Amazing benefits of eating cucumber: Know the right time to eat cucumber, more than 100 diseases will be cured from the body.
Amazing benefits of eating cucumber
May 3, 2024
High Court Acquits Baba Ram Rahim in Ranjeet Singh Case
High Court Acquitted Baba Ram Rahim in Ranjeet Singh Case
May 28, 2024
Summer Eye Care Tips

गर्मियों में आंखों की देखभाल कैसे करें (How to Care for Your Eyes During Summer)

आंखें, जिनसे हम सारा जहान देखते हैं, भगवान के द्वारा दिया हुआ सबसे अनमोल तोहफा हैं। हमारी आंखें बहुत ही नाजुक हैं, इसलिए उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है।

गर्मियों में आंखों की देखभाल के लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। बढ़ती गर्मी में बाहर निकलने, पसीने आदि के कारण आंखों में लालिमा आदि की समस्या बढ़ जाती है। समय रहते अगर ध्यान ना दिया जाए, तो यह आंखों के लिए बहुत ही नुकसानदायक हो सकती है।

गर्मियों में आंखों में लालिमा या संक्रमण से बचने के तरीके

गर्मियों में आंखों में लालिमा या संक्रमण से बचने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

1. आंखों में लालिमा क्यों होती है?

डॉक्टरों के अनुसार, आंख में लालिमा बढ़ने का कारण बढ़ता तापमान भी हो सकता है। इसके कारण आंखों में संक्रमण हो सकता है और आंखें लाल हो जाती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि आंखों के अंदर का सफेद हिस्सा लाल पड़ने लगता है। यह सब आंखों की नसों में सूजन के कारण होता है।

2. गर्मी में आंखों की लालिमा बढ़ने के कारण

– आंखों पर सीधे सूर्य की रोशनी पड़ना

सूर्य की सीधी रोशनी भी आंखों में लालिमा के बढ़ने का कारण हो सकती है। इसलिए जब भी धूप में बाहर निकलें, सनग्लास आदि लगा कर निकलें।

– अधिक पसीना आने के कारण

अधिक पसीना भी आंखों की लालिमा का कारण हो सकता है।

– धूल-मिट्टी के कारण

धूल-मिट्टी के कण आंख में जाने पर आंख को मसलना नहीं चाहिए। धूल-मिट्टी के कण आंख में जाने पर आंख में लालिमा बढ़ सकती है।

– एलर्जी रिएक्शन

– बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन

– कंजक्टिवाइटिस

गर्मी में आंखों को लालिमा और संक्रमण से बचाने के घरेलू तरीके

1. बर्फ की सिकाई

बर्फ की सिकाई आंख में लालिमा और जलन को कम करने में मदद करती है।

2. आंखों को ठंडे पानी से धोएं

कई बार पसीना आंखों में जाकर लालिमा का कारण बन जाता है। इससे बचने के लिए आंखों को दिन में तीन से चार बार ठंडे पानी से धोएं।

3. अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें

गर्मी के मौसम में जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, क्योंकि पानी शारीरिक संक्रमण को दूर करने में मदद करता है।

4. आंखों में गुलाबजल डालें

गुलाबजल आंखों की लालिमा में राहत का काम करता है। अगर आपकी आंखों में कोई धूल का कण चला जाए, तब भी आप गुलाबजल का उपयोग कर सकते हैं।

5. अच्छा खानपान रखें

गर्मी के मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यह हमारी आंखों के लिए भी जरूरी है। ज्यादा तली हुई चीजें ना खाएं। ज्यादा से ज्यादा फल, हरी सब्जियां और जूस पिएं ताकि आपकी आंखें स्वस्थ रहें।

इन तरीकों को अपनाकर आप गर्मी के मौसम में आंखों में होने वाली लालिमा को रोक सकते हैं या अगर आपकी आंखों में यह परेशानी है तो आप ऊपर लिखी बातों का ध्यान रख सकते हैं और अपनी आंखों को हमेशा स्वस्थ रख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *