
मां और बाप दोनो जिंदगी के अनमोल तोहफे हैं। मां बाप हर बच्चे के पहले गुरु होते हैं। बच्चा जैसे ही गर्भ में आता है तो माँ बाप को उसकी बहुत परवाह होती है, मां बाप सपने संजोते हैं, और जैसे ही बच्चा पैदा होता है तो फिर तो माँ की ममता और बाप का प्यार पूरी तरह से अपने बच्चे के लिए छा जाता है।मां को भगवान का दर्जा दिया गया है हमारे धर्मों में। मां हमें जन्म देती है ओर पिता पालनहार होता है। जिस तरह दुनिया मां के सम्मान में mother’s day मनाती है , उसी तरह पिता के सम्मान में father’s Day मनाया जाता है।हर वर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को Father’s Day मनाया जाता है।

मां और बाप दोनो का प्यार और उनकी सही सलाह बच्चे के लिए सबसे बड़ा सहयोग होती है, क्योंकि हम बात कर रहे हैं father’s day पर तो एक पिता को अपने बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह रहना चाहिए ,ताकिआपके बच्चे आपके साथ हर छोटी छोटी बात करें।क्योंकि शुरू से ही अगर आपके बच्चे आपके साथ हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी बात शेयर करेंगे तो आपको उनके बारे में सब पता होगा, उनके friend circle का ज्ञान होगा। अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा गलत संगत में पड़ रहा है , तो आप उसे समझाकर अच्छे नेक रास्ते पर लेकर जाएंगे।क्योंकि वो बच्चा आपका खून है और मां बाप कभी भी अपने बच्चे को गलत रास्ते पर नही लेकर जाएंगे।आपका बच्चा कभी भी अकेलापन महसूस नही करेगा।
चाहे बेटा है या बेटी आप उसे अच्छे नेक संस्कार दे ताकि वो हर अच्छे नेक क्षेत्र में आपका नाम रोशन कर दे
इसके लिए fathers को एक छोटा सा काम करना होगा।आप राक्षश पिता मत बनिये बल्कि बहुत cool और एक best friend की तरह अपने बेटे और बेटी के साथ रहिए।हां, अगर आपका बच्चा कोई गलती करता है तो उसे प्यार से समझाइए की नही बेटा, ये सही है और ये गलत ।
अपने पिता के लिए जो प्यार एक बेटा या बेटी का होता है वो वाकई बयान नही किया जा सकता।
आप अपनी तरफ से अपने father को बहुत सारे गिफ्ट दे सकते हैं। अपने पिता का हमेशा सम्मान कीजिये।Fathers Day को Cake काटकर, अच्छे-2 Gifts देकर , Greetings देकर मनाया जाए तो कहना ही क्या है और इसके साथ ही ये प्रण किया जाए कि पिता का सम्मान हमेशा करेंगे तो फिर कहना ही क्या।
इस कोरोना काल में बाहर न निकलना ही अच्छा है ।इसलिए बेहद जरूरी है कि आप घर पर रहकर ही 21 जून के दिन Celebrate करें।घर पर Cake बना सकते हैं जैसे मिल्क केक काफी अच्छा Option है।इसके अलावा अपना समय अपने पिता के साथ बिताएं, अगर कभी कुछ गलत बोला गया हो तो उसके लिए अपने पिता से माफी मांगे।हर ऐसा नेक कार्य करें जिससे आपके पिता को बेहद खुशी हो और आप पर गर्व हो ।