21वीं सदी तक आते-आते इंसान ने बहुत तरक्की कर ली है। आज हमारे पास सुख-सुविधा के अनेकों साधन है। परंतु सच यह है कि इन सुविधाओं के जितने लाभ हैं उतनी ही हानियां भी है। इसी श्रेणी में से एक “प्लास्टिक बैग” है। हमें लगता है कि यह किफायती है भले ही इन से होने वाले नुकसान को हम नजरंदाज कर देते हैं।
3 जुलाई 2009 को ‘Bag Free World’ द्वारा एक अभियान शुरू किया गया जिसका उद्देश्य पूरे विश्व में लोगों को प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभावों के प्रति अवगत करवाना और प्लास्टिक बैग का प्रयोग ना करने के लिए प्रेरित करना भी रहा। 11 वर्षों से यह दिन “International Plastic Bag Free Day” के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है।
Plastic bag आज वैश्विक स्तर पर एक गंभीर चिंता का रूप धारण कर चुके हैं। आज इस लेख में हम आपको प्लास्टिक बैग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में बताने जा रहे हैं।
प्रत्येक समस्या का समाधान भी अवश्य होता है। इसी तरह “International Plastic Bag Free Day”मनाने के उद्देश्य को पूरी तरह सार्थक किया जा सकता है। उसके लिए हम सबको मिलकर कुछ कदम उठाने चाहिए। प्लास्टिक के बैग का प्रयोग न करते हुए घर में बने बैग या पुन: प्रयोग किए जाने वाले बैगों का इस्तेमाल करना चाहिए यदि आप घर में बैग बनाने के इच्छुक हैं तो इंटरनेट पर बहुत सी वीडियो उपलब्ध हैं। जिनकी मदद आप ले सकते हैं। इससे आप पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अपने स्टाइल का बैग प्रयोग करेंगे जो आपके व्यक्तित्व को दर्शाएगा।
आप खरीदारी करने जाएं तो हमेशा “Paper Bag Over Plastic Bag”का ही चुनाव करें। अगर आप एक दुकानदार हैं तो ग्राहकों से आग्रह करें कि वह घर पर बने बैग या पुन: प्रयोग होने वाले बैग ही लेकर आपकी दुकान में आए। इसी प्रकार हम सब एकजुट होकर प्लास्टिक बैग को ना कहें और अपने पर्यावरण को सुरक्षित करें।