्हाट्सएप छोटे व्यवसायों के लिए  WhatsApp Business के द्वारा कई अवसर भी प्रदान कर रहा है। व्हाट्सएप बिजनेस का मोटिव व्यवसाय और ग्राहकों को आपस में जोड़ना है। इस व्हाट्सएप बिजनेस एप को खासतौर पर छोटे व्यवसायों को ग्राहकों के साथ चर्चा करने और उनके आदेशों को मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है।

whatsapp app - Exclusive Samachar

आखिर WhatsApp Business क्या है?

यह एक android app है। आपको बता दें कि व्हाट्सएप बिजनेस को खासतौर पर Small Business के मालिकों के लिए बनाया गया है। WhatsApp Business के जरिए लोग Website और Email Address जैसी आवश्यक जानकारी को शेयर करने के लिए अपनी एक बिजनेस प्रोफाइल बना सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल प्रोडक्ट को दिखाने के लिए, कैटलॉग बनाने के लिए भी किया जाता है। अपने सामान की अलग-अलग किस्में(Variety) शेयर कर सकते हैं। अपने ग्राहकों से सामान का आर्डर ले सकते हैं। इसके साथ-साथ ग्राहकों के सवालों का जवाब दे सकते हैं।उनकी प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं।

संबंधित लेख: Video Calling with upto 50 people in Whatsapp Web.

आइए जाने क्या फर्क है व्हाट्सएप ऐप और व्हाट्सएप बिजनेस मे

WhatsApp और  WhatsApp Businessदिखने में दोनों ही एक जैसे लगते हैं। लेकिन आपको बता दें ये दोनों ऐप अलग-अलग है। व्हाट्सएप एक messaging app  है। जो आपको आपके दोस्तों, परिजनों और सगे-संबंधियों को आपस में जोड़े रखती है। आप आसानी से उनसे संपर्क कर सकते हैं। लेकिन व्हाट्सएप बिजनेस छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच है। यह ऐप ग्राहकों के साथ होने वाली बातचीत को आसान बनाता है और ब्रांड को विकसित करने के लिए भी बनाया गया है। इन दोनों एप के बीच सुविधाओं का भी अंतर है। लेकिन कुछ विशेषताएं लगभग एक समान है। व्हाट्सएप बिज़नस में  Business Profile  और Business Managing Tools  जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।

WhatsApp Business - Exclusive Samachar

आइए जाने के WhatsApp Business के फायदे

यह एक Android App  है, जो मोबाइल फोन में आसानी से डाउनलोड हो जाती है। यह एक फ्री एप है, जो छोटे व्यापारियों के बिजनेस को बढ़ावा देने में सहायता करती है। इस ऐप के जरिए काम करना और व्यापारियों की आपस में बातचीत करना काफी आसान हो जाता है। इसके साथ ही इस बिजनस ऐप में समान का लेन-देन करने में काफी मदद मिलती है। यह ऐप सीधे व्यापार और ग्राहकों को आपस में जोड़ती है। अगर आपका कोई बिजनेस नहीं है, तो आपको यह ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

Mark Gurman के ट्वीट से प्रतीत होता है कि Apple इस सितंबर महीने के अंत तक या अक्टूबर महीने में अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा। covid-19 महामारी के कारण इस साल नए iPhone launching में देरी हो रही है। इस साल Apple अपने 4 iPhone मॉडल लॉन्च करने जा रहा है।जिसमें iPhone 12 का सबको बेसब्री से इंतजार है।उम्मीद है कि  iPhone 12 की श्रृंखला में कई modal शामिल हो सकते हैं।Apple watch और i Pad की भी इस महीने के अंत तक launching event हो सकती है। अप्रैल में iPhone SE लॉन्च होने के बाद ये दूसरा iPhone इस साल में लॉन्च होने जा रहा है।

apple to launch its new products - Exclusive Samachar

 4 Models of iPhone are Coming

कंपनी इस बार अपने 4 मॉडल iphone 12, iphone 12 pro, iphone 12 max, iphone 12 pro Max को लॉन्च कर सकती है। iphone 12 series की शुरुआती कीमत 74000 हो सकती है। Base model जिसमें 5.4 इंच का डिस्प्ले होगा।और दूसरा जिसमें iphone 12 ,जो कि 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा।इनमें लो-एंड स्पेक्स और हाई- एंड स्पेक्स की अलग अलग qualities होंगी।

 Apple’s iPhone 12, First 5G iPhone

Apple की iPhone 12 series पहली 5G series होगी।मिंग ची कुओ के अनुसार सभी चारो मॉडल 5G लॉन्च होने जा रहे है।

Apple iPhone 12 -Exclusive Samachar

Camera and Accessories of iPhone 12

Apple अपने फ़ोन के कैमरा डिज़ाइन  को ज्यादा चेंज नहीं कर रहा। इस नए iphone में कवर्ड ऐज की जगह फ्लैट ऐज हो सकती है, और किनारे स्टेनलेस स्टील के हो सकते हैं।ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि एप्पल ने ipad pro में ऐसा किया है।

इसके अलावा लो-एंड iphone 12 में डुअल रियर कैमरा एंव हाई-एंड iphone में ट्रिपल रियर सेंसर होगा। फ्रंट कैमरा सभी चारों मॉडल में एक समान ही होगा। इसके अलावा इस बार iPhone 12 के मॉडल में LIDAR सेंसर भी होगा जो कि वस्तुओं का पता लगाने के उपयोग किया जाता है।सभी iphone 12 के मॉडल्स में  12 MP कैमरा सेंसर  होगा, ये सेंसर बड़े होंगे ताकि कम लाइट में भी बेहतर फ़ोटो को खींचा जा सके।

एसेसरीज की अगर बात करें तो पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि  इस बार iPhone 12 बिना चार्जर और earphone के होगा।कंपनी इस बार iPhone 12 के साथ USB-C की केबल को शामिल करेगी।

iPhone 12 - Exclusive Samachar

 iPhone 12 का मुकाबला Samsang Galaxy Note 20 से

  • Samsang galaxy Note 20 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • 8GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज की capacity इस फ़ोन में होगी । इस फ़ोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 MP+64MP+12MP लेंस तथा सेल्फी के लिए 10 MP का कैमरा है । जबकि iphone में फ्रंट कैमरा 12 MP का होगा ।चार्जिंग में भी यह फ़ोन बेहतर होगा।
  • Samsang galaxy Note 20 की कीमत 77,999 रुपए रखी गयी है। और वहीं galaxy note 20 ultra 5G 104,999 में उपलब्ध होगा।

अब देखते है iphone apple 12 के साथ कैसी टक्कर देखने जो मिलेगी।

टीवी का विवादों से भरा रियलिटी शो “बिग-बॉस” का येनया सीजन जल्द ही आने वाला है।इसे बिग बॉस और भी मज़ेदार और धमाकेदार करने के चक्कर मे हैं।क्योंकि इस सीजन में बिग बॉस ने सभी ऐसे प्रतिभागियों के चयन किया है जिनका आज से पहले भी बिग बॉस से नाता रहा है।खबरों की माने तो “बिग-बॉस 14” का पहला एपिसोड 4  October को Telecast होगा।

“बिग बॉस 13” में भी सभी प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाकर लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।अभी lockdown की वजह से “बिग – बॉस 14” को शुरू होने में ज्यादा समय लग गया।

salman khan in Bigg Boss Show - Exclusive Samachar

हाल ही में उन प्रतिभागियों के नाम का खुलासा हुआ है जो शो में नजऱ आ सकते हैं।

इस बारे ये 7 प्रतिभागी आ सकते है नजऱ

टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इस नए सीजन में नज़र आ सकती हैं।इस से पहले जैस्मिन टशन-ए-इश्क़, दिल से दिल तक, दिल तो हैप्पी है, रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” में नजर आ चुकी हैं।

टीवी के एक ओर सितारे निशांत सिंह मलकानी बिग-बॉस 14 का हिस्सा बनने वाले हैं।इससे पहले निशांत ने टीवी के मशहूर सीरियल “गुड्डन तुमसे न हो पायेगा” में काम किया हैं।

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भी “बिग-बॉस 14” के लिए अप्रोच किया है।नेहा सबसे पहले इमरान हाशमी के साथ फ़िल्म “क्रुक” में नज़र आई थी, बाद में वह “यमला पगला दीवाना”, “यंगिस्तान” जैसी फिल्मों में नजऱ आयी।

these starts will be seen in Bigg Boss 14 - Exclusive Samachar

पवित्र पुनिया (पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रैंड) को भी बिग बॉस 14 के मेकर्स की ओर से ऑफर दिया गया हैं।इस से पहले ये Tv के लोकप्रिय धारावाहिक “बलवीर” का हिस्सा थी।

इनके अलावा एक्ट्रेस नैना सिंह, शगुन पांडेय, कुमार जानू, सारा गुरपाल भी शो में नजर आ सकते हैं।

Covid -19 के कारण 22 मार्च से बंद हुई मेट्रो आज 169 दिन यानी 7 सितंबर से एक बार फिर शुरू हो गई है। इसे शुरू करने को लेकर मेट्रो की तरफ से पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी।

कुछ खास बातें

  • मेट्रो सेवा के लिए लोगों का इंतजार खत्म हुआ।
  • 22 मार्च से बंद मेट्रो सेवा आज 169 दिन बाद शुरू हुई।
  • चरणबद्ध तरीके से शुरू हुई मेट्रो सेवा।

आपको बता दें, मार्च के आखिरी सप्ताह यानी 22 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के दौरान मेट्रो सेवा को बंद कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में अगस्त के आखिरी सप्ताह में केंद्र सरकार ने Unlock-4 के चौथे चरण में नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसके चलते सरकार ने 7 सितंबर यानी सोमवार से राज्यों में मेट्रो सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से चलाने के लिए कहा गया था।

नियमों का पालन करना अति जरूरी

सरकार ने यात्रियों को Social Distancing और Mask लगाने जैसी एहतियात बरतने की हिदायत की है। सरकार ने यह भी कहा कि यात्रियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है।

यदि कोई यात्री नियमों का पालन नहीं करता है। तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। DMRC की तरफ से पहले ही साफ साफ कर दिया गया हैं कि अगर यात्री किसी स्टेशन पर social distancing का पालन नहीं करता। तो उन स्टेशन पर मेट्रो नहीं रोकी जाएगी।

केंद्रीय शहरी और आवास मंत्री का कहना….

केंद्रीय आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 2 सितंबर को कहा था कि मेट्रो लाइनों पर ट्रेन 7 सितंबर से शुरू की जाएगी और 12 सितंबर तक सभी मेट्रो ट्रेन लाइनों पर परिचालन बहाल हो जाएगा। आपको बता दें कि कंटेनमेंट जोन जहां पर लॉकडाउन 30 सितंबर तक लागू रहेगा, वहां पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

करोना काल में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नियम

  • दिल्ली मेट्रो का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में यात्री कम से कम 10-15 मिनट पहले यात्रा शुरू करें।
  • मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। प्रवेश करने से पहले सभी यात्रीगणों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, उसके बाद ही मेट्रो में सफर करने की इजाजत दी जाएगी।
  • जिस यात्री को कोरोना के लक्षण नहीं होंगे केवल उन यात्रियों को ही मेट्रो में सफर करने की अनुमति होगी।
  • यात्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए सीमित मात्रा में हैंड सैनिटाइजर अपने पास रखने की अनुमति होगी। दिल्ली मेट्रो का कहना है कि यात्री केवल 30ml सैनिटाइजर की बोतल ही यात्रा के दौरान अपने पास रख सकता है। इससे ज्यादा नहीं।
  • Social Distancing के लिए सभी स्टेशन और मेट्रो के अंदर मार्किंग की जाएगी।
  • यात्रियों को कोरैन के बारे में जागरूक करने के लिए स्टेशन पर जगह-जगह नियमों वाले banner लगाए गए हैं। टीवी स्क्रीन पर वीडियो चलाई जाएगी।
  • सभी यात्रियों व कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जिनके पास नहीं होगा उनके लिए स्टेशनों पर mask खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • लिफ्ट में एक समय में 3 से अधिक लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
  • मेट्रो ट्रेन के अंदर पास पास बैठकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सभी यात्री 1 सीट छोड़कर बैठेंगे। यात्रा के समय कम सामान ले जाने की अनुमति होगी।
  • ट्रेनों और स्टेशनों को समय समय पर Sanitize किया जाएगा।
  • किसी वस्तु को छूने से वायरस ना फैले। इसके लिए ऑनलाइन लेन-देन और स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा दिया जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से चलेगी मेट्रो

Delhi Metro

पहले चरण में metro दो परियों में घटेगी। सुबह 7:00 से दोपहर 11:00 तक और दोपहर 4:00 से शाम 8:00 बजे तक शुरू होगी।

दूसरे चरण में 9 सितंबर से शुरू होगी जिसका समय सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 के बीच और दोपहर 4:00 से शाम 10:00 के बीच का होगा। 10 सितंबर से Red, Green और Purple सेवा, 11 सितंबर से 8 और 9 लाईन को खोला जाएगा। 12 सितंबर से मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को टोकन नहीं दिया जाएगा। सिर्फ स्मार्ट कार्ड वाले यात्रियों को ही अनुमति होगी। कंटेनमेंट जोन के स्टेशन बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन के ए.सी. में फ्रेश एयर की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

मुंबई मेट्रो

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

Unlock-4 के दौरान राज्य सरकार ने एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पाबंदी हटा दी है। लेकिन यह मेट्रो सेवाएं अभी शुरू न करने का फैसला लिया गया है। यहा की मेट्रो का कहना है कि सितंबर में मेट्रो सेवाएं शुरू नहीं की जाएगी।

Whatsapp Web को मिला Facebook के Messenger Room का Support |
जानिये कैसे कर सकते हैं  अब Whatsapp Web से 50 लोगों से Video Call.

  • Whatsapp New Feature
  • Whatsapp Web New Feature 
  • Video Call 
  • Messenger Room 
  • Messenger Room Support

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रचलित एप्प  व्हाट्सऐप को अब Facebook के Messenger Room का Support मिल गया है। जिसका मतलब है कि जो लोग पर्सनल कम्प्यूटर या लैपटॉप में Whatsapp Web का इस्तेमाल करते हैं, वें अब Facebook Room ऑप्शन का इस्तेमाल करके एक समय पर 50 लोगों से वीडियो कॉल कर सकते हैं।

कैसे बनायें Whatsapp Web पर Messenger Room, आईये जानें।

  • सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सऐप वेब (Whatsapp Web) अपडेट करना होगा।
  • व्हाट्सएप वेब का प्रयोग करने वाले यूज़र्स दो तरीकों से Messenger Room का इस्तेमाल कर सकते हैं।
whatsapp to soon support 50 people video calls - exclusive samachar

पहला तरीका

  • स्क्रीन के टॉप पर बायीं तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें और फिर नजर आ रहे ऑप्शन ‘Create A Room ‘ पर क्लिक करे। 
  • इस ऑप्शन को क्लिक करने पर आपको facebook Messenger Room के लिए Page दिखेगा।
  • इसके बाद दिख रहे ऑप्शन ‘Continue with Messenger’ पर क्लिक करना है । 
  • इसके बाद आपको दूसरा page दिखाई देगा जिस पर ऑप्शन  ‘Continue With Facebook Account’ पर क्लिक करना है।
whatsapp messenger rooms - Exclusive Samachar

दूसरा तरीका

  • व्हाट्सएप वेब में आप किसी चैट के अंदर भी फीचर ‘Room’  का प्रयोग कर सकते हैं । 
  • इसके लिए Attachment Option पर क्लिक करें।
  • जिससे आपको बिल्कुल नीचे ऑप्शन ‘Room’ दिखाई देगा।
  • इसके बाद Room Create करने की प्रक्रिया पहले तरीके जैसी ही है।

फेसबुक के मैसेंजर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को इंटीग्रेट करने की तैयारी,मार्क जुकरबर्ग ने की खबर की पुष्टि।

खबर के मुताबिक मैसेंजर , व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को इंटीग्रेट करने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत व्हाट्सऐप वेब को Messenger Room का Support मिला है।

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Jukerberg) ने भी इस बारे में कहा है कि Room के जरिये की जाने वाली वीडियो काॅल की कोई समय सीमा नहीं हैं और इससे अधिकतम 50 लोगो से एक समय पर एक साथ बात की जा सकती है। आप इसका इस्तेमाल जल्दी ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ओर फेसबुक पर कर सकेंगे।

लगातार चुम्बकीय क्षमता खो रहा हैं। धरती का चुम्बकीय क्षेत्र ,नासा ने की पुष्टि। सूर्य की घातक किरणों से होता नुकसान बना चिंता का विषय।

धरती का सुरक्षा कवच जो कि घातक सूर्य किरणों से हमारी रक्षा करता है, आज खतरे में है। अमेरिका की प्रतिष्टित अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस बात की पुष्टि की है। सूर्य की खतरनाक किरणों से धरती के निचले सतह का चुम्बकीय क्षेत्र अपनी चुम्बकीय क्षमता लगातार खो रहा है। 
नासा के मुताबिक चुम्बकीय क्षेत्र का लगातार कम होना दक्षिण अमेरिका और दक्षिण अटलांटिक समुद्र के बीच में कही कमजोर होता जा रहा है।

धरती के सुरक्षा कवच के लगातार कमजोर होने के कारण इसमें दरार आ गयी है। जो लगातार बढ़ती चली जा रही है। यदि इसी गति से चुम्बकीय शक्ति का हताश होता रहा तो वह दिन दूर नही जब ये सुरक्षा कवच दो हिस्सों में बट जाएगा।

increasing cracks in the earth's protective shell - Exclusive Samachar

खगोलविदों ने प्रति सेकंड बढ़ती इस दरार की प्रक्रिया को दक्षिण अटलांटिक विसंगति ( South Atlantic Anomaly ) कहा है।

वैज्ञानिकों के अनुसार यह दरार धरती के भीतर बढ़ती चली जा रही है। लेकिन इसका असर धरती की ऊपरी सतह पर भी साफ महसूस किया जा रहा है। इसका एक बुरा प्रभाव धरती के वातावरण में चुम्बकीय प्रभाव का लगातार कमजोर होना है। जोकि सूर्य से आ रही घातक किरणों को धरती की सतह पर आने से रोकने का काम करता है। 

कमजोर चुम्बकीय क्षेत्र से मतलब हैं कि सूर्य से आ रही खतरनाक विकिरणें धरती की सतह से नजदीक होती जा रही हैं। इसके अलावा कमजोर चुम्बकीय क्षेत्र से कम्पास के कार्य मे बाधा और सैटेलाइट मिशन में भी दिक्कतें आने वाली हैं। हालांकि सीधे तौर पर इसका कोई प्रत्यक्ष प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। 

200 वर्षों में बनी दरार

वैज्ञानिकों के अनुसार, चुम्बकीय क्षेत्र के कमजोर होने के चलते धरती के सुरक्षा कवच में दरार आने के साथ ही यह कमजोर चुम्बकीय क्षेत्र पूरे आर्कटिक की ओर फैल गया है। 

मई में अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने रिपोर्ट दी थी कि 200 वर्षों के दरमियान धरती के चुम्बकीय क्षेत्र ने अपनी चुम्बकीय क्षमता का 9 फीसदी खो दिया है।

Earth's protective shell

सन 1970 से कवच के पतला होने की प्रक्रिया में तेजी आई हैं और यह 9 फीसदी कमजोर हो चुका है। हालांकि कवच का दो हिस्सों में बंटना अभी साबित नही किया जा सका है। लेकिन नासा ने इस कवच का लगातार पतला होने की पुष्टि की है, जोकि अत्यंत चिंता का विषय है।

सैटेलाइट मिशनों के घर पर खतरा, प्रोटोन कणों के बौछार की आशंका।

धरती के नजदीकी वातावरण पर इसका असर साफ दिख रहा है। जिसमें से एक बुरा प्रभाव सेटेलाइटस के घर पर भी है।यदि कोई सैटेलाइट कमजोर चुम्बकीय प्रभाव वाले इलाके से गुजरेगा तो उसे सूर्य से सीधे हो रही प्रोटोन कणों की बौछार का सामना करना होगा। इस तरह से सेटेलाइट के कम्प्यूटर पूरी तरह भी खराब हो सकते हैं।

सैटेलाइट की पावर कम करके ही बचा जा सकता हैं इस प्रभाव से।

नासा के अनुसार, प्रोटोन कणों की बौछार से होने वाले नुकसान से बचने के लिए प्रभावित इलाके में सैटेलाइट की पावर कम करनी होगी। ऐसा करने से सूर्य की खतरनाक किरणों से सेटेलाइट को बचाया जा सकेगा।

World Humanitarian Day: मानवता एक ऐसा शब्द हैं,  जिसका अर्थ बहुत ही गहरा है।कहा जाता हैं कि वह जिंदगी बेहद खूबसूरत होती है, जो दूसरों की मदद करते हुए बिताई जाए। दोस्तों Humanitarian भी ऐसे ही लोग हैं, जो बिना किसी भेदभाव के अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों की निःस्वार्थ भावना से मदद करते हैं। वह अपनी जान की परवाह किए बिना की जान बचाते हैं। 

कब मनाया जाता है ?
मानवतावादी दिवस हर वर्ष 19 अगस्त को विश्व भर में मनाया जाता है।

कौन होते हैं मानवतावादी ?

एक सच्चा मानवतावादी वो है जो किसी दुखी व तड़पते हुए इंसान की मदद करे उसके दुःख दर्द में शामिल हों और उसके दुःख को दूर करने की पूरी कोशिश करे वो ही सच्चा  Humanitarian  है।इसमें डॉक्टर, नर्से, अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी, पुलिस ऑफिसर, सरकारी कर्मचारी और वह संस्थाएं आती है जो दिन रात लोगों की मदद करने में समय लगाते हैं।

 एक अनुमान के मुताबिक 2020 में 168 मिलियन लोगों को Humanitarian Services  और Protection की जरूरत है। मानवतावादी जरूरतमंदों लोगों को खाना, पानी, चिकित्सक सुविधा और घर मुहैया कराते है। 

मानवतावादी जहाँ कही भी प्राकृतिक आपदा आती हैं जैसे- बाढ़़, भूकंप, आग लगना, व सूखा पड़ता है, वहां पहुँच कर पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करते हैं।

उद्देश्य 

इसका उद्देश्य दिन रात लोगों की मदद करने वाले लोगों को सम्मान देना हैं और उनको याद करना है जो मानवता की सेवा करते करते शहीद हो जाते हैं।

शुरुआत 

इस दिन 19 अगस्त 2003 में  इराक के बगदाद में स्थित कैनाल होटल पर हुए बॉम्ब अटैक को याद करते हुए भी मनाया जाता है। इस अटैक में इराक के Chief Humanitarian Sergio Vieria De Mello सहित 22 मानवतावादियों की मृत्यु हो गई थी। तो United Nation General Assembly ने इस दिन को मानवता की सेवा करते हुए शहीद हो जाने वाले लोगों को याद रखने के दिन के रूप में घोषित किया।

 पहला World Humanitarian Day 2009 में मनाया गया था। हर साल इस दिन को एक Theme के साथ मनाया जाता है। 

 Theme 2020

इस वर्ष World Humanitarian Day RealLifeHeroes को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जा रहा है। जिन्होंने दूसरों की मदद करने में अपना सारा जीवन लगा दिया। जैसे- मदर टेरेसा, महात्मा गांधी, बिल गेट्स, अब्राहम लिंकन, नेल्सन मंडेला आदि। 

इन्होंने अपना सारा जीवन गरीबों की मदद करने में और मानवता की सेवा करते हुए बिता दिया।
मानवतावादी लोगों की जरुरत 

 जैसा की आप सभी को पता है, आज पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी से लड़ रही है। तो इस मुश्किल दौर में ही Humanitarian की अहमियत और भी ज्यादा बढ़ गई है। 

इस कार्य में बहुत सी संस्थाएं आगे आ रही है। जो जरूरतमंद लोगों की हर संभव तरीके से मदद कर रही हैं। इन्ही में से Organisation IFRC हैं। 

आइए जानते हैं  IFRC के बारे में 

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस क्रीसेंट सोसायटी (IFRC) दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है।जो बिना किसी भेदभाव से जरूरतमंदों की मदद करती है।

 यह संस्था Covid-19 महामारी के समय में जरूरतमंद लोगों को खाना, पानी, चिकित्सक और जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करा रही है।

यह  organisation ब्लड डोनेशन कैंप लगाकर जरूरतमंद लोगों को रक्त सप्लाई कर रही है।
 प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद कर रही है। आज मानवतावादी कोविड-19 जैसे  pandemic में जरूरतमंद महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित स्थान प्रदान कर रहे हैं।
 गर्भवती महिलाओं की भी हर संभव तरीके से मदद की जा रही है।

संदेश 

 हर साल World Humanitarian Day  सभी लोगों को यही संदेश देता हैं कि जरूरतमंद की हर सम्भव मदद करे। हर कोई मानवतावादी बन सकता है। बस जरूरत है मदद करने के लिए कदम बढ़ाने की।

MS Dhoni ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, Suresh Raina का भी क्रिकेट से सन्यास का एलान || तालियों की गूंज से नम आँखो तक का सफर ।

MS Dhoni | MS Dhoni Retirement News | Dhoni Announcement 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के 15 साल के अपने कैरियर पर पर्दा डालते हुए 15 अगस्त की शाम को इंस्टाग्राम के अकाउंट पर इस बारे में लिखते हुए क्रिकेट को अलविदा कह दिया है ।

उन्होंने इंस्टाग्राम की पोस्ट में लिखा , ‘अब तक के आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया । शाम 7:29 मिनट से मुझे रिटायर समझियेगा |

इसी  के साथ ही भारतीय हरफनमौला सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम के पोस्ट के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की जानकारी दी है । रैना ने धोनी के ऐलान पर कहा कि इस समय में भी आपके साथ हूँ जिसके बाद से इंटरनेट पर सभी सुरेश रैना को धोनी का सच्चा साथी बता रहे हैं ।
भारत ने चाहे 2011 में वर्ल्ड कप का ख़िताब जीता या 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती , रैना और धोनी एक साथ ही खेले थे । दोनों को एक साथ 73 पारियों में खेलने का मौका मिला । दोनों क्रिकेटरों का शुरुआती सफर तालियों से शुरू ओर तालियों पर ही खत्म हुआ मगर इस सफर का अंत लाखों लोगों की आंखे नम कर गया ।

MS Dhoni announces retirement from international cricket - Exclusive Samachar

उनके लाखों फैन्स उनके इस एलान से बेहद भावुक हैं । एमएस धोनी ने भारतीय क्रिकेट दर्शकों को जश्न मनाने के कई अवसर दिए हैं । भारतीय क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में उनका रिकॉर्ड खुद बोलता है । लगातार शानदार प्रदर्शन से फैन्स को धोनी से बहुत उम्मीदें थी ।

हालांकि धोनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका यह ऐलान महज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए ही है या नहीं मगर CSK ( Chennai Superkings / चेन्नई सुपरकिंग्स ) की तरफ से यह संकेत मिल रहे हैं कि धोनी व रैना दोनों ही फ्रेंचाइजी के लिए IPL के 2021 एडिशन तक बने रहेंगे ।

बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त चेन्नई सुपरकिंग्स के कैम्प में चेन्नई में है जहां IPL के 13वें सीजन के लिए चिंदबरम स्टेडियम में प्रैक्टिस जारी है । IPL का 13वां सीजन 19 सितंबर से UAE में होने जा रहा है । 

Will MS Dhoni play in IPL? Exclusive Samachar

रविवार की सुबह चेन्नई सुपरकिंग्स  ( Chennai Super Kings ) ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें धोनी ट्रेनिंग से लौटते हुए सुरेश रैना को गले मिलते हुए नज़र आ रहे हैं । इसके साथ ही वीडियो में  अन्य खिलाड़ी भी बस में बैठते हुए नज़र आ रहे हैं । 

दोनों क्रिकेटरों के इस सन्यास की घोषणा के बाद से ही देशभर से क्रिकेटरों , बड़ी हस्तियों से लेकर लाखों दर्शकों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही है ।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मांग की है कि धोनी के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के सम्मान में उनकी जर्सी नम्बर 7 को भी रिटायर कर दिया जाए । इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के जर्सी नम्बर को भी रिटायर किया गया है ।

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस  के लिए एक बुरी ख़बर सामने आ रही है।     

फिल्म मेकर्स ने इस बात का ऐलान किया हैं, कि अब दर्शकों को एक साल तक का इंतजार और करना पड़ सकता है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने Social Media पर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को अब एक और साल रिलीज होने का इंतजार करना होगा। लेकिन ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर ही रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने की यहीं वजह है, कि मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो।

COVID-19 Lockdown के बाद आमिर खान ने शूटिंग शुरू कर दी है। जिसमें उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तुर्की में नजर आ रही है। फिल्म को लेकर आमिर ने कोलकाता से लेकर पंजाब, राजस्थान, गुजरात जैसे कई राज्यों में शूटिंग की तो वहीं अब विदेश के शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने में लग गए हैं।

‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म रॉबर्ट जेमेकिस द्वारा निर्देशित 1994 की फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की Official Hindi रीमेक है। जिसमें लीड रोल में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स नजर आए थे। वहीं ‘लाल सिंह चड्ढा’ का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में करीना के साथ आमिर की जोड़ी बनी है। इससे पहले ये दोनों  ‘3 Idiots’ और ‘Talaash’ फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

इन दिनों कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते आईपीएल इस बार UAE में खेला जाएगा, भारत में नहीं। अब तक आईपीएल के 12 सीजन खेले जा चुके हैं। हर बार IPL के कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जिनको तोड़ पाना असम्भव है और इस बार भी इसके रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत मुश्किल लग रहा है क्योंकि IPL के कुछ अनोखे रिकॉर्ड बन चुके हैं।

Most Dot Balls in IPL History

IPL में इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम है। उसने अब तक IPL के इतिहास में 562.2 ओवर फेंके हैं और 1,249 गेंद ऐसी फेंकी हैं जिससे बल्लेबाज का रन बना पाना बहुत मुश्किल है। हरभजन सिंह ने IPL में 160 मैच में 150 विकेट लेने में सफलता पाई है जिसके कारण उनकी Economy 7.05 की रही है।

Most Catch in IPL History

IPL History में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम है। Raina ने अबतक कुल 102 कैच (Catch) किए हैं और 193 मैच खेले हैं। सबसे रौच्य बात ये है कि इस बार भी CSK की ओर से रैना आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। रैना सीएसके (CSK) के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्हें मिस्टर आईपीएल (Mr IPL) भी कहा जाता है।

Most Successful Team in IPL History

IPL History में सबसे शानदार रिकॉर्ड बनाने वाली टीम Chennai Super Kings की है। CSK ने अब तक IPL के 12 सीजन में से 10 सीजन में भाग लिया जिसमें 8 सीजन में वो फाइनल में पहुंची है और वहीं IPL के हर सीजन में प्ले अॉफ में पहुंची है। ये एक ऐसी टीम है जिसमें आईपीएल के इतिहास में 3 बार खिताब CSK ने ही जीता है।

Most Runs In One Over in IPL History

IPL 2011 में Chris Gayle ने कोच्चि टस्कर्स के गेंदबाज Prasanth Parameswaran की एक ओवर में 37 रन बनाए और Gayle ने 3 चौके और 4 छक्के जमाए थे जिसमें एक No Ball भी शामिल थी।  Parameswaran के द्वारा बनाया ये रिकॉर्ड भी टूटना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।

Players With Most Ducks in IPL History    

IPL History में सबसे ज्यादा बार शून्य (0) पर आउट होने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह भज्जी के नाम है। भज्जी अब तक 13 बार बिना कोई रन बनाए आउट हो चुके है। साल 2008 में वह Mumbai Indians की टीम के साथ जुड़े थे लेकिन अब वे CSK की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हरभजन सिंह के अलावा पार्थिक पटेल भी 13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं Rohit Sharma IPL में 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

Batsman with Most Runs in a Single Season of IPL     

साल 2016 के IPL Season में कोहली ने 973 रन बनाए हैं। किसी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड तोड पाना भी असंभव नजर आ रहा है।