इन दिनों कोरोना वायरस (COVID-19) के चलते आईपीएल इस बार UAE में खेला जाएगा, भारत में नहीं। अब तक आईपीएल के 12 सीजन खेले जा चुके हैं। हर बार IPL के कुछ ऐसे रिकॉर्ड बने हैं जिनको तोड़ पाना असम्भव है और इस बार भी इसके रिकॉर्ड को तोड़ पाना बहुत मुश्किल लग रहा है क्योंकि IPL के कुछ अनोखे रिकॉर्ड बन चुके हैं।
Most Dot Balls in IPL History
IPL में इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम है। उसने अब तक IPL के इतिहास में 562.2 ओवर फेंके हैं और 1,249 गेंद ऐसी फेंकी हैं जिससे बल्लेबाज का रन बना पाना बहुत मुश्किल है। हरभजन सिंह ने IPL में 160 मैच में 150 विकेट लेने में सफलता पाई है जिसके कारण उनकी Economy 7.05 की रही है।
Most Catch in IPL History
IPL History में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड सुरेश रैना (Suresh Raina) के नाम है। Raina ने अबतक कुल 102 कैच (Catch) किए हैं और 193 मैच खेले हैं। सबसे रौच्य बात ये है कि इस बार भी CSK की ओर से रैना आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगे। रैना सीएसके (CSK) के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं जिन्हें मिस्टर आईपीएल (Mr IPL) भी कहा जाता है।
Most Successful Team in IPL History
IPL History में सबसे शानदार रिकॉर्ड बनाने वाली टीम Chennai Super Kings की है। CSK ने अब तक IPL के 12 सीजन में से 10 सीजन में भाग लिया जिसमें 8 सीजन में वो फाइनल में पहुंची है और वहीं IPL के हर सीजन में प्ले अॉफ में पहुंची है। ये एक ऐसी टीम है जिसमें आईपीएल के इतिहास में 3 बार खिताब CSK ने ही जीता है।
Most Runs In One Over in IPL History
IPL 2011 में Chris Gayle ने कोच्चि टस्कर्स के गेंदबाज Prasanth Parameswaran की एक ओवर में 37 रन बनाए और Gayle ने 3 चौके और 4 छक्के जमाए थे जिसमें एक No Ball भी शामिल थी। Parameswaran के द्वारा बनाया ये रिकॉर्ड भी टूटना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
Players With Most Ducks in IPL History
IPL History में सबसे ज्यादा बार शून्य (0) पर आउट होने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह भज्जी के नाम है। भज्जी अब तक 13 बार बिना कोई रन बनाए आउट हो चुके है। साल 2008 में वह Mumbai Indians की टीम के साथ जुड़े थे लेकिन अब वे CSK की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। हरभजन सिंह के अलावा पार्थिक पटेल भी 13 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। वहीं Rohit Sharma IPL में 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
Batsman with Most Runs in a Single Season of IPL
साल 2016 के IPL Season में कोहली ने 973 रन बनाए हैं। किसी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड तोड पाना भी असंभव नजर आ रहा है।
Forbes: मुकेश अम्बानी बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति। विश्व के टॉप 10 रईसों में अकेले एशियाई कारोबारी है मुकेश अम्बानी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अम्बानी विश्व के पांचवे सबसे अमीर शख्स (5th Richest Person In The World) बन चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में उनकी कुल सम्पत्ति में 2.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
इससे पहले 14 जुलाई को वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके थे। 43वीं AGM के बाद रिलायंस के शेयर को लगे 6 प्रतिशत झटके के कारण वह पांचवें नम्बर पर आते आते रह गए थे। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के शेयर में आये जोरदार उछाल से रिलांयस के शेयर की कीमत आज 2010 रुपये को छू गयी जिसके चलते कुल सम्पदा 75 अरब डॉलर हो जाने से Mukesh Ambani फोर्ब्स द्वारा जारी की जाने वाली लिस्ट के दुनिया के टॉप 10 रईसों में 5वें नम्बर पर पहुँच गए हैं।
अमेरिकी निवेशक वारेन बफे जिनकी कुल सम्पदा 72.7 अरब डॉलर है, को पीछे छोड़कर वे दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।
बता दें कि Mukesh Ambani अकेले ऐसे एशियाई कारोबारी हैं। जो फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित की जाने वाली दुनिया के Top-10 रईसों की लिस्ट में शामिल है।
फोर्ब्स की टॉप 10 रईसों की लिस्ट में मुकेश अम्बानी ने किन दिग्गजों को छोड़ा पीछे?
पांचवें नम्बर पर आने की दौड़ में उन्होंने वारेन बफे ,लैरी एलिसन ,एलन मस्क ,स्टीव बाल्मर एवं लेरी पेज को पीछे छोड़ा है ।
वारेन बफे अमेरिका के दिग्गज निवेशक हैं । लैरी एलिसन एवं एलन मस्क टेस्ला के मुखिया हैं । स्टीव बाल्मर माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के पूर्व सीईओ (CEO) हैं और लॉस एंजेलिस क्लिपर्स के मालिक हैं। लैरी पेज Google के co-founder हैं।
कौन हैं दुनिया के टॉप 10 अमीरों (Top 10 richest people in world ) की सूची में मुकेश अम्बानी से आगे ?
मौजूदा लिस्ट की बात करें तो
मुकेश अम्बानी से आगे मार्क जुकरबर्ग हैं। जोकि Facebook के CEO हैं और 89 अरब डॉलर की सम्पदा के साथ चौथे नम्बर पर हैं।अम्बानी के मुकाबले उनकी सम्पत्ति करीब 14 अरब डॉलर अधिक है ।
तीसरे नम्बर पर बर्नाल्ड अर्नोल्ट हैं जोकि लक्जरी माल टाइकून एवं लक्जरी मैग्नेट LVVH (LVMHF) के अध्यक्ष और सीईओ हैं जिनकी सम्पदा 112.1 अरब डॉलर है।
वहीं 113.8 अरब डॉलर की सम्पत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के चीफ बिल गेट्स दूसरे नम्बर पर बने हुए हैं।
इसके अलावा Amazon के मुखिया जेफ बेजोस 185.5 अरब डॉलर की सम्पदा के साथ प्रथम स्थान पर चल रहे हैं।
Mukesh Ambani की नेटवर्थ में इजाफ़ा होने की वजह दुनिया भर की दिग्गज कंपनियों का रिलायंस में निवेश-
मुकेश अम्बानी की नेटवर्थ में लगातार तीन महीनों से तेजी से हो रहे इज़ाफे की मुख्य वजह उनकी टेलीकॉम कंपनी Reliance -Jio में दुनिया भर की दिग्गज कम्पनियों Facebook, Vista, Google, General Atlantic समेत कई कम्पनियों की तरफ से किया गया बड़े पैमाने पर निवेश है । Reliance Jio को 14 बड़ी कम्पनियों से अब तक करीब 1.5 करोड़ रुपये का निवेश हासिल हो चुका है।
पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स (PIA) पर अमेरिका के परिवहन विभाग ने अमेरिका से आने वाली चार्टर फ्लाइट पर रोक लगा दी हैं।इस फ़ैसले ने पाकिस्तान पायलटों के सर्टिफिकेट और योग्यता पर FAA(फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) की चिंता जतायी गयी हैं।इस से पिछले महीनें भी काफी पायलटों को फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट की वजह से सस्पेंड कर दिया गया था।
फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर हुई थी नियुक्ति
करीब 6 महीने पहले योरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेन्सी ने PIA के ऑथराइजेशन को सस्पेंड कर दिया था।PIA का कहना है, एयरलाइन्स को लेकर जिस सुधार की जरूरत होगी वो हम जरूर करेंगे।
मई में पाकिस्तान विमान जेट की दुर्घटना से 97 लोग मौत के घाट उतर गए थे।इस हादसें के पीछे भी फ़र्जी सर्टिफिकेट का मामला सामने आया।
वियतनाम से भी हटाये गए थे पाकिस्तानी पायलेट
पिछले जून को वियतनाम के विमानन प्रधिकरण से यह बात सामने आई थी कि उन्होंने स्थायी एयरलाइन्स में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी पाइलेट्स को हटा दिया हैं।
जानिए कहा-कहा पाकिस्तानी पायलटों को हटाने पर चर्चा की जा रही हैं
सुनने में आया है, आज काफी जगह से पाकिस्तानी पायलटों को उनकी फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट के कारण उनको हटाने पर चर्चा की जा रही हैं।खाड़ी देशों, कुवैत, क़तर, यूएई,ओमान इत्यादि देशों में पाकिस्तानी पायलेट्स को हटाने की चर्चाएं की जा रही हैं।
पाकिस्तानी पायलेट्स को आख़िर क्यों बैन करने लगे है देश
पाकिस्तानी एयरलाइन्स पायलटों के लाइसेंस में काफी अनमियताएँ पाई गई हैं। जो “सेफ़्टी रूम के लिए एक गम्भीर चूक हैं”।
गुलाम सरवर खान ने अपनी जांच में पाया कि 860 में से 260 से ज्यादा पायलटों के पास फ़र्जी लाइसेंस और परीक्षा में धोखेबाजी की गई हैं।बाद में यह साफ भी हो गया कि बहुत ज्यादा पायलेट्स फर्जी लाइसेंस का प्रयोग कर रहे हैं।फ़र्जी सर्टिफिकेट की सहायता से नियुक्त हुए इन पायलेट्स को आज सब बैन कर रहे हैं।
पृथ्वी चांद से कितनी सुंदर दिखती है इस बात का अंदाजा आप इन दिनों में वायरल हो रही तस्वीरों से लगा सकते हैं।
अभी हाल ही में अपोलो 11 चालक दल के सदस्य बज एल्ड्रिन ने अपने ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर कैप्शन में लिखा कि यह दृश्य कभी भी पुराना नहीं हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बज एल्ड्रिन चंद्रमा पर उतरने वाले दूसरे व्यक्ति थे और जैसा की आप जानते ही होंगे कि अपोलो 11 सबसे पहला अंतरिक्ष यान था। जो चंद्रमा पर उतरा था। और नील आर्मस्ट्रांग पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सबसे पहले चंद्रमा पर अपने कदम रखे थे। वही Buzz Aldrin जो कि नील आर्मस्ट्रांग के क्रू मेंबर में पायलट थे। Buzz Aldrin ऐसे दूसरे व्यक्ति थे जिन्होंने चंद्रमा पर अपने कदम रखे।
कुछ विशेष
आपको बता दें, उनके साथ एक अन्य यात्री और थे। जिनका नाम माइकल कॉलिन्स था। इन्होंने चंद्रमा के चारों ओर अपोलो 11 Command Module Columbia से उड़ान भरी थी। NASA (National Aeronautics and Space Administration) की वेबसाइट के हिसाब से चंद्रमा से पृथ्वी की यह तस्वीर अपोलो 11 अंतरिक्ष यान द्वारा 20 जुलाई 1969 को ली गई थी। चांद का यह भाग स्मिथ के सागर के पास के क्षेत्र में है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि जब से यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तभी से इसके लाइक्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं, और अब तक इस तस्वीर पर 13 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इसके साथ ही इस तस्वीर पर कुछ दिलचस्प कमेंट भी आ चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि चंद्रमा पर चलते समय आप ने सबसे पहले क्या किया। वहीं दूसरे ने लिखा कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि पृथ्वी इतनी सुंदर दिखती है।
आपको बता दें कि पिछले साल Dr Buzz Aldrin ने अपनी यात्रा के क्षणों को याद करते हुए कहा था, कि वे और उनके चालक दल के सदस्य अपने कामों में इतने व्यस्त थे कि वे सभी इस बात से विचलित हो गए कि यह नजारा कितना खूबसूरत था। क्योंकि पृथ्वी पर मौजूद करोड़ों लोग इसको देख नहीं पा रहे थे। यह सब लाइव टेलीविजन पर देखा जा रहा था।
Buzz Aldrin ने लॉस एंजिल्स के बाहर रोनाल्ड रीगन लाइब्रेरी में 50वीं वर्षगांठ के दौरान यह कहा कि जब हम चाँद पर थे तो ऐसा लगा कि दुनिया एक साथ करीब आ रही थी। कभी-कभी मुझे लगता है कि हम तीनों बड़ी घटनाओ से चूक गए हैं।
विश्व जनसंख्या दिवस- हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसकी शुरुआत कब हुई
इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की संचालित परिषद द्वारा पहली बार 1989 में हुई। जब विश्व की आबादी का आंकड़ा 5 अरब के पास पहुंच गया। संयुक्त राष्ट्र की गवर्निंग काउंसिल के फैसले के अनुसार साल 1989 में विकास कार्यक्रम में विश्व स्तर पर समुदाय की सिफारिश के द्वारा यह तय किया गया कि हर वर्ष 11 जुलाई को ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ के रुप में मनाया जाएगा ।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
इस दिवस का जरूरी और सबसे अहम उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ रही आबादी को नियंत्रित करने के लिए लोगों को जागरूक करना है।इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य विश्व में हर 2 सेकेंड में बढ़ रही आबादी के मुद्दे पर लोगों को जागरुक करना है। इस दिन नेशनल इंटरनेशनल लेवल पर कई कार्यक्रम किए जाते हैं। जिसमें सोशल मीडिया, विभिन्न कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन किया जाता है। रैलियां निकाली जाती है, रोड शो होते हैं।इसका उद्देश्य लोगों को जागरुक करना है।
इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 2020 की थीम
इस साल की थीम विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के समय में विश्व भर में लड़कियों और महिलाओं के स्वास्थ्य अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है। हाल ही में यूएनएफपीए के एक शोध में पाया गया, अगर लॉकडाउन छह माह तक रहता है, और स्वास्थ्य सेवाओं में कमी होती है। तो कम और मध्यम आय वाले देशों में 47 मिलियन महिलाओं को आधुनिक गर्भ निरोधक दवाएं नहीं मिल पाएगी।
विश्व की जनसंख्या
वर्ष 1950 में जहां विश्व की आबादी 250 करोड़ थी। आज वह वर्तमान समय में यानी 2020 में 777 करोड़ को पार कर चुकी है। जो हर सेकंड बढ़ती ही जा रही है। इस बढ़ती आबादी में सबसे पहला स्थान चीन का है। जबकि भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है। भारत में विश्व के कुल 17.9% लोग रहते हैं। विश्व में भारत के पड़ोसी देश चाइना के अलावा अधिक आबादी में पाकिस्तान पांचवे स्थान पर व बांग्लादेश आठवें स्थान पर है।
भारत की वर्तमान जनसंख्या 137 करोड़ से भी अधिक है। जो लगातार बढ़ रही है।
विश्व में बढ़ती जनसंख्या के कारण
1. शिक्षा की कमी
अक्सर शिक्षा के अभाव के कारण लोग छोटे परिवार के महत्व को नहीं जानते। इस कारण अज्ञानतावश निरंतर संतानोत्पत्ति होती रहती है।
2. कम आयु में विवाह
ग्रामीण तथा अशिक्षित परिवारों में आज भी बाल विवाह की प्रथा प्रचलित है। कानूनी प्रतिबंधों के बावजूद भी कम आयु में ही अनेक विवाह संपन्न हो जाते हैं। जिनके कारण कम आयु में ही दंपती संतान उत्पन्न करने लगती है।
3. सामाजिक रीति-रिवाज
हमारे समाज में लोगो के घरो में पुत्र का जन्म आवश्यक माना जाता है। लोगों का मानना है कि वंश का नाम पुत्र से ही चलता है। अंतः पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर लोग अनचाहे ही संतानें पैदा करते रहते हैं। जो जनसंख्या वृद्धि का कारण बनती है।
4. मृत्यु दर में कमी
आधुनिक चिकित्सा, सुविधा के फल स्वरुप मृत्यु दर में कमी आई है। महामारी कुपोषण के कारण होने वाली मृत्यु दर बहुत कम हो गई है। यह सब स्वास्थ्य सुधार के कारण संभव हो पाया है। जिस से जनसंख्या वृद्धि बढ़ रही है।
5. गरीबी
हमारे देश की जनता का रहन-सहन निम्न स्तर का है। वह इस बात से में विश्वास रखते हैं, कि जितने अधिक बच्चे होंगे में काम करके अधिक पैसा कमाएंगे।
जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान
1. खाद्य सामग्री की समस्या
देश की जनसंख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण खाद्य पदार्थों की कमी होती जा रही है और इसका अभाव होने के होने से बच्चों का शारीरिक विकास नहीं हो पाता, पोषण की कमी होती है, और खाद्य सामग्री के अभाव के कारण महंगाई बढ़ रही है।
2. शिक्षा की समस्या
जनसंख्या वृद्धि के कारण बहुत से बच्चे विद्यालय में प्रवेश नहीं कर पाते। वे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास नहीं हो पाता।
3. रोजगार की समस्या
बढ़ती जनसंख्या के कारण रोजगार के साधन नहीं बढ़ पाते इसके कारण देश भर में बेरोजगारी तेजी से बढ़ती है।
4. आवास की कमी
जनसंख्या वृद्धि के कारणअधिकांश लोग गंदे व प्रकाश हीन घरों और झोपड़ियों में रहते हैं।उन्हें खाना नहीं मिलने के कारण कुपोषण का शिकार भी होना पड़ता है। बहुत से लोग सड़क के किनारों पर ही रहते हैं।
5. चिकित्सा व्यवस्था की समस्या
लगातार बढ़ती जनसंख्या के कारण अस्पतालों में अधिक भीड़ रहती है। रोगियों की देखभाल सही तरीके से नहीं हो पाती।
6. प्रदूषण
जनसंख्या वृद्धि के कारण जल,वायु और मृदा प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
7. संक्रामक रोग
जनसंख्या वृद्धि के कारण संक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं।
8. कृषि भूमि का बटवारा
परिवार में वृद्धि होने से कृषि पर अधिक भार पड़ता है और परिवार का बंटवारा होने से भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया जाता है। जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होती है।
जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के सुझाव
1. कानून व्यवस्था
भारत में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए संविधान में कठोर कानूनी व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार ने विवाह योग्य लड़की की आयु 18 वर्ष की आयु और लड़क की आयु 21 वर्ष निर्धारित की है। लेकिन इस कानून का भी कठोरता से पालन नहीं हो पा रहा है।
2. उचित शिक्षा व्यवस्था
जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए उचित शिक्षा व्यवस्था अति जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से ही परिवार को सीमित रखने की प्रेरणा दी जा सकती है।
3. सीमित परिवार
भारत वर्ष में लगभग 10 करोड परिवार ऐसे हैं जिनकी वैवाहिक आयु निर्धारित आयु से कम है। इन्हें शिक्षित करके परिवार को सीमित रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
4. परिवार कल्याण संबंधी कार्यक्रमों में रुचि
परिवार को सीमित रखने के लिए सरकार द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। जिनसे लोगों को प्रोत्साहन मिल सके और वे परिवार कल्याण कार्यक्रमों में रुचि ले।
5. आर्थिक सुधार
उचित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर व्यक्ति के आर्थिक स्तर में सुधार लाया जा सकता है।
दिल्ली का खान मार्किट (Khan Market in Delhi) बना दुनिया का 20 वां सबसे महंगा मार्किट और भारत का सबसे महंगा बाजार।
देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी सड़क का बाजार जो देश की सबसे महँगी मार्किट है, और पूरी दुनियां में 20 वें नंबर पर सबसे महंगी है और ये मार्किट है ” दिल्लीकीखानमार्किट“।
1951 में ये मार्किट स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल जब्बार खान के सम्मान में स्थापित की गई, और इसका नाम खान मार्किट पड़ा। 2019 में एक रियल एस्टेट फर्म द्वारा इस मार्किट को पूरी दुनिया की 20 वीं सबसे महंगी मार्किट घोषित कर दिया गया है।
खान मार्किट में दुकान लेने का सालाना औसत किराया 243 डॉलर (17,445) रुपये प्रति वर्ग फुटहै।
तो आइए जानते है देश की सबसे महंगी खान मार्किट की लोकेशन!!!
खान मार्किट रविन्द्र नगर, नई दिल्ली क्षेत्र में है, दक्षिणी दिल्ली में स्थापित ये मार्किट दिल्ली के कनॉट पैलेस को पीछे छोड़ गया है।
क्यों कि विश्व के सबसे महंगे मार्किट की सूचीमें शामिल होना और उस सूची में भी 20 वेंस्थान पर आना, यह अपने आपही सभी काध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है।
Things to do in Khan Market in New Delhi
दिल्ली के पॉश इलाके में ये खान मार्किट जहां पर mostly सभी ब्रांडेड शोरूम, मॉल, खाने की दुकान और बहुत सारे खरीदारी केंद्र हैं।
खान मार्किट न केवल महंगा है, बल्कि यहां पर आश्चर्यजनक चीजें भी देखने को हैं, यहां पर जो भी हम देखते हैं उनमें से काफी चीज़ें हमें घर ले जाने की इच्छा होती है | इस मार्किट को न केवल दिल्ली के प्रभावशाली लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, बल्कि पर्यटकों चाहे वो अपने देश के हो या विदेश से आये हों सभी को ये बाजार अपनी और आकर्षित करता है ।
“खान मार्किट” में ऐसा क्या है जो इसे सबसे अलग और आकर्षक बनाता है।
Fashion Boutiques
Amazing Tailors Shops
Mind Blowing stationary Items
Caffe
जिन लोगों को stationary का समान पसन्द हैं उनके लिए जगह – जगह हस्तनिर्मित कागज, कागज के गहने और अन्य उत्सव की तैयारी हेतु सजावट का समान उपलब्ध है।
इसके अलावा top malls हैं, दिनचर्या का सामान, Lifestyle Store खान मार्किट में सब उपलब्ध है।
खान बाजार भारत का सबसे महंगा बाजार क्यों है?
एक रिपोर्ट में ये सामने आया है कि इंडिया में अच्छे मॉल और ब्रांडेड मार्केट न होने की वजह से किसी विशेष जगह का डिमांड तेजी से बढ़ रहा है और भारत में ऐसे नाम मात्र ही जगह है जहां विश्व के नामी ब्रांडेड शोरूम हो लेकिन पिछले कुछ सालों से खान मार्केट इस तर्ज पर थोड़ा तेजी से बढ़ा है।यही कारण है कि खान मार्किट अब Indians और बाहर से आने वाले tourists का मन मोहने लग गया है |
दिल्ली के खान मार्किट में जाएं तोइसकेबिनावापिसनहीआएं
खान बाजार में जाएं और खान चाचा के टिक्के ना खाएं तो यात्रा और घूमना अधूरा ही रहेगा, इसलिए ध्यान रखिये जब भी दिल्ली के खान मार्किट में जाएं तो खान चाचा के टिक्के जरूर खाएं । दिल्ली निवासी इन टिक्कों के लिये तरसते देखें गए हैं |