इन दिनों कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते आईपीएल इस बार UAE में खेला जाएगा, भारत में नहीं। अब तक आईपीएल के 12 सीजन खेले जा चुके हैं। हर बार IPL के कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जिनको तोड़ पाना असम्भव है और इस बार भी इसके रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत मुश्किल लग रहा है क्योंकि IPL के कुछ अनोखे रिकॉर्ड बन चुके हैं।
IPL में इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम है। उसने अब तक IPL के इतिहास में 562.2 ओवर फेंके हैं और 1,249 गेंद ऐसी फेंकी हैं जिससे बल्लेबाज का रन बना पाना बहुत मुश्किल है। हरभजन सिंह ने IPL में 160 मैच में 150 विकेट लेने में सफलता पाई है जिसके कारण उनकी Economy 7.05 की रही है।

IPL History में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम है। Raina ने अबतक कुल 102 कैच (Catch) किए हैं और 193 मैच खेले हैं। सबसे रौच्य बात ये है कि इस बार भी CSK की ओर से रैना आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। रैना सीएसके (CSK) के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्हें मिस्टर आईपीएल (Mr IPL) भी कहा जाता है।
IPL History में सबसे शानदार रिकॉर्ड बनाने वाली टीम Chennai Super Kings की है। CSK ने अब तक IPL के 12 सीजन में से 10 सीजन में भाग लिया जिसमें 8 सीजन में वो फाइनल में पहुंची है और वहीं IPL के हर सीजन में प्ले अॉफ में पहुंची है। ये एक ऐसी टीम है जिसमें आईपीएल के इतिहास में 3 बार खिताब CSK ने ही जीता है।

IPL 2011 में Chris Gayle ने कोच्चि टस्कर्स के गेंदबाज Prasanth Parameswaran की एक ओवर में 37 रन बनाए और Gayle ने 3 चौके और 4 छक्के जमाए थे जिसमें एक No Ball भी शामिल थी। Parameswaran के द्वारा बनाया ये रिकॉर्ड भी टूटना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
IPL History में सबसे ज्यादा बार शून्य (0) पर आउट होने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह भज्जी के नाम है। भज्जी अब तक 13 बार बिना कोई रन बनाए आउट हो चुके है। साल 2008 में वह Mumbai Indians की टीम के साथ जुड़े थे लेकिन अब वे CSK की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हरभजन सिंह के अलावा पार्थिक पटेल भी 13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं Rohit Sharma IPL में 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

साल 2016 के IPL Season में कोहली ने 973 रन बनाए हैं। किसी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड तोड पाना भी असंभव नजर आ रहा है।