After Jio, Airtel & Vodafone-Idea to Raise Mobile Calling, Data Charges Starting December 2019

importance of Helmet in hindi Exclusive Samachar
AC Helmet: No Worry About Motor Vehicle Act
October 4, 2019
एक ऐसा अनोखा पेड़ जिसपे लगते है 40 अलग तरह के फल
November 25, 2019

Telecom Operators Bharti Airtel Limited और Vodafone Idea Limited 1st दिसंबर से अपनी सेवाओं की कीमतें बढ़ा रहे हैं। Vodafone और Airtel दोनों का सोमवार को अलग-अलग बयान सामने आया है। हालांकि दोनों कंपनियों ने अभी तक बढ़ोतरी की कोई मात्रा नहीं बताई है।

Airtel ने अपने बयान में कहा है कि दूरसंचार के क्षेत्र में तेजी से बदलती हुई तकनीक के साथ ज्यादा धन निवेश की आवश्यकता है, यही कारण है कि दिसबंर से Airtel tariff की कीमत में बढ़ोतरी करेगा।
वहीं Vodafone ने भी ये बात कही है कि यह निश्चित करने के लिए की Vodafone के ग्राहक बेहतर और world wide internet सुविधाओं को enjoy करना जारी रखना चाहते हैं, Vodafone Idea 1st दिसंबर 2019 से प्रभावी रूप से tariff की कीमतों में वृद्धि करेगा।

लेकिन अभी तक यह नहीं पता चला है कि ये दोनों कंपनियों कितने प्रतिशत तक टैरिफ मूल्यों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं।

Vodafone और Airtel दोनों ने ये कहा है कि बढ़ती हुई डेटा मांग को बनाये रखने के लिए अपने-अपने network में ज्यादा धन निवेश की बात कही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई प्रतिस्पर्धा के कारण और अपनी सेवाओं को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

जैसा कि Jio ने भी 3 साल पहले कम टैरिफ के साथ अपनी पहचान बाजार में बनाई थी, लेकिन हाल ही में Jio ने अपने प्रतिस्पर्धी नेटवर्क पर किये गए कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज करना शुरू कर दिया है और अपनी ज्यादा speed और बेहतर प्रदर्शन के लिए कम कीमत वाली योजनाओं को हटा दिया है।

वहीं विश्लेषकों ने ये कहा है कि अगर ये दोनों दूरसंचार मूल्य वृद्धि करते हैं तो उसके परिणामस्वरूप उद्योग राजस्व में 1 साल में लगभग 15 percent तक की वृद्धि हो सकती है।

केंद्र सरकार ने भी इस बात पर गौर किया है, देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार किसी भी मोबाइल सेवा कंपनी की दुकान बंद नही होने देना चाहती, आ रही समस्याओं का समाधान करने के लिए कैबिनेट सचिव ने अपने अधीन सचिवों की एक समिति बिठाई है जो कि वित्तिय तनाव को कम करने के लिए दूरसंचार कंपनियों की जायज मांगों पर विचार विमर्श कर रही है, इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनियां द्वारा जो भी निवेश करना जायज है उसका उपाय निकालने की कोशिश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *