Most dangerous trees in the world, whose poison can kill humans instantly

Lohri 2021: Let’s celebrate this ‘festival of sweetness’ by spreading happiness on destitute’s face
January 13, 2021
Bad news for hike lovers” Hike stickers chat app” going to shut down on January 14 after it’s 8 year of establishment
January 14, 2021

ये है दुनिया के सबसे ख़तरनाक पौधें

पेड़ पौधों का हमारे जीवन में काफी महत्व हैं। हमें पेड़ पौधों से हवा, फल जैसी काफी महत्वपूर्ण चीज़े प्राप्त होती हैं। लेकिन इसके विपरीत प्रकृति में ऐसे भी पेड़-पौधे हैं। जो बहुत ज़हरीले और खतरनाक साबित होते हैं। ये पौधे मनुष्य की जान भी ले सकते हैं।

आइये जानते है ऐसे पौधों के बारे में

Cerbera Odollam ( सुसाइड ट्री)

यह पौधा केरल और उसके आस पास समुन्द्र तटीय क्षेत्रों में पाया जाता हैं। इस पौधे की वजह से केरल के काफी लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इस पौधे के बीज के अंदर एल्कलॉइड पाया जाता हैं। जो कि मनुष्य के दिल और श्वसन तंत्र के लिए काफी घातक होता हैं।

Oleander – Nerium Oleander (कनेर)

कनेर का पौधा एक ऐसा पौधा है, जिसका हर हिस्सा मनुष्य के लिए घातक सिद्ध होता हैं। इस पौधें के सेवन में मनुष्य में काफी तरह की बीमारी जैसे- चक्कर, लूज़ मोशन, उल्टी आदि के साथ-साथ मनुष्य के कोमा में जाने की भी संभावना बढ़ जाती हैं। अगर शरीर का कोई हिस्सा कनेर के पौधे को स्पर्श कर लेता है, तो शरीर में खुजली हो जाती हैं। कनेर के पेड़ के फूल पर बैठने वाली मधुमखियों के शहद का सेवन करने से भी मनुष्य बीमार पड़ जाता हैं। इसलिए इस पौधे को सबसे खतरनाक माना जाता हैं।

Castor Bean – Ricinus communis ( अरण्डी)

अरण्डी के पौधे के बीज क़ाफी जहरीले होते हैं। इनमें इतना जहर पाया जाता हैं कि मात्र एक से दो बीज के सेवन से ही बच्चे की मौत हो जाती हैं। इसमें राइसिन नामक जहर पाया जाता है। जो इंसान के शरीर के लिए घातक होता है। यह कोशिकाओं के अंदर प्रोटीन संश्लेषण पर रोक लगाता है। जिसकी वजह से उल्टी दस्त और इंसान की मौत भी हो जाती हैं।अरण्डी के बीज का उपयोग कस्टर्ड ऑइल निकालने के लिए किया जाता हैं। 

Rosary Pea-Abrus precatorius (रोजरी पी)

इस पौधे के रोजरी नाम होने के पीछे का रहस्य यह है कि इसका उपयोग प्रार्थना में प्रयोग होने वाली माला और जूवेल्लरी में किया जाता हैं। इसके छूने से इंसान को कोई भी ठेस नहीं पहुँचती लेकिन इसके सेवन या खुरचने की वजह से यह इंसान की जान के लिए घातक सिद्ध होती है। इस पौधे में एब्रिन नाम का जहर पाया जाता हैं जिसका मात्र 3 माइकोग्राम ही किसी इंसान की जान लेने के लिए क़ाफी हैं।

Deadly NightShade – Atropa Belladonna (घातक नाईटसेड)

यह पौधा मध्य और दक्षिणी एशिया में पाया जाता हैं। इसकी पत्ती हल्की हरी और फल काले रंग के चमकीले (चेरी के प्रकार के) होते हैं। इसके फल मीठे होते हैं। लेकिन इसके तने, फल, जड़, पत्तियों में सकोपोलामिन और एट्रोपिन पाया जाता हैं। जो कि मनुष्य शरीर के लिए घातक होता हैं। इससे शरीर लकवाग्रस्त हो जाता हैं, इसकी भी पत्ती को छूने से शरीर में खुजली होने लगती हैं।

White Snakeroot – ageratina altissima (वाइट सनकेरूट)

यह पौधा उत्तरी अमेरिका में पाया जाता हैं। इसके फूल सफेद व छोटे के होते हैं। इसमें अल्कोहल ट्रेमटोल पाया जाता है, जो शरीर के लिए घातक होता हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन की माँ की मौत इसी पौधे की वजह से हुई थी। उन्होंने एक गाय का दूध पाया जिसके कारण उनकी मौत हुईं। अगर कोई जानवर इस पौधे का सेवन कर लेता है तो इसके मांस या दूध के पीने से इंसान की मौत हो जाती हैं। इससे इंसान के शरीर मे जहर फैल जाता हैं, जिससे इंसान की मृत्यु हो जाती हैं।

Water Hemlock – Cicuta maculata ( वाटर हेमलोक) – वाइट सनकेरूट के साथ इसे भी उत्तरी अमेरिका का सबसे जहरीला पौधा माना जाता है। इसके फूलों को अक्सर इंसान अजवायन समझ कर धोखा खा जाते हैं। अगर कोई इसे गलती से खा ले तो इसके परिणाम अत्यंत घातक सिद्ध होते हैं। चक्कर, पेट दर्द के साथ इंसान की मौत ही हो जाती है या फिर इंसान अपनी याददास्त खो बैठता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *