Let’s add some flavor in your life with tasty Aloo Matar Kachori

World Blood Donor Day; Let’s give blood & keep the world beating
June 13, 2021
Let’s make some changes in daily life during lockdown to burst your stress of work from home
June 17, 2021

आलू मटर की टेस्टी कचौरी

अगर आपका कुछ चटपटा व स्वादिष्ट खाने का मन है, तो आलू मटर की कचौड़ी बना कर देखिए। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर पर उपलब्ध चीजों से यह आसानी से बनाई जा सकती है। इनका जायका भी सब को बेहद पसंद आएगा। यह जाने आलू मटर की चटपटी कचौरिया बनाने का तरीका-

सामग्री –

गेहूं का आटा -400 ग्राम।
हरी मटर के दाने -आधा कप पिसे हुए।
एक आलू मध्यम आकार का।
हरा धनिया -एक चम्मच कटा हुआ।
नमक- स्वाद अनुसार।
हरी मिर्च -चार बारीक कटी हुई।
जीरा -चौथाई छोटी चम्मच।
हींग- एक चुटकी।
तेल कचोरिया तलने के लिए

आलू मटर कचौरी बनाने की विधि-

मटर की कचौरी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में नमक और थोड़ा सा गर्म तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इस आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करके इसमें हींग और जीरा डालें। इसे ब्राउन होने के बाद इसमें हरी मिर्च, मसला हुआ आलू डालकर इसको थोड़ा सा भून लीजिए।

इसके बाद इसमें पिसी हुई मटर डाल दें, साथ ही इसमें नमक और हरे धनिया भी डाल दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह चलाएं और कुछ देर भूने। इसके बाद इसको अलग बर्तन में निकाल ले और कचौरिया तलने के लिए कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करने रख दे।

इसके बाद तैयार आटे की लोईया बनाकर इसमें आलू मटर का तैयार मिश्रण भरें। फिर उंगलियों से दबाकर कचौरियों को बंद कर दे। अब इसे हथेली से दबाकर छोटा थोड़ा चपटा कर लें और हल्के हाथ से सभी कचौरियां बेल ले। अब आप कचौरियों को गर्म तेल में डालकर इन्हें धीमी आंच पर ब्राउन होने तक तल लें। तैयार हुई कचौरियों को प्लेट में नैपकिन पेपर पर निकाल ले। आप की चटपटी स्वादिष्ट कचौरियां तैयार है। इन्हें आप सब्जी या चटनी के साथ परोस सकते हैं। चाय के साथ भी इनका जायका लाजवाब लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *