Author

Exclusive Samachar

Browsing

Mark Gurman के ट्वीट से प्रतीत होता है कि Apple इस सितंबर महीने के अंत तक या अक्टूबर महीने में अपने कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगा। covid-19 महामारी के कारण इस साल नए iPhone launching में देरी हो रही है। इस साल Apple अपने 4 iPhone मॉडल लॉन्च करने जा रहा है।जिसमें iPhone 12 का सबको बेसब्री से इंतजार है।उम्मीद है कि  iPhone 12 की श्रृंखला में कई modal शामिल हो सकते हैं।Apple watch और i Pad की भी इस महीने के अंत तक launching event हो सकती है। अप्रैल में iPhone SE लॉन्च होने के बाद ये दूसरा iPhone इस साल में लॉन्च होने जा रहा है।

apple to launch its new products - Exclusive Samachar

 4 Models of iPhone are Coming

कंपनी इस बार अपने 4 मॉडल iphone 12, iphone 12 pro, iphone 12 max, iphone 12 pro Max को लॉन्च कर सकती है। iphone 12 series की शुरुआती कीमत 74000 हो सकती है। Base model जिसमें 5.4 इंच का डिस्प्ले होगा।और दूसरा जिसमें iphone 12 ,जो कि 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा।इनमें लो-एंड स्पेक्स और हाई- एंड स्पेक्स की अलग अलग qualities होंगी।

 Apple’s iPhone 12, First 5G iPhone

Apple की iPhone 12 series पहली 5G series होगी।मिंग ची कुओ के अनुसार सभी चारो मॉडल 5G लॉन्च होने जा रहे है।

Apple iPhone 12 -Exclusive Samachar

Camera and Accessories of iPhone 12

Apple अपने फ़ोन के कैमरा डिज़ाइन  को ज्यादा चेंज नहीं कर रहा। इस नए iphone में कवर्ड ऐज की जगह फ्लैट ऐज हो सकती है, और किनारे स्टेनलेस स्टील के हो सकते हैं।ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि एप्पल ने ipad pro में ऐसा किया है।

इसके अलावा लो-एंड iphone 12 में डुअल रियर कैमरा एंव हाई-एंड iphone में ट्रिपल रियर सेंसर होगा। फ्रंट कैमरा सभी चारों मॉडल में एक समान ही होगा। इसके अलावा इस बार iPhone 12 के मॉडल में LIDAR सेंसर भी होगा जो कि वस्तुओं का पता लगाने के उपयोग किया जाता है।सभी iphone 12 के मॉडल्स में  12 MP कैमरा सेंसर  होगा, ये सेंसर बड़े होंगे ताकि कम लाइट में भी बेहतर फ़ोटो को खींचा जा सके।

एसेसरीज की अगर बात करें तो पूरे कयास लगाए जा रहे हैं कि  इस बार iPhone 12 बिना चार्जर और earphone के होगा।कंपनी इस बार iPhone 12 के साथ USB-C की केबल को शामिल करेगी।

iPhone 12 - Exclusive Samachar

 iPhone 12 का मुकाबला Samsang Galaxy Note 20 से

  • Samsang galaxy Note 20 में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
  • 8GB रैम और 256 GB तक स्टोरेज की capacity इस फ़ोन में होगी । इस फ़ोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें 12 MP+64MP+12MP लेंस तथा सेल्फी के लिए 10 MP का कैमरा है । जबकि iphone में फ्रंट कैमरा 12 MP का होगा ।चार्जिंग में भी यह फ़ोन बेहतर होगा।
  • Samsang galaxy Note 20 की कीमत 77,999 रुपए रखी गयी है। और वहीं galaxy note 20 ultra 5G 104,999 में उपलब्ध होगा।

अब देखते है iphone apple 12 के साथ कैसी टक्कर देखने जो मिलेगी।

टीवी का विवादों से भरा रियलिटी शो “बिग-बॉस” का येनया सीजन जल्द ही आने वाला है।इसे बिग बॉस और भी मज़ेदार और धमाकेदार करने के चक्कर मे हैं।क्योंकि इस सीजन में बिग बॉस ने सभी ऐसे प्रतिभागियों के चयन किया है जिनका आज से पहले भी बिग बॉस से नाता रहा है।खबरों की माने तो “बिग-बॉस 14” का पहला एपिसोड 4  October को Telecast होगा।

“बिग बॉस 13” में भी सभी प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाकर लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।अभी lockdown की वजह से “बिग – बॉस 14” को शुरू होने में ज्यादा समय लग गया।

salman khan in Bigg Boss Show - Exclusive Samachar

हाल ही में उन प्रतिभागियों के नाम का खुलासा हुआ है जो शो में नजऱ आ सकते हैं।

इस बारे ये 7 प्रतिभागी आ सकते है नजऱ

टीवी की मशहूर अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इस नए सीजन में नज़र आ सकती हैं।इस से पहले जैस्मिन टशन-ए-इश्क़, दिल से दिल तक, दिल तो हैप्पी है, रियलिटी शो “खतरों के खिलाड़ी” में नजर आ चुकी हैं।

टीवी के एक ओर सितारे निशांत सिंह मलकानी बिग-बॉस 14 का हिस्सा बनने वाले हैं।इससे पहले निशांत ने टीवी के मशहूर सीरियल “गुड्डन तुमसे न हो पायेगा” में काम किया हैं।

एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भी “बिग-बॉस 14” के लिए अप्रोच किया है।नेहा सबसे पहले इमरान हाशमी के साथ फ़िल्म “क्रुक” में नज़र आई थी, बाद में वह “यमला पगला दीवाना”, “यंगिस्तान” जैसी फिल्मों में नजऱ आयी।

these starts will be seen in Bigg Boss 14 - Exclusive Samachar

पवित्र पुनिया (पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रैंड) को भी बिग बॉस 14 के मेकर्स की ओर से ऑफर दिया गया हैं।इस से पहले ये Tv के लोकप्रिय धारावाहिक “बलवीर” का हिस्सा थी।

इनके अलावा एक्ट्रेस नैना सिंह, शगुन पांडेय, कुमार जानू, सारा गुरपाल भी शो में नजर आ सकते हैं।

जीवन में जल्दी से सब कुछ हासिल करने की तमन्ना और जीवन में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ आजकल लोगों को मानसिक तनाव का शिकार बना रही हैं। जीवन में थोड़ी सी असफलता मिलते ही लोग अपने जीवन तक को दांव पर लगा देते हैं। वे आत्महत्या के बारे में सोचने लगते हैं।

आत्महत्या एक अस्थाई समस्या का समाधान ना होकर अपितु आपके परिवारजनों के लिए स्थाई समस्या बन जाती है।
कब मनाया जाता है |

विश्व में प्रत्येक वर्ष 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day (विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस) मनाया जाता है।

उद्देश्य 

इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और आत्महत्या जैसे अपराध को करने से रोकना है। WHO के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में हर 40sec में एक व्यक्ति आत्महत्या कर लेता हैं और प्रत्येक 3sec  में इसको करने की कोशिश की जाती है। WHO की रिपोर्ट के अनुसार विश्व भर में प्रत्येक वर्ष करीब 800000 लोग आत्महत्या कर लेते हैं|

World Suicide Prevention Day - Exclusive Samachar

शुरुआत 

आत्महत्या के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए व लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य को लेकर इसे International Association For Suicide Prevention द्वारा विश्व भर में इसे वर्ष 2003 में सबसे पहले मनाया गया था। 10 सितंबर 2003 को  World Suicide Prevention Day  मनाने की शुरुआत की  गई थी।इस दिवस को मनाने के लिए  International Association For Suicide Prevention (IASP),  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ मिलकर कार्य करते है।    

Theme 

वर्ष 2020 में World Suicide Prevention Day की थीम हैं-आत्महत्या को रोकने के लिए मिलकर काम करना।

आत्महत्या के मुख्य कारण 

गंभीर बीमारी का होना 

सबसे पहला कारण जो देखा गया है, वह है गंभीर बीमारी का होना। कई बार मनुष्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होता है। तो वह उस से परेशान होकर आत्महत्या के बारे में सोच बैठता है।

पारिवारिक झगड़ा 

कई बार कुछ परिस्थितियों के कारण परिवार में झगड़ा हो जाता है। तो उस से परेशान होकर लोग चिंता में/तनाव में आ जाते हैं और आत्महत्या करने की सोचते हैं।

आर्थिक कमजोरी 

यह मुख्य कारण भी आजकल देखने में आ रहा है, जो आत्महत्या का कारण बनता है। आर्थिक कमजोरी का अर्थ है कि पैसों का ना होना। अक्सर लोग जो जीवन जीना चाहते हैं वह जीवन वे आर्थिक कमजोरी के कारण नहीं जी पाते। कई अमीर लोगो को भी इसका शिकार होना पड़ता है। व्यापार में एकदम से घटा पड़ने के कारण लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं।

डिप्रेशन और अकेलापन 

यह आज के समय में देखने को मिल रहा है। लोग अपने घर परिवार वालों से दूर रहते हैं। उनके साथ अपनी समस्याओं को साझा नहीं करते और डिप्रेशन में चले जाते हैं। आखिर में आत्महत्या कर लेते हैं।

जीवन में बार बार असफलता 

कोई व्यक्ति एक कार्य को बार-बार कर रहा है, सफलता की ओर बढ़ने की कोशिश करता है। लेकिन इसके बावजूद भी उसे सफलता नहीं मिलती। वह बार-बार असफल हो जाता है। जिससे वह चिंताग्रस्त होकर आत्महत्या कर लेता है।

परीक्षा में असफलता 

परीक्षा में अंक कम आने से या असफल हो जाने से बच्चे चिंता ग्रस्त हो जाते हैं और आत्महत्या करने की सोच लेते हैं। भारत में स्थिति ज्यादा देखने को मिलती है।

world suicide prevention day - how to stop suicides - Exclusive Samachar

आत्महत्या से कैसे बचा जाए 

आइए जानते हैं कैसे आत्महत्या के विचारों से बचा जा सकता है।

सही दिनचर्या 

सही दिनचर्या का अर्थ यह है कि आप सुबह जल्दी उठो, जल्दी उठकर सैर करें, योगा करें, ईश्वर की भक्ति (मेडिटेशन) करें। लोगों से मिले, उनसे बातचीत करें, शाम को जल्दी सोए, समय पर खाना खाए।

योगा और शारीरिक व्यायाम 

जब आप शारीरिक व्यायाम व योगा करेंगे तो आपके शरीर को पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी, इसके साथ ही ईश्वर की भक्ति भी करें। जिससे आपके बुरे विचारों का खात्मा होगा और आपके अंदर सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे और आप आत्महत्या जैसे बुरे विचारों से बच पाएंगे।

मिलनसार बने व अपनी समस्याओं को दूसरों से सांझा करें 

आज के समय में लोग चुपचाप से रहते हैं, खुल कर हंसते, मुस्कुराते नहीं। अपने आप में खोए रहते हैं।  देखने में दुनियावी दोस्त बहुत होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनका कोई दोस्त नहीं होता। जब उन्हें कोई समस्या आती है, तो वह दुनियावी दोस्तों में शेयर करते हैं। लेकिन जहां उन्हें उनकी समस्या का समाधान मिल सकता है- अपने परिवार में, अपने आस-पड़ोस में, अपने दोस्तों के बीच में उनसे में लोग बात नहीं करते और मन ही मन परेशान होते हैं। वह समस्या एक दिन विकराल रूप धारण कर लेती हैं और आत्महत्या जैसे विचार आने लगते हैं। तो हमेशा कोशिश करें खुलकर हंसे, मुस्कुराए और मिलनसार बने।

अपनी क्षमता अनुसार सही चुनाव करें 

इसका मतलब आपकी शारीरिक क्षमता,  बुद्धि और आर्थिक स्थिति से है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, तो आप अपनी शिक्षा उसके हिसाब से चुने जिसमे फीस कम लगे और अगर आप अच्छी उच्च शिक्षा को करना चाहते हैं। तो आप दिल से एकाग्रता से पढ़ाई करें। जो एंट्रेंस टेस्ट होते हैं। वह देकर आप अच्छे शिक्षा संस्थान में प्रवेश कर सकते हैं।ऐसे ही रिश्तो का चुनाव सही तरीके से करें।

अपने शौक को जिंदगी का हिस्सा बनाएं 

जो आपके शौक है उन्हें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो उसके लिए समय निकाल ले, मेहनत करें और प्रयास कीजिए उनको पूरा करने की। तनाव ना ले।

अपनी गलतियों से सिखे,नकारात्मक सोच को जरिया ना बनाएं।

आखिर में….. 

क्यों सोचता है इंसान मरने की, मुसीबत तो सबके पास होती है। अपने आप को पहचान कर ही, कई दास्ता लिखनी होती है। अरे जिंदगी जीने का हुनर थोड़ा सा, उन लोगों से भी सीख लो जिनके पास जिंदगी देखने को आंखें तक नहीं होती है।

suicide prevention - Exclusive Samachar

Covid -19 के कारण 22 मार्च से बंद हुई मेट्रो आज 169 दिन यानी 7 सितंबर से एक बार फिर शुरू हो गई है। इसे शुरू करने को लेकर मेट्रो की तरफ से पहले ही पूरी तैयारी कर ली गई थी।

कुछ खास बातें

  • मेट्रो सेवा के लिए लोगों का इंतजार खत्म हुआ।
  • 22 मार्च से बंद मेट्रो सेवा आज 169 दिन बाद शुरू हुई।
  • चरणबद्ध तरीके से शुरू हुई मेट्रो सेवा।

आपको बता दें, मार्च के आखिरी सप्ताह यानी 22 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के दौरान मेट्रो सेवा को बंद कर दिया गया था। लेकिन हाल ही में अगस्त के आखिरी सप्ताह में केंद्र सरकार ने Unlock-4 के चौथे चरण में नई गाइडलाइन जारी की थी। जिसके चलते सरकार ने 7 सितंबर यानी सोमवार से राज्यों में मेट्रो सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से चलाने के लिए कहा गया था।

नियमों का पालन करना अति जरूरी

सरकार ने यात्रियों को Social Distancing और Mask लगाने जैसी एहतियात बरतने की हिदायत की है। सरकार ने यह भी कहा कि यात्रियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है।

यदि कोई यात्री नियमों का पालन नहीं करता है। तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। DMRC की तरफ से पहले ही साफ साफ कर दिया गया हैं कि अगर यात्री किसी स्टेशन पर social distancing का पालन नहीं करता। तो उन स्टेशन पर मेट्रो नहीं रोकी जाएगी।

केंद्रीय शहरी और आवास मंत्री का कहना….

केंद्रीय आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 2 सितंबर को कहा था कि मेट्रो लाइनों पर ट्रेन 7 सितंबर से शुरू की जाएगी और 12 सितंबर तक सभी मेट्रो ट्रेन लाइनों पर परिचालन बहाल हो जाएगा। आपको बता दें कि कंटेनमेंट जोन जहां पर लॉकडाउन 30 सितंबर तक लागू रहेगा, वहां पर पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

करोना काल में मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नियम

  • दिल्ली मेट्रो का कहना है कि कोरोना महामारी के दौर में यात्री कम से कम 10-15 मिनट पहले यात्रा शुरू करें।
  • मेट्रो स्टेशन के प्रवेश द्वार पर यात्रियों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। प्रवेश करने से पहले सभी यात्रीगणों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी, उसके बाद ही मेट्रो में सफर करने की इजाजत दी जाएगी।
  • जिस यात्री को कोरोना के लक्षण नहीं होंगे केवल उन यात्रियों को ही मेट्रो में सफर करने की अनुमति होगी।
  • यात्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए सीमित मात्रा में हैंड सैनिटाइजर अपने पास रखने की अनुमति होगी। दिल्ली मेट्रो का कहना है कि यात्री केवल 30ml सैनिटाइजर की बोतल ही यात्रा के दौरान अपने पास रख सकता है। इससे ज्यादा नहीं।
  • Social Distancing के लिए सभी स्टेशन और मेट्रो के अंदर मार्किंग की जाएगी।
  • यात्रियों को कोरैन के बारे में जागरूक करने के लिए स्टेशन पर जगह-जगह नियमों वाले banner लगाए गए हैं। टीवी स्क्रीन पर वीडियो चलाई जाएगी।
  • सभी यात्रियों व कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जिनके पास नहीं होगा उनके लिए स्टेशनों पर mask खरीदने की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • लिफ्ट में एक समय में 3 से अधिक लोगों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
  • मेट्रो ट्रेन के अंदर पास पास बैठकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। सभी यात्री 1 सीट छोड़कर बैठेंगे। यात्रा के समय कम सामान ले जाने की अनुमति होगी।
  • ट्रेनों और स्टेशनों को समय समय पर Sanitize किया जाएगा।
  • किसी वस्तु को छूने से वायरस ना फैले। इसके लिए ऑनलाइन लेन-देन और स्मार्ट कार्ड को बढ़ावा दिया जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से चलेगी मेट्रो

Delhi Metro

पहले चरण में metro दो परियों में घटेगी। सुबह 7:00 से दोपहर 11:00 तक और दोपहर 4:00 से शाम 8:00 बजे तक शुरू होगी।

दूसरे चरण में 9 सितंबर से शुरू होगी जिसका समय सुबह 7:00 से दोपहर 2:00 के बीच और दोपहर 4:00 से शाम 10:00 के बीच का होगा। 10 सितंबर से Red, Green और Purple सेवा, 11 सितंबर से 8 और 9 लाईन को खोला जाएगा। 12 सितंबर से मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।

दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को टोकन नहीं दिया जाएगा। सिर्फ स्मार्ट कार्ड वाले यात्रियों को ही अनुमति होगी। कंटेनमेंट जोन के स्टेशन बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन के ए.सी. में फ्रेश एयर की मात्रा बढ़ाई जाएगी।

मुंबई मेट्रो

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है। यहां पर राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।

Unlock-4 के दौरान राज्य सरकार ने एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पाबंदी हटा दी है। लेकिन यह मेट्रो सेवाएं अभी शुरू न करने का फैसला लिया गया है। यहा की मेट्रो का कहना है कि सितंबर में मेट्रो सेवाएं शुरू नहीं की जाएगी।

विश्व के किसी भी देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए सबसे जरूरी है, वहां पर रहने वाले लोगों की साक्षरता। इसके बिना विश्व के किसी भी देश का विकास होना असंभव है। आज के समय में इंसान के लिए पढ़ा लिखा होना बहुत जरूरी है।

साक्षरता का अर्थ केवल पढ़ना लिखना या शिक्षित होना नहीं। अपितु यह लोगों के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाकर सामाजिक विकास का आधार बनाना है।

International Literacy Day की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने को लेकर पहली बार वर्ष 1965 में 8 से 19 सितंबर के बीच ईरान के तहरान में शिक्षा मंत्रियों के विश्व सम्मेलन के दौरान चर्चा की गई थी। इसके बाद 26 अक्टूबर 1966 को यूनेस्को ने 14वे General Conference में घोषणा करते हुए कहा था कि हर वर्ष दुनिया भर में 8 सितंबर को International Literacy Day यानी अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष यह 52 वां अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस है।

कैसे मनाया जाता हैं

विश्व भर में इस दिवस को मनाने के कई समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर लोगों को साक्षरता के विषय में जागरूक करने के लिए भाषण दिए जाते हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए अपने अपने स्तर पर रैलियां निकाली जाती है। कुछ अमीर लोग इस दिन गरीब बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हैं।

उद्देश्य

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का मुख्य उद्देश्य विभिन्न समुदायों और व्यक्तियों की साक्षरता के महत्व के बारे में बताना है। इसके साथ ही उसके बढ़ावे की प्रगति पर जोर देना है।

प्रत्येक वर्ष International Literacy Day के अवसर पर UNRSCO दुनियाभर में International Community के अंदर सीखने, साक्षरता को बढ़ाने और व्यस्क लोगों की स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

International Literacy Day मनाने का कारण

मानव विकास और समाज के लिए उनके अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। सफलता और जीने के लिए साक्षरता बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी अहमियत हम सभी को मालूम है।

साक्षरता दर

साक्षरता दर की अगर बात करें तो कुछ हद तक उसमें सुधार हुआ है। अगर 1820 की बात की जाए तो उस समय साक्षरता दर 12% थी। यानी 12% लोग पढ़े लिखे थे। और आज 86.3 प्रतिशत साक्षरता दर है। यानी 86.3% लोग ही पढ़े लिखे हैं। आपको बता दें संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक विश्व भर में 4 अरब लोग ही पढ़े लिखे हैं। अगर आंकड़ों की माने, तो हर पांच व्यस्क लोगों में से एक व्यक्ति पढ़ा लिखा नहीं है और लगभग 35 देश ऐसे हैं जहां साक्षरता 50% भी नहीं है।

दुनिया में एक अरब लोग आज भी पढ़ लिख नहीं सकते।

World Literacy Rate

Total- 86.3%
Male- 90.0%
Female- 82.7%

India Literacy Rate

Total-77.7%
Male- 84.7%
Female- 70.3%
Rural- 73.5%
Urban- 87.7%

Top Literate State

Kerala- 96.2%
Delhi- 88.7%
Uttarakhand- 87.6%, Himachal Pradesh- 86.6%
Assam- 85.9%

Top Down Literacy State

Andhra Pradesh- 66.4%, Rajasthan- 16.7%
Bihar- 70.9%
Telangana 72.8%
Uttar Pradesh- 73%

साक्षरता दर की वजह

भारत में या अन्य देशों में साक्षरता कम होने के पीछे कई कारण है। भारत में साक्षरता दर के पीछे विद्यालयों की कमी होना, स्कूल में शौचालय ना होना, जातिवाद, गरीबी, लड़कियों से छेड़छाड़ होने का डर और जागरूकता की कमी जैसे कई कारण शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम

2018 में Literacy And Skill Development थीम थी।

2019 में Literacy And Multilingualism थीम थी।

2020 की इस बार की थीम “Literacy Teaching And Learning In The Covid-19 Crisis And Beyond” हैं।

Teacher’s Day भारत में 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन को खास बनाने के लिए स्कूल के बच्चे खुद टीचर बनकर शिक्षकों की भूमिका निभाते हैं। इस दिन बच्चे शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और प्यार अलग-अलग तरह से व्यक्ति करते हैं। शिक्षक के बिना छात्र का जीवन अधूरा माना जाता है क्योंकि एक शिक्षक ही होतें हैं जो बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Happy Teacher's Day - Exclusive Samachar

कबीर जी ने कहा है

“गुरु गोविंद दोऊं खड़े, काके लागूं पाय  बलिहारी गुरु आपने जिन गोविंद दियो मिलाए।”
संत कबीर जी ने शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया है। गुरु शब्द ‘गु+रु’ से मिलकर बना है। ‘गु’ का अर्थ है “प्रकाश” और ‘रु’ का अर्थ है “अंधकार”। अंधकार रूपी जीवन में ज्ञान का प्रकाश करने वाले को गुरु कहा जाता है।

क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस

एक बार डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विद्यार्थी और दोस्त उनसे कहने लगे कि वे उनका जन्मदिन मनाना चाहते हैं तो उन्होंने बोला कि वे चाहते हैं कि उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो उन्हें गर्व महसूस होगा तो तब 1962 से उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे जिन्हें 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था और 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

shikshak divas kyon manaya jata hai - Exclusive Samachar

संस्कृत में एक बहुत ही मशहूर कहावत है

मातृ देवो भव:
पितृ देवो भव:
आचार्य देवो भव:

अर्थात माता-पिता और आचार्य भगवान के समान होते हैं। माता-पिता हमें पैदा करते हैं और जीना सिखाते हैं। लेकिन हमें समाज के लायक बनाने में सबसे बड़ा हाथ हमारे शिक्षकों का है। इसलिए समाज में शिक्षक को महान माना जाता है। भारतीय समाज में शिक्षकों को प्राचीन काल से ही सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। गुरु के कथन पर अपनी जान को भी न्यौछावर करने की कई कथाएं हमारी संस्कृति में शामिल है। एकलव्य ने अपने गुरु के कहने पर अपना अंगूठा दान कर दिया था। तो वहीं रामायण युग में भी हमें गुरु-शिष्य की परंपरा देखने को मिलती है।

शिक्षकों को समाज का शिल्पकार इसलिए भी कहा जाता है। क्योंकि वह बच्चों को समाज में रहना सिखाते हैं। जो शिक्षा बच्चे स्कूल में सीखते हैं। उसे ही वह अपने व्यवहारिक जीवन में अमल में लाते हैं। भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। शिक्षकों के प्रति सहयोग को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता लाने के मकसद से इसकी शुरुआत की गई थी। हालांकि विश्व में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

भारत में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्म दिवस होता है।

शिक्षक उस माली के समान होता है, जो एक बगीचे को भिन्न भिन्न रूप रंग के फल और फूलों से सजाता है। जो छात्रों को कांटों पर भी मुस्कुरा कर चलने को प्रोत्साहित करता है। उन्हें जीने की वजह समझाता है। शिक्षक के लिए सभी छात्र समान होते हैं और वह सभी का कल्याण चाहता है। शिक्षक ही वह धुरी होता है, जो विद्यार्थी को सही गलत व अच्छे बुरे की पहचान करवाते हुए बच्चों को अंतर्निहित शक्तियों को विकसित करने की पृष्ठभूमि तैयार करता है।

किस देश में कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

International Teacher’s Day का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है। वहीं चीन में 10 सितंबर को, अमेरिका में मई के पहले सप्ताह के मंगलवार को और थाईलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का मानना था कि शिक्षक और पत्रकार समाज के दो मजबूत स्तंभ होते हैं। धन कमाने की लालसा अगर इन पर चढ़ जाए तो समाज को सही दिशा देना मुश्किल काम है।

Dr. Sarvepalli Radhakrishnan birthday as teacher's day - Exclusive Samachar

उनका मानना था कि शिक्षक उन्हीं को बनना चाहिए जो सर्वाधिक योग्य व बुद्धिमान हो। उनका स्पष्ट यह कहना था कि जब तक शिक्षक शिक्षा के प्रति समर्पित और प्रतिबंध नहीं होता हैं और शिक्षा को एक मिशन नहीं मानता, तब तक अच्छी शिक्षा की कल्पना नहीं की जा सकती। उनके सिर्फ शिक्षक बन जाने से सम्मान नहीं होता, सम्मान अर्जित करना महत्वपूर्ण है।

तो आइए! हम यह संकल्प लें कि एक शिक्षक की गरिमा हमेशा बना कर रखेंगे। हमारे व्यवहार को देख बच्चे स्वयं प्रभावित होंगे। हमारा आचरण ही उनको बहुत कुछ सिखाएगा।

NTA द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही नीट 2020 एंव जेईई 2020 परीक्षाओं को आयोजित किया जाएगा। बड़ी ही कड़ी सुरक्षा और Covid-19 को देखते हुए बड़ी सतर्कता से ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।1 सितंबर 2020 से जेईई मेन्स के लिए एग्जाम शुरू हो गए हैं।

जेईई मेन्स एग्जाम में शामिल होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी को केंद्र पर कोविड-19 से संबंधित स्वघोषणा पत्र देना होगा। और हर परीक्षार्थी के temperature की जांच के बाद उसे तीन लेयर वाला मास्क उपलब्ध करवाया जाएगा।

NEET 2020 - JEE 2020 - Latest News - Exclusive Samachar

NEET, JEE Main Exam 2020

80 प्रतिशत विद्यार्थी  डाउनलोड कर चुके हैं एडमिट कार्ड शिक्षा मंत्री के बयान के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा विद्यार्थी अब तक NTA JEE Mains 2020 एग्जाम के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।।कुल रजिस्टर्ड 8.58 लाख छात्रों मे से लगभग 7.25 लाख छात्रों ने जेईई मेन्स 2020 परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं।

इन कड़ी सुरक्षाओं के बीच करवाई जाएगी परीक्षाएं, NTA ने तैयार कियें 10 लाख मास्क, लगभग 13 करोड़ के खर्चे से हुई इन exams को करवाने की तैयारी :-

परीक्षा में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने लगभग 10 लाख मास्क और लगभग 6 हजार लीटर से भी ज्यादा सेनेटाइजर तैयार करके रखा है।परीक्षाएं पूरी सावधानी से आयोजित करवाई जाएंगी। COVID-19 को ध्यान में रखते हुए ये मास्क और सेनेटाइजर परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों को उपलब्ध करवाया जाएगा।

NEET - JEE- Mains 2020 updates - Exclusive Samachar

NEET, JEE Main Exam 2020 के लिए सेंटर पर लेकर जानी हैं ये सब चीज़ें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ऐसे इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंव डिग्री कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया हैं जहां पर हर टेक्निकल सुविधा हो, मतलाब जहां पर कंप्यूटर बहुतायत में हैं, कंप्यूटर लैब्स काफी बड़ें हैं। परीक्षार्थियों को मास्क, ग्लव्स, सेनेटाइजर ये सब तो एग्जाम सेंटर पर उपलब्ध होगा।लेकिन एक बात जो ध्यान रखने वाली है वो ये की पानी पारदर्शी बोतल में परीक्षार्थी को खुद लेकर जाना होगा, एग्जाम सेंटर से पानी नही मिलेगा। तो इस बात का परीक्षार्थी पूरा-पूरा ख्याल रखें ।इन परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी मेटल डिटेक्टर से बिना छुए जांच की जाएगी, ताकि कोई भी परीक्षार्थी नकल को अंजाम नही दे पाए ।

दिल्ली मेट्रो के खुलने से पहले जान ले ये बातें

आप सभी जानते ही होंगे मेट्रो की सेवा पर Lockdown में रोक लगा दी गई थी। अब Delhi Metro के चलने की संभावना सितम्बर के पहले सप्ताह से बताई जा रही हैं।

DMRC के कार्यकारी निदेशक ने पहले ही कहा था कि मेट्रो को चलाने की तैयारियां पूरी है , जैसे ही सरकार का आदेश मिल जाएगा वैसे ही मेट्रो सेवा की शुरुआत हो जाएगी। अभी दिल्ली के मेट्रो परिचालन के लिए SOP जारी की है जिसके तहत पता लगा है कि Delhi Metro अब पूरी सावधानियों के साथ चलने के लिए तैयार है।

Delhi Metro latest news - Exclusive Samachar

लेकिन अब Metro में सफर करना पहले जितना आसान नहीं होगा। इस से पहले Delhi Metro में रोजाना लाखों लोग सफर करते थे, लेकिन अभी यह सम्भव नहीं हो पाएगा।

Delhi Metro में 671 गेट है जिसमें से 257 गेट ही खुलेंगे। साथ ही मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक समय 3 से ज्यादा यात्री नहीं रह सकते। वही सभी का मास्क लगाना अनिवार्य होगा, एंट्री गेट पर Sanitisation की व्यवस्था होगी।

Delhi Metro के समय में भी हुआ बदलाव

जानकारी के हिसाब से अब मेट्रो सुबह 7:30 से रात 8:30 तक ही चलेगी। इस से पहले मेट्रो सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक चलती थी। साथ ही मेट्रो के 242 स्टेशनों में 671 एंट्री पॉइंट्स है जिनमे से 257 ही खुले रहेंगे। सफर करने के लिए सोशल डिस्टन्सेस का पालन करना अनिवार्य होगा।
नोट- मेट्रो में यात्रा करने से पहले यात्री को थर्मल सकैनिंग की प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा, अगर इस दौरान थोड़ा भुखार या कोरोना वायरस के कुछ लक्षण देखने को मिलते है तो उसे चिकित्सकों के पास या वापस घर भेज दिया जाएगा।

Delhi Metro latest update and timings - All you should know - Exclusive Samachar

मेट्रो कहा पर कितने टाइम के लिए रुकेगी

पहले की तरह सितंबर से शुरू होने वाली मेट्रो के सभी स्टेशन पर ट्रेनें ज्यादा देर तक रुकी रहेंगी, जिससे यात्री शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए चढ़-उतर सकें। DMRC के मुताबिक, इंटरचेंज स्टेशन जहां पर अधिक भीड़ होगी, वहां ट्रेन को 20-30 सेकेंड अधिक समय के लिए रोका जाएगा। बता दें कि लॉकडाउन से पहले एक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनें 15 स 20 सेकेंड तक रुकती हैं। सितंबर में कम भीड़ वाले स्टेशन पर 30 सेकेंड तक रोकने की तैयारी है। वहीं, इंटरचेंज वाले स्टेशनों या फिर ज्यादा भीड़ वाले स्टेशनों पर 40 से 50 सेकेंड तक तक भी मेट्रो ट्रेनें रोकीं जाएगीं।

स्वच्छता सर्वेक्षण के पांचवे संस्करण “स्वच्छ सर्वेक्षण 2020” के परिणामों की घोषणा हाल ही में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए किया।

इसमें इंदौर जो मध्यप्रदेश प्रदेश का एक शहर हैं, इसे सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल हुआ।आपको याद भी होगा लगातार पिछले तीन साल से सबसे स्वच्छ शहर का ख़िताब इंदौर को ही मिल रहा हैं।इसके अलावा करनाल जिले ने 17 वां स्थान प्राप्त किया है इसके साथ ही हरियाणा ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया।

swachh survekshan 2020 - Indore - Exclusive Samachar

यह उस संरक्षण के परिणाम है जिसमे 1 लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों को ही शामिल किया गया हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण में रेटिंग के आधार पर झारखंड 2325.42 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा, वही  हरियाणा के  1678.84 अंक रहे।करनाल जिले को 4655.07 अंक मिले, इस श्रेणी में प्रथम आने वाले शहर अम्बिका पुर को भी 4655.07 अंक मिले।

आइये हरियाणा के अन्य जिलों के बारे में जानते है

  • जिला रोहतक 4180.55 अंको के साथ 35 वें नंबर पर रहा।
  • जिला पंचकूला 3683.01 अंक के साथ 56 वें नम्बर पर रहा।
  • जिला गुरुग्राम 3733.97 अंक के साथ 63 वें नम्बर पर रहा।

इस तरह स्वच्छ सर्वेक्षण में 100 जिलों में हरियाणा के 4 जिले ही शामिल हो सकें। इसके अलावा सोनीपत 103 व हिसार 105 वें नम्बर पर हैं।

इस संरक्षण का मुख्य मकसद स्वच्छ शहरों का निर्माण, नागरिक सेवा वितरण में सुधार और सफाई के प्रति नागरिकों की सोच व्यवहार बदलने से है।यह शहरों और महानगरों के बीच स्वस्थ स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने में सहायक भी साबित हुआ हैं।

इसके लिए लोगो की जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाता है ,अगर हम सब मिल कर ऐसा करें तभी शहरों और महानगरों को और भी बेहतर बनाया जा सकता है।

Whatsapp Web को मिला Facebook के Messenger Room का Support |
जानिये कैसे कर सकते हैं  अब Whatsapp Web से 50 लोगों से Video Call.

  • Whatsapp New Feature
  • Whatsapp Web New Feature 
  • Video Call 
  • Messenger Room 
  • Messenger Room Support

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रचलित एप्प  व्हाट्सऐप को अब Facebook के Messenger Room का Support मिल गया है। जिसका मतलब है कि जो लोग पर्सनल कम्प्यूटर या लैपटॉप में Whatsapp Web का इस्तेमाल करते हैं, वें अब Facebook Room ऑप्शन का इस्तेमाल करके एक समय पर 50 लोगों से वीडियो कॉल कर सकते हैं।

कैसे बनायें Whatsapp Web पर Messenger Room, आईये जानें।

  • सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सऐप वेब (Whatsapp Web) अपडेट करना होगा।
  • व्हाट्सएप वेब का प्रयोग करने वाले यूज़र्स दो तरीकों से Messenger Room का इस्तेमाल कर सकते हैं।
whatsapp to soon support 50 people video calls - exclusive samachar

पहला तरीका

  • स्क्रीन के टॉप पर बायीं तरफ बने तीन डॉट्स पर क्लिक करें और फिर नजर आ रहे ऑप्शन ‘Create A Room ‘ पर क्लिक करे। 
  • इस ऑप्शन को क्लिक करने पर आपको facebook Messenger Room के लिए Page दिखेगा।
  • इसके बाद दिख रहे ऑप्शन ‘Continue with Messenger’ पर क्लिक करना है । 
  • इसके बाद आपको दूसरा page दिखाई देगा जिस पर ऑप्शन  ‘Continue With Facebook Account’ पर क्लिक करना है।
whatsapp messenger rooms - Exclusive Samachar

दूसरा तरीका

  • व्हाट्सएप वेब में आप किसी चैट के अंदर भी फीचर ‘Room’  का प्रयोग कर सकते हैं । 
  • इसके लिए Attachment Option पर क्लिक करें।
  • जिससे आपको बिल्कुल नीचे ऑप्शन ‘Room’ दिखाई देगा।
  • इसके बाद Room Create करने की प्रक्रिया पहले तरीके जैसी ही है।

फेसबुक के मैसेंजर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को इंटीग्रेट करने की तैयारी,मार्क जुकरबर्ग ने की खबर की पुष्टि।

खबर के मुताबिक मैसेंजर , व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को इंटीग्रेट करने की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत व्हाट्सऐप वेब को Messenger Room का Support मिला है।

फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (Mark Jukerberg) ने भी इस बारे में कहा है कि Room के जरिये की जाने वाली वीडियो काॅल की कोई समय सीमा नहीं हैं और इससे अधिकतम 50 लोगो से एक समय पर एक साथ बात की जा सकती है। आप इसका इस्तेमाल जल्दी ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप ओर फेसबुक पर कर सकेंगे।